logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री राम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जनसेवक जिला एडवोकेट संघ प्रयागराज का चुनाव एवं मतगणना रद्द

4 hrs ago
user_प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन
प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन
Criminal defence lawyer Allahabad, Prayagraj•
4 hrs ago

श्री राम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जनसेवक जिला एडवोकेट संघ प्रयागराज का चुनाव एवं मतगणना रद्द

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डिजिटल लाइट और साउंड के साथ प्रयागराज में सजेगी भव्य 'कृष्ण लीला', कलाकारों का चयन संपन्न डिजिटल लाइट और साउंड के साथ प्रयागराज में सजेगी भव्य 'कृष्ण लीला', कलाकारों का चयन संपन्न ​प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी, प्रयागराज द्वारा इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य और आधुनिक डिजिटल कृष्ण लीला का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 4 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस छः दिवसीय आयोजन में डिजिटल लाइट और साउंड के अत्याधुनिक माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं को जीवंत किया जाएगा। ​इस भव्य आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में आज 'राम वाटिका' परिसर में एक महत्वपूर्ण ऑडिशन (अभिनय परिचय) संपन्न हुआ। इसमें दूर-दराज से आए कई प्रतिभावान कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ​कमेटी के पदाधिकारियों मे कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी व आनंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, महामंत्री उमेश केशरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, मंत्री शिव बाबू गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति एवं परिसर प्रभारी आलोक गुप्ता सहित कमेटी के कई गणमान्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ कृष्ण लीला के मुख्य पात्रों के लिए कलाकारों का चयन किया गया, जो इस प्रकार हैं,​कृष्णा: शुभम सक्सेना ​राधा: श्रेया मिश्रा ​कंस: विक्रम राय ​देवकी: अमीषा यादव ​वासुदेव: गौतम त्रिपाठी ​यशोदा: अलका सिंह ​नंद बाबा: अभिषेक दुबे ​उग्रसेन: पूर्ण प्रकाश ​अक्रूर: रोहित बाजपेई ​चारूण: पृथ्वीराज शर्मा ​कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार की कृष्ण लीला तकनीक और भक्ति का एक अनूठा संगम होगी, जो किनिदेशक राहुल सागर एवं नृत्य निर्देशक कबीर के निर्देशन मे प्रयागराज के दर्शकों के लिए एक बेहद अलौकिक और यादगार अनुभव साबित होगी। सादर आभार मीडिया प्रभारी डॉo पवन प्रजापति श्री कटरा राम लीला कमेटी प्रयागराज ​
    3
    डिजिटल लाइट और साउंड के साथ प्रयागराज में सजेगी भव्य 'कृष्ण लीला', कलाकारों का चयन संपन्न
डिजिटल लाइट और साउंड के साथ प्रयागराज में सजेगी भव्य 'कृष्ण लीला', कलाकारों का चयन संपन्न
​प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी, प्रयागराज द्वारा इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य और आधुनिक डिजिटल कृष्ण लीला का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 4 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस छः दिवसीय आयोजन में डिजिटल लाइट और साउंड के अत्याधुनिक माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं को जीवंत किया जाएगा।
​इस भव्य आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में आज 'राम वाटिका' परिसर में एक महत्वपूर्ण ऑडिशन (अभिनय परिचय) संपन्न हुआ। इसमें दूर-दराज से आए कई प्रतिभावान कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
