अरविंद केजरीवाल–मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत, जसवंतनगर में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव। जसवंतनगर/इटावा। न्यायालय द्वारा कथित फर्जी शराब प्रकरण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को निर्दोष करार दिए जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। थाना वैदपुरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानेश यादव, जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, उप जिला अध्यक्ष मनोज यादव के साथ राहुल कुमार, अखिलेश कुमार, अजय कुमार, अमन दुबे, बॉबी, सौरभ शाक्य, अभिषेक शर्मा, रिंकू, महादेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयाँ वितरित कर न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने इसे सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के बृज प्रांत के जिला पदाधिकारी एवं जनपद इटावा के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष न्यायपालिका पर देश की जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है।

- किसान एकता के संदेश के साथ भव्य होली मिलन समारोह, संगठन को गांव-गांव मजबूत करने का संकल्प जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र किसान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतीक यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अशोक यादव क्रांतिकारी, अमर पाल शोला, रवि यादव, कपिल यादव, विजय यादव, जौजी, शीलेंद्र, छोटे सिंह शास्त्री, धर्मेंद्र राजपूत, सर्वेश यादव, रामपाल, प्रदीप, हिमांशु, घनश्याम प्रजापति, अजय दुबे, अतुल, श्यामवीर, केपी, राजीव, अवनीश सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब संगठनात्मक एकता मजबूत हो। इस अवसर पर गांव-गांव संगठन को मजबूत करने, किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। होली मिलन समारोह न केवल आपसी मेल-मिलाप का माध्यम बना, बल्कि किसान एकता और संगठन विस्तार को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम भी सिद्ध हुआ।1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरहौल में शनिवार शाम करीब 7 बजे 35 वर्षीय विवाहिता रीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों के अनुसार, रीता ने अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उनकी सास विटोली देवी और ससुर श्याम बिहारी मौजूद थे। बच्चे दूसरे कमरे में थे। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर परिजनों को संदेह हुआ और कमरे में देखने पर वह फंदे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रीता को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पति सत्यप्रकाश बिहार में चूड़ियां बेचने का काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। रीता का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके दो बच्चे हैं—8 वर्षीय नैतिक और 6 वर्षीय काव्या। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रीता का विवाह 29 अप्रैल 2017 को धर्मनेर, मैनपुरी निवासी उदय चंद्र राठौर की पुत्री के रूप में सत्यप्रकाश से हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।2
- Post by Rohit Kumar1
- मैनपुरी ब्रेकिंग - स्कूटी दुकान के सामने खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद युवती ने ईंट से दुकानदार के काउंटर का फोड़ा शीशा काउंटर का सीसा फोड़ने के बाद युवती मौके से हुई फरार मिठाई की दुकान करने वाले बेंचेलाल को युवती ने दी धमकी स्कूटी सवार युवती का दबंगई का वीडियो हुआ वायरल शहर कोतवाली के बृजवासी मिष्ठान भंडार के पास की घटना1
- ggiiffh1
- दुबई जैसा शहर जो दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है वहां से ऐसी तस्वीरें आ रही। आप समझ सकते हैं कि आने वाला वक्त कितना बुरा होगा।2
- Post by PK Crime Story1
- जसवंतनगर के चौ.सुधर सिंह वर्ल्ड स्कूल को कैंद्रीय माध्यमिक शिक्षाबोर्ड ( सीबीएसई) ने सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12 तक की मान्यता दी है। अब विद्यालय में उच्चमाध्यमिक स्तर तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सकेगा।विद्यार्थियों को साइंस, कामर्स तथा हूमनिटीज़ (मानविकी) तीनों संकायों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। रविवार शाम 3बजे ग्रुप के चेयरमैन डा. ब्रजेश चंद्र यादव ने कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के संयुक्त प्रयासों और समर्पण का परिणाम है प्रवंध निदेशक अनुज मौटी यादव ने कहा कि यह उपलब्धि संस्था की गुणवत्ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर डा.अंजली यादव, डा.संदीप पांडेय तथा मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे।1