Shuru
Apke Nagar Ki App…
भदोही जिले गांव कलनुआ अंकित पाण्डेय ने बताया कि मेरे माता जी का किसान सम्मान निधि का पैसा अभी तक नहीं मिला रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराया आगे अभी तक जिम्मेदार हैं बेखबर
Ram sajivan pandey
भदोही जिले गांव कलनुआ अंकित पाण्डेय ने बताया कि मेरे माता जी का किसान सम्मान निधि का पैसा अभी तक नहीं मिला रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराया आगे अभी तक जिम्मेदार हैं बेखबर
- Ram sajivan pandeyज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश💣4 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- भदोही ब्रेकिंग भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।1
- भदोही के युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक, भदोही साइकलिंग क्लब ने किया स्वागत1
- भदोही जिले गांव कलनुआ अंकित पाण्डेय ने बताया कि मेरे माता जी का किसान सम्मान निधि का पैसा अभी तक नहीं मिला रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराया आगे अभी तक जिम्मेदार हैं बेखबर1
- सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बाबूपुर साथर सिरसा गांव निवासी 67 वर्षीय किसान संतलाल राजपति यादव की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत जा रहे थे। हंडिया–जंघई मार्ग पर चकिया साथर के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुए।जिसके बाद मौत हो गई।हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार 04 बजे दी जानकारी1
- Post by Khulasach TV1
- मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन किए। वह अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मदुरै से मथुरा तक की यात्रा पर निकली हैं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को असीम शांति मिली है। विंध्य कॉरिडोर की सुंदरता और भव्यता ने भी उनका मन मोह लिया3
- ठीक 👍 अब उसी खबर को **प्रिंट / अखबार स्टाइल** में लिख देते हैं — औपचारिक, स्पष्ट और तथ्यों पर आधारित। ---मीरजापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने शादी के नाम पर भोले-भाले परिवारों से अवैध धन उगाही करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं, जिसका सरगना अजीत है और वह वर्तमान में फरार है। गिरोह के सदस्य फर्जी दुल्हन व रिश्तेदार बनकर उन परिवारों से संपर्क करते थे जो अपने बेटों की शादी को लेकर परेशान रहते थे। विश्वास जीतने के बाद शादी की रस्मों, तैयारियों और अन्य खर्चों के नाम पर रुपये लिए जाते थे और रकम मिलते ही आरोपी फरार हो जाते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब आगरा जनपद के रामबाग, एत्माददौला निवासी मीरा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके साथ शादी का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुरन्जय चौबे व अनिल सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र व रामविलाश निवासी जनपद चन्दौली, महिमा निवासी चन्दौली, रीता निवासी मड़िहान, जिऊती व मनीषा निवासी राजगढ़, मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के फरार सरगना अजीत की तलाश में जुटी है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए आम जनता से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे मामलों में किसी भी प्रकार का लेनदेन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें।1
- मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड शो करते हुए तहसील परिसर में किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति से सात सूत्रीय मांग पत्र के साथ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स वादी) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में पार्टी के बैनर तले मड़िहान बाजार से रोड सो निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर मड़िहान तहसील पहुंचे।जहां किसानों और मजदूरों पर हो रहे अन्याय के बारे में जिलामंत्री राजनाथ यादव ने संबोधन में बताया कि सरकार पूंजीपतियों,पर सारा धन खर्च कर रही है।वही गरीब मजदूर,किसानों पर इनका ध्यान ही नहीं है।राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए सात सूत्रीय मांग पत्र में चार श्रम संहिता कानून में वेतन संहिता,औद्योगिक संबंध संहिता,सामाजिक संबंध संहिता,के साथ व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य स्थित संहिता कानून रद्द करने की मांग रखी।मनरेगा के नाम को बदल कर विकसित भारत,रोजगार एवं आजीविका मिशन करने का विरोध किया है।वर्ष में 100 दिन काम देने के साथ प्रति दिन 700 रुपए मजदूरी की मांग की है।सरकार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दे,जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद कर उनकी कमर न तोड़ पाए।विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाया जाए।वनाधिकार कानून लागू किया जाए वन में जीवन गुजार रहे वनवासी आदिवासियों को उजड़ना बंद किया जाए,वनाधिकार के तहत सभी को जमीन का पट्टा दिया जाए।सिरसी बांध की डूब की जमीन का नए सिरे से स्थानीय पात्र लाभार्थियों को पंसल्ला पट्टा दिया जाए।किसानो,मजदूरो के जमीन का अधिग्रण पर रोक लगाया जाए।इन्हीं मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह को ज्ञापन सौंपा।1