​कमेटी के पदाधिकारियों मे कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी व आनंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, महामंत्री उमेश केशरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, मंत्री शिव बाबू गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति एवं परिसर प्रभारी आलोक गुप्ता सहित कमेटी के कई गणमान्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ कृष्ण लीला के मुख्य पात्रों के लिए कलाकारों का चयन किया गया, जो इस प्रकार हैं,​कृष्णा: शुभम सक्सेना
​राधा: श्रेया मिश्रा
​कंस: विक्रम राय
​देवकी: अमीषा यादव
​वासुदेव: गौतम त्रिपाठी
​यशोदा: अलका सिंह
​नंद बाबा: अभिषेक दुबे
​उग्रसेन: पूर्ण प्रकाश
​अक्रूर: रोहित बाजपेई
​चारूण: पृथ्वीराज शर्मा
​कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार की कृष्ण लीला तकनीक और भक्ति का एक अनूठा संगम होगी, जो किनिदेशक राहुल सागर एवं नृत्य निर्देशक कबीर के निर्देशन मे प्रयागराज के दर्शकों के लिए एक बेहद अलौकिक और यादगार अनुभव साबित होगी।
सादर आभार 
मीडिया प्रभारी 
डॉo पवन प्रजापति 
श्री कटरा राम लीला कमेटी 
प्रयागराज 
​
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में 18,706 बालिकाओं का HPV टीकाकरण, रोटरी-स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया जागरूकता अभियान
    1
    प्रयागराज में 18,706 बालिकाओं का HPV टीकाकरण, रोटरी-स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया जागरूकता अभियान
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दर्द,डाटा,दौलत प्रयागराज में राहुल गाँधी का छात्रों से संवाद,बोले - सिस्टम नें आपको चक्रव्यूह में फंसा दिया! छात्रों का भी छलका दर्द,मुद्दों पर मुखर होकर रखी अपनी बात नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में यूपी के 23 जिलों से आए छात्र-छात्राओं से करीब 47 मिनट तक खुलकर संवाद किया। इस संवाद का फोकस सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि दर्द, डाटा और दौलत के तीन मुद्दों पर था। राहुल ने सबसे पहले छात्रों का "दर्द" सुना। 7 से ज्यादा छात्र-छात्राओं से सीधे सवाल-जवाब किए। पेपर लीक, महंगी कोचिंग, भर्ती में देरी और बेरोजगारी पर बात हुई।इसी पर राहुल ने कहा सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। आपसे कहा जाता है - रील बनाओ, मजदूरी करो, 21वीं सदी का नशा लो... लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती। राहुल ने आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरा। परिवारों से लाखों-करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है। लेकिन ये सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं है। उन्होंने दावा किया - आज हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी मिल रही है। राहुल ने कहा कि शिक्षा अब दौलत वालों का खेल बन गई है। गरीब और मध्यम वर्ग का बच्चा लाखों खर्च करके डिग्री लेता है, पर बदले में ठेका और अस्थायी काम मिलता है। उन्होंने निजीकरण, महंगी फीस और कॉरपोरेट के हाथ में शिक्षा जाने पर चिंता जताई। छात्रों ने राहुल से सवाल किया - पढ़-लिख कर करेंगे क्या? भविष्य सुरक्षित नहीं है। राहुल ने हर सवाल को नोट किया और कहा कि कांग्रेस इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। राहुल का ये दौरा 2027 के UP चुनाव से पहले कांग्रेस की युवा आउटरीच मुहिम का हिस्सा है। दर्द, डाटा, दौलत" के फ्रेम से उन्होंने सरकार की नीतियों को घेरने की कोशिश की। 47 मिनट में राहुल ने एक ही बात दोहराई - आपके पास डिग्री है, मेहनत है, लेकिन सिस्टम ने दिशा नहीं दी। प्रयागराज से उठी छात्रों की ये "गूंज" अब सत्ता के गलियारों तक कितनी पहुंचती है, ये आने वाले चुनाव तय करेंगे। संवाददाता : अंकित शुक्ला स्थान : प्रयागराज
    2
    दर्द,डाटा,दौलत प्रयागराज में राहुल गाँधी का छात्रों से संवाद,बोले - सिस्टम नें आपको चक्रव्यूह में फंसा दिया!
