Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
Khulasach TV
मिर्जापुर टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Khulasach TV1
- मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन किए। वह अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मदुरै से मथुरा तक की यात्रा पर निकली हैं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को असीम शांति मिली है। विंध्य कॉरिडोर की सुंदरता और भव्यता ने भी उनका मन मोह लिया3
- ठीक 👍 अब उसी खबर को **प्रिंट / अखबार स्टाइल** में लिख देते हैं — औपचारिक, स्पष्ट और तथ्यों पर आधारित। ---मीरजापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने शादी के नाम पर भोले-भाले परिवारों से अवैध धन उगाही करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं, जिसका सरगना अजीत है और वह वर्तमान में फरार है। गिरोह के सदस्य फर्जी दुल्हन व रिश्तेदार बनकर उन परिवारों से संपर्क करते थे जो अपने बेटों की शादी को लेकर परेशान रहते थे। विश्वास जीतने के बाद शादी की रस्मों, तैयारियों और अन्य खर्चों के नाम पर रुपये लिए जाते थे और रकम मिलते ही आरोपी फरार हो जाते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब आगरा जनपद के रामबाग, एत्माददौला निवासी मीरा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके साथ शादी का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुरन्जय चौबे व अनिल सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र व रामविलाश निवासी जनपद चन्दौली, महिमा निवासी चन्दौली, रीता निवासी मड़िहान, जिऊती व मनीषा निवासी राजगढ़, मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के फरार सरगना अजीत की तलाश में जुटी है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए आम जनता से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे मामलों में किसी भी प्रकार का लेनदेन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें।1
- भदोही | औराई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनपुरवा जंगला में मंगलवार को विजय शंकर एवं फूलचंद यादव (दोनों चचेरे भाई) के मध्य हुए भूमि विवाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित राजस्व अभिलेखों तथा विभिन्न न्यायालयों में दर्ज वादों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा विवाद की पृष्ठभूमि, स्वामित्व संबंधी अभिलेखों एवं न्यायालयीन प्रक्रियाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरण में उपलब्ध राजस्व अभिलेखों, न्यायालयीन आदेशों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास को सख्ती से लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पक्ष फूलचंद यादव एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगा। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें तथा समस्याओं के समाधान हेतु विधिक प्रक्रिया एवं प्रशासन का सहयोग करें। जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह, राजस्व व पुलिस की टीम उपस्थित रही।1
- भदोही ब्रेकिंग भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।1
- भदोही के युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक, भदोही साइकलिंग क्लब ने किया स्वागत1
- भदोही जिले गांव कलनुआ अंकित पाण्डेय ने बताया कि मेरे माता जी का किसान सम्मान निधि का पैसा अभी तक नहीं मिला रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराया आगे अभी तक जिम्मेदार हैं बेखबर1
- मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड शो करते हुए तहसील परिसर में किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति से सात सूत्रीय मांग पत्र के साथ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स वादी) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में पार्टी के बैनर तले मड़िहान बाजार से रोड सो निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर मड़िहान तहसील पहुंचे।जहां किसानों और मजदूरों पर हो रहे अन्याय के बारे में जिलामंत्री राजनाथ यादव ने संबोधन में बताया कि सरकार पूंजीपतियों,पर सारा धन खर्च कर रही है।वही गरीब मजदूर,किसानों पर इनका ध्यान ही नहीं है।राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए सात सूत्रीय मांग पत्र में चार श्रम संहिता कानून में वेतन संहिता,औद्योगिक संबंध संहिता,सामाजिक संबंध संहिता,के साथ व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य स्थित संहिता कानून रद्द करने की मांग रखी।मनरेगा के नाम को बदल कर विकसित भारत,रोजगार एवं आजीविका मिशन करने का विरोध किया है।वर्ष में 100 दिन काम देने के साथ प्रति दिन 700 रुपए मजदूरी की मांग की है।सरकार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दे,जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद कर उनकी कमर न तोड़ पाए।विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाया जाए।वनाधिकार कानून लागू किया जाए वन में जीवन गुजार रहे वनवासी आदिवासियों को उजड़ना बंद किया जाए,वनाधिकार के तहत सभी को जमीन का पट्टा दिया जाए।सिरसी बांध की डूब की जमीन का नए सिरे से स्थानीय पात्र लाभार्थियों को पंसल्ला पट्टा दिया जाए।किसानो,मजदूरो के जमीन का अधिग्रण पर रोक लगाया जाए।इन्हीं मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह को ज्ञापन सौंपा।1