टवेरा की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी घायल मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी मार्ग पर बुधवार को टवेरा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिरसा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शहर के अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल के भतीजे द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार गौरा चौकठा निवासी मनोज कुमार उपाध्याय अपनी बेटी के साथ बाइक से नैनी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चौकी गांव के सामने पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही टवेरा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में मनोज कुमार उपाध्याय का दाहिना पैर टूट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी बेटी भी घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टवेरा की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी घायल मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी मार्ग पर बुधवार को टवेरा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिरसा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शहर के अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल के भतीजे द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार गौरा चौकठा निवासी मनोज कुमार उपाध्याय अपनी बेटी के साथ बाइक से नैनी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चौकी गांव के सामने पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही टवेरा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में मनोज कुमार उपाध्याय का दाहिना पैर टूट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी बेटी भी घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- विधानसभा में गूंजा बारा का दर्द: डॉ. वॉचस्पति ने उठाए पानी, पुल, रोजगार व आरक्षण के मुद्दे ●बजट सत्र में बारा की तस्वीर पेश, विकास को लेकर सरकार से ठोस मांग ●स्थायी पुल से एम्स तक की मांग, बारा विधायक ने रखी विकास की पूरी रूपरेखा बारा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान बारा विधानसभा क्षेत्र की आवाज सदन में जोरदार ढंग से गूंजी। बारा विधायक डॉ. वॉचस्पति ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को तथ्यात्मक और मुखर अंदाज में उठाते हुए कहा कि “जनसेवा हमारा लक्ष्य है, राजनीति सिर्फ माध्यम।” उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र बारा में गर्मी के दौरान गहराने वाले पेयजल संकट, जर्जर सड़कों और अनियमित बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। बेलामुंडी सड़क के दो दशकों से खराब होने का उल्लेख करते हुए इसके शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की। कौशांबी को जोड़ने वाले प्रतापपुर पीपा पुल के स्थान पर स्थायी पुल निर्माण की आवश्यकता दोहराई। विधायक ने नारीबारी को ब्लॉक और जारी बाजार को टाउन एरिया घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। बारा क्षेत्र में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज के अभाव को गंभीर बताते हुए राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग की। एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाली राख व दूषित पानी से खेतों के बंजर होने और बीमारियों में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए एम्स की स्थापना तथा पांच किलोमीटर दायरे के युवाओं को रोजगार देने की मांग की। पाल समाज के भेड़ पालकों के लिए ऊन क्रय केंद्र स्थापित करने, सोनवै (शंकरगढ़) में बिरसा मुंडा की मूर्ति के जीर्णोद्धार और प्रयागराज में महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। निषाद समाज को दलित आरक्षण देने का मुद्दा भी सदन में रखा गया। चित्रकूट के बरगढ़ में व्यापारी पुत्र आयुष केसरवानी की हत्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस बजटीय प्रावधान जरूरी हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सदन में उठाए गए मुद्दों का वीडियो देखकर पारदर्शिता का आकलन कर सकते हैं। अब निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया और बजटीय निर्णयों पर टिकी हैं।1
- मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड शो करते हुए तहसील परिसर में किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति से सात सूत्रीय मांग पत्र के साथ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स वादी) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में पार्टी के बैनर तले मड़िहान बाजार से रोड सो निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर मड़िहान तहसील पहुंचे।जहां किसानों और मजदूरों पर हो रहे अन्याय के बारे में जिलामंत्री राजनाथ यादव ने संबोधन में बताया कि सरकार पूंजीपतियों,पर सारा धन खर्च कर रही है।वही गरीब मजदूर,किसानों पर इनका ध्यान ही नहीं है।राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए सात सूत्रीय मांग पत्र में चार श्रम संहिता कानून में वेतन संहिता,औद्योगिक संबंध संहिता,सामाजिक संबंध संहिता,के साथ व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य स्थित संहिता कानून रद्द करने की मांग रखी।मनरेगा के नाम को बदल कर विकसित भारत,रोजगार एवं आजीविका मिशन करने का विरोध किया है।वर्ष में 100 दिन काम देने के साथ प्रति दिन 700 रुपए मजदूरी की मांग की है।सरकार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दे,जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद कर उनकी कमर न तोड़ पाए।विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाया जाए।वनाधिकार कानून लागू किया जाए वन में जीवन गुजार रहे वनवासी आदिवासियों को उजड़ना बंद किया जाए,वनाधिकार के तहत सभी को जमीन का पट्टा दिया जाए।सिरसी बांध की डूब की जमीन का नए सिरे से स्थानीय पात्र लाभार्थियों को पंसल्ला पट्टा दिया जाए।किसानो,मजदूरो के जमीन का अधिग्रण पर रोक लगाया जाए।इन्हीं मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह को ज्ञापन सौंपा।1
- रामपुर में एडवोकेट फारूक अहमद खान के सीने में गोली मारकर हत्या के विरोध में आज 12/०२/२०२६ दोपहर 12:00 बजे प्रयागराज जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया, सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की माँग की गई एवं प्रयागराज डीएम से प्रयागराज के समस्त अधिवक्ताओं को निःशुल्क शस्त्र लाइसेंस दिये जाने की माँग की1
- मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन किए। वह अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मदुरै से मथुरा तक की यात्रा पर निकली हैं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को असीम शांति मिली है। विंध्य कॉरिडोर की सुंदरता और भव्यता ने भी उनका मन मोह लिया3
- समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने यू पी के बजट को बताया चुनावी बजट1
- भदोही के युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक, भदोही साइकलिंग क्लब ने किया स्वागत1
- प्रयागराज की बारा तहसील में आज जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर का जायजा लिया और वहां मौजूद फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित न्याय और सुविधाएं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेख व्यवस्था और जनसुनवाई की प्रक्रिया का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- मिर्जापुर टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला4
- प्रयागराज में एस आई आर के दौरान फर्जी फार्म 7का मामला1