छात्रों का भी छलका दर्द,मुद्दों पर मुखर होकर रखी अपनी बात 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में यूपी के 23 जिलों से आए छात्र-छात्राओं से करीब 47 मिनट तक खुलकर संवाद किया। इस संवाद का फोकस सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि दर्द, डाटा और दौलत के तीन मुद्दों पर था।
राहुल ने सबसे पहले छात्रों का "दर्द" सुना। 7 से ज्यादा छात्र-छात्राओं से सीधे सवाल-जवाब किए। पेपर लीक, महंगी कोचिंग, भर्ती में देरी और बेरोजगारी पर बात हुई।इसी पर राहुल ने कहा सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है।  आपसे कहा जाता है - रील बनाओ, मजदूरी करो, 21वीं सदी का नशा लो... लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती।
राहुल ने आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरा।  
परिवारों से लाखों-करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है। लेकिन ये सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं है। उन्होंने दावा किया - आज हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी मिल रही है।
राहुल ने कहा कि शिक्षा अब दौलत वालों का खेल बन गई है। गरीब और मध्यम वर्ग का बच्चा लाखों खर्च करके डिग्री लेता है, पर बदले में ठेका और अस्थायी काम मिलता है। उन्होंने निजीकरण, महंगी फीस और कॉरपोरेट के हाथ में शिक्षा जाने पर चिंता जताई।
छात्रों ने राहुल से सवाल किया - पढ़-लिख कर करेंगे क्या? भविष्य सुरक्षित नहीं है। राहुल ने हर सवाल को नोट किया और कहा कि कांग्रेस इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
राहुल का ये दौरा 2027 के UP चुनाव से पहले कांग्रेस की युवा आउटरीच मुहिम का हिस्सा है। दर्द, डाटा, दौलत" के फ्रेम से उन्होंने सरकार की नीतियों को घेरने की कोशिश की। 47 मिनट में राहुल ने एक ही बात दोहराई - आपके पास डिग्री है, मेहनत है, लेकिन सिस्टम ने दिशा नहीं दी। 
प्रयागराज से उठी छात्रों की ये "गूंज" अब सत्ता के गलियारों तक कितनी पहुंचती है, ये आने वाले चुनाव तय करेंगे।
संवाददाता : अंकित शुक्ला 
स्थान : प्रयागराज
    user_अंकित शुक्ला
    अंकित शुक्ला
    रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को किया सम्बोधित प्रयागराज में राहुल गांधी अपने कार्यक्रम छात्रों की गूंज में मंच पर छात्रों से संवाद करने पहुंचें,राहुल गांधी ने सबसे पहले युवाओ का हाल चाल जाना उसके बाद राहुल गांधी ने प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को 20 मिनट तक संबोधित किया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने कहा,आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हो बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है। राहुल गांधी ने छात्रों से कहा आप लोग पढ़ाई करते हो कोई बीए करता है तो कोई एलएलबी करता है इस सोच से पढ़ता है कि,सरकारी नौकरी मिलेगी लेकिन आप को बता दे इस हिंदुस्तान में सिर्फ 1 हजार युवाओं में से केवल 12 को ही स्थायी नौकरी मिलती है।
    1
    राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को किया सम्बोधित
प्रयागराज में राहुल गांधी अपने कार्यक्रम छात्रों की गूंज में मंच पर छात्रों से संवाद करने पहुंचें,राहुल गांधी ने सबसे पहले युवाओ का हाल चाल जाना उसके बाद राहुल गांधी ने प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को 20 मिनट तक संबोधित किया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने कहा,आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हो बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है। राहुल गांधी ने छात्रों से कहा आप लोग पढ़ाई करते हो कोई बीए करता है तो कोई एलएलबी करता है इस सोच से पढ़ता है कि,सरकारी नौकरी मिलेगी लेकिन आप को बता दे इस हिंदुस्तान में सिर्फ 1 हजार युवाओं में से केवल 12 को ही स्थायी नौकरी मिलती है।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के मतगणना में हुआ भारी बवाल प्रयागराज: जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद 2026 चुनाव के मतगणना में बवाल,फेंके गए बैलेट पेपर!
    1
    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के मतगणना में हुआ भारी बवाल
प्रयागराज: जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद 2026 चुनाव के मतगणना में बवाल,फेंके गए बैलेट पेपर!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • श्री राम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जनसेवक जिला एडवोकेट संघ प्रयागराज का चुनाव एवं मतगणना रद्द
    1
    श्री राम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जनसेवक जिला एडवोकेट संघ प्रयागराज का चुनाव एवं मतगणना रद्द
    user_प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन
    प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन
    Criminal defence lawyer Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.