Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर भाजपा महिला मोर्चा की धन्यवाद स्कूटी रैली हजारों की संख्या में स्कूटी रैली में महिलाओं ने भाग लिया स्कूटी रैली यमुनापुरम स्थित स्टेडियम से शुरू होकर काला से होते हुए काला आम मोती बाग से शहर में घूमती हुई काला आम स्थित मलका पार्क पर स्कूटी धन्यवाद रैली का समापन हुआ स्कूटी रैली में मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाईट : गुलाबो देवी - माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) बाईट : अतुल तेवतिया (जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर) बाईट : मीनाक्षी सिंह (भाजपा विधायक खुर्जा)
Lokendra Raj Singh
बुलंदशहर भाजपा महिला मोर्चा की धन्यवाद स्कूटी रैली हजारों की संख्या में स्कूटी रैली में महिलाओं ने भाग लिया स्कूटी रैली यमुनापुरम स्थित स्टेडियम से शुरू होकर काला से होते हुए काला आम मोती बाग से शहर में घूमती हुई काला आम स्थित मलका पार्क पर स्कूटी धन्यवाद रैली का समापन हुआ स्कूटी रैली में मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाईट : गुलाबो देवी - माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) बाईट : अतुल तेवतिया (जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर) बाईट : मीनाक्षी सिंह (भाजपा विधायक खुर्जा)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अभद्रता की और वर्दी खींचने का भी प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दरोगा पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगा रहे थे वीडियो में पूर्णतः किसी एक पक्ष का दोष साबित नहीं होता, ये सब पुलिस की जाँच का विषय है, और पुलिस ने जाँच के बाद 8 में से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट1
- । नारियल पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात कारित करने का आरोप। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शिकारपुर थाने में मुकदमा दर्ज। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी पुलिस हिरासत में। पुलिस का दावा: पूर्व से दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं पीड़िता और आरोपी। मामले में जांच जारी, बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र का मामला। बुलंदशहर से चैनल हैड डॉक्टर अजीम खान की रिपोर्ट1
- Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम1
- बुलन्दशहर : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक किसान की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जला कर नष्ट कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मीरापुर निवासी डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद के खेत में देर रात अचानक आग भड़क उठी घटना से कुछ ही समय पहले नरेन्द्र के पुत्र सुन्दर शर्मा खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव आए थे लेकिन जब तक वे वापस लौटते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक करीब आठ बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र के किसानों में चिन्ता और भय का माहौल है स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान के नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।1
- Post by Irfan Tomar1
- शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बीए एलएलबी कर रही एक छात्रा ने कॉलेज जाते समय शिकारपुर के एक युवक पर अपहरण कर कार में बलात्कार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए एलएलबी की छात्रा है पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है पीड़िता अनूपशहर शिकारपुर बस स्टैंड से पैदल कॉलेज जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की कार आई जिसे शिकारपुर क्षेत्र के गांव डडुआ का निवासी सुवेक पुत्र नाममालूम चला रहा था आरोपी ने छात्रा को जबरन कार में बैठने को कहा जब उसके द्वारा गाड़ी में बैठने को मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर कार के अन्दर खीच लिया तहरीर के अनुसार आरोपी ने छात्रा और उसके भाई को गोली मारने की धमकी देकर चुप कराया और उसे जबरन नारियल पानी जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था नशीला पदार्थ पीने के बाद जब छात्रा अर्धमूर्छित अवस्था में पहुंचने लगी तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुकृत्य के दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को खत्म कर देगा वारदात के बाद आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी अलग-अलग नम्बरों से फोन कर परेशान करता रहा है घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई पीड़िता छात्रा ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है जब इस सम्बन्ध में एसपी देहात से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि थाना शिकारपुर पर एक युवती एवं उसके परिवार जनो द्वारा एक तहरीर दी गयी कि जिसमे एक युवक द्वारा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म करना अंकित किया गया है इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अभियुक्त व युवती एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित है जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, ने बताया कि पीड़िता छात्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।1
- Baba sahab ki Ambedkar Jayanti per kya baval ho raha hai dekho aap Sabhi log aur like karo subscribe karo share1
- राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हुए अभद्र व्यवहार के प्रति कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे दिखा आक्रोश एनसीआर अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार ने कहा की पुलिस द्वारा जो एकतरफा कार्यवाही करते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है हम उसका विरोध करते हैं प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को उनके द्वारा थाना बहादुरगढ़ का घेराव किया जायेगा और साथ ही निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की जाएगी बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट1