Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुबई शहर दुबई जैसा शहर जो दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है वहां से ऐसी तस्वीरें आ रही। आप समझ सकते हैं कि आने वाला वक्त कितना बुरा होगा।
Vikas Babu
दुबई शहर दुबई जैसा शहर जो दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है वहां से ऐसी तस्वीरें आ रही। आप समझ सकते हैं कि आने वाला वक्त कितना बुरा होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जसवंतनगर के चौ.सुधर सिंह वर्ल्ड स्कूल को कैंद्रीय माध्यमिक शिक्षाबोर्ड ( सीबीएसई) ने सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12 तक की मान्यता दी है। अब विद्यालय में उच्चमाध्यमिक स्तर तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सकेगा।विद्यार्थियों को साइंस, कामर्स तथा हूमनिटीज़ (मानविकी) तीनों संकायों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। रविवार शाम 3बजे ग्रुप के चेयरमैन डा. ब्रजेश चंद्र यादव ने कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के संयुक्त प्रयासों और समर्पण का परिणाम है प्रवंध निदेशक अनुज मौटी यादव ने कहा कि यह उपलब्धि संस्था की गुणवत्ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर डा.अंजली यादव, डा.संदीप पांडेय तथा मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे।1
- अरविंद केजरीवाल–मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत, जसवंतनगर में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव। जसवंतनगर/इटावा। न्यायालय द्वारा कथित फर्जी शराब प्रकरण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को निर्दोष करार दिए जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। थाना वैदपुरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानेश यादव, जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, उप जिला अध्यक्ष मनोज यादव के साथ राहुल कुमार, अखिलेश कुमार, अजय कुमार, अमन दुबे, बॉबी, सौरभ शाक्य, अभिषेक शर्मा, रिंकू, महादेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयाँ वितरित कर न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने इसे सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के बृज प्रांत के जिला पदाधिकारी एवं जनपद इटावा के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष न्यायपालिका पर देश की जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है।1
- Post by Devendra Kumar2
- मैनपुरी घिरोर पुलिस बड़ी सफलता कोयले के कैंटर से 123 किलो गांजा बरामद मैनपुरी। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। थाना घिरोर पुलिस और एएनटीएफ ANTF यूनिट आगरा की संयुक्त टीम ने कोयले के कैंटर में छिपाकर ले जाया जा रहा 123.700 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला केहरी के पास घेराबंदी की। तस्करों ने गांजे को कोयले से भरे कैंटर में बड़ी चालाकी से छिपा रखा था। तस्करी के इस खेल में एक महिंद्रा XUV कैंटर के आगे-आगे चलकर पुलिस की लोकेशन की रैकी कर रही थी। पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार विशाल (अलीगढ़) सुनील कुमार (अलीगढ़) महेश यादव (हाथरस) थाना घिरोर पर मुकदमा अपराध संख्या 50/26 NDPS Act के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। वाइट - गणेश प्रसाद शाह पुलिस अधीक्षक मैनपुरी1
- Post by Rohit Kumar1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी जनपद में आगामी त्योहारों होली व अन्य पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह और अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराया। प्रमुख मार्गों पर निकला पुलिस का काफिला फ्लैग मार्च की शुरुआत शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से हुई। पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौराहों संवेदनशील इलाकों और बाजारों से गुजरते हुए कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से संवाद भी किया। वाइट -गणेश प्रसाद शाह पुलिस अधीक्षक मैनपुरी2
- ग्राम अनूपपुर डिल्हा में चकबंदी विभाग की ग्राम चौपाल आयोजित, प्रारंभिक चकबंदी योजना शुरू करने की घोषणा मैनपुरी जनपद के ग्राम अनूपपुर डिल्हा में चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. हर्षिकेश भास्कर यशोद, चकबंदी आयुक्त लखनऊ के मार्गदर्शन एवं अंजनी कुमार सिंह, जिला अधिकारी मैनपुरी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। चौपाल की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप संचालक चकबंदी मैनपुरी द्वारा की गई। चौपाल में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मैनपुरी परवेज अख्तर अंसारी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव में बैठकर सीधे आमजन की समस्याओं को सुनना तथा चकबंदी प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान चकबंदी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विरासत से संबंधित कोई लंबित विवाद सामने नहीं आया है। पर्चा-पांच का वितरण नियमानुसार किया जाता है तथा अब ग्राम में प्रारंभिक चकबंदी योजना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह यादव (चकबंदी अधिकारी करहल), नरेंद्र सिंह वर्मा, लाल सिंह (कानूनगो), अमित श्रीवास्तव (चकबंदी लेखपाल) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद रहे— प्रधान अभिनेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान राजू, प्रमोद सिंह, बृजेश सिंह, राजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, श्यामपाल सिंह, शिवराम सिंह, अभय चौहान, विश्राम सिंह, उमेश सिंह, बृजेश सिंह, कुलदीप सिंह तोमर, रत्न सिंह तोमर, अशोक सिंह, भानु प्रताप सिंह, नितिन सिंह सहित अनेक ग्रामीण।3
- जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम महलई मे प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका सोनी शर्मा (करीब 30 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों के अनुसार वह ग्राम उतरई मे स्थिति अपने घर के ऊपर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के के पंखे के कुंड्डे से लटकी मिलीं थी। घटना के समय मौजूद दो ननद पूनम और अनीता पुत्री बीरेंद्र कुमार आदि नें उन्हें तत्काल फंडे से उतारा. और शिवकिशोर को घटना की जानकारी देकर बुलाया और निजी अस्पताल के आलावा फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर इलाज को ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ससुरालियो नें बताया है की मृतिका पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव मे संतान न होने से रहती थी। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया है। मृतका सोनी शर्मा पुत्री राम अवतार शर्मा निवासी वजीरपुर आनंदीपुर, थाना मटसेना, जनपद फिरोजाबाद निवासी थी। उनका विवाह 4 दिसंबर 2022 को ग्राम उतरई निवासी बीरेंद्र कुमार के पुत्र शिवकुमार के साथ दान दहेज के साथ हुआ था। उनके पति शिव किशोर दीक्षित सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पद पर मदनपुर, अरांव क्षेत्र में तैनात बताए गए हैं। इधर, मृतका के पिता ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग (करीब 50 लाख रुपये), मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पति शिवकिशोर समेत सास, ससुर, जेबर, जेठ, जेठानी, ननद समे अन्य कई लोगों को नामजद करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- ggiiffh1