logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भदोही ब्रेकिंग भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

2 hrs ago
user_NEWS TIME UP
NEWS TIME UP
Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

भदोही ब्रेकिंग भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

More news from Varanasi and nearby areas
  • अस्सी चौकी के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, दो महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा, देर से पहुंची पुलिस वाराणसी। अस्सी पर्यटक चौकी के मुख्य द्वार के ठीक सामने बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक से दो महिलाओं की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना चौकी के सामने होने के बावजूद मौके पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए
    1
    अस्सी चौकी के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, दो महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा, देर से पहुंची पुलिस
वाराणसी। अस्सी पर्यटक चौकी के मुख्य द्वार के ठीक सामने बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक से दो महिलाओं की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना चौकी के सामने होने के बावजूद मौके पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
  • मिर्जापुर टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
    2
    मिर्जापुर
टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है 
टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा
लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर
टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर
अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई
ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा
मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया
शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे
लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by सर्वजीत यादव
    1
    Post by सर्वजीत यादव
    user_सर्वजीत यादव
    सर्वजीत यादव
    Local Politician Pindra, Varanasi•
    12 hrs ago
  • ठीक 👍 अब उसी खबर को **प्रिंट / अखबार स्टाइल** में लिख देते हैं — औपचारिक, स्पष्ट और तथ्यों पर आधारित। ---मीरजापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने शादी के नाम पर भोले-भाले परिवारों से अवैध धन उगाही करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं, जिसका सरगना अजीत है और वह वर्तमान में फरार है। गिरोह के सदस्य फर्जी दुल्हन व रिश्तेदार बनकर उन परिवारों से संपर्क करते थे जो अपने बेटों की शादी को लेकर परेशान रहते थे। विश्वास जीतने के बाद शादी की रस्मों, तैयारियों और अन्य खर्चों के नाम पर रुपये लिए जाते थे और रकम मिलते ही आरोपी फरार हो जाते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब आगरा जनपद के रामबाग, एत्माददौला निवासी मीरा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके साथ शादी का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुरन्जय चौबे व अनिल सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र व रामविलाश निवासी जनपद चन्दौली, महिमा निवासी चन्दौली, रीता निवासी मड़िहान, जिऊती व मनीषा निवासी राजगढ़, मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के फरार सरगना अजीत की तलाश में जुटी है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए आम जनता से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे मामलों में किसी भी प्रकार का लेनदेन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें।
    1
    ठीक 👍
अब उसी खबर को **प्रिंट / अखबार स्टाइल** में लिख देते हैं — औपचारिक, स्पष्ट और तथ्यों पर आधारित।
---मीरजापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने शादी के नाम पर भोले-भाले परिवारों से अवैध धन उगाही करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं, जिसका सरगना अजीत है और वह वर्तमान में फरार है। गिरोह के सदस्य फर्जी दुल्हन व रिश्तेदार बनकर उन परिवारों से संपर्क करते थे जो अपने बेटों की शादी को लेकर परेशान रहते थे। विश्वास जीतने के बाद शादी की रस्मों, तैयारियों और अन्य खर्चों के नाम पर रुपये लिए जाते थे और रकम मिलते ही आरोपी फरार हो जाते थे।
मामले का खुलासा तब हुआ जब आगरा जनपद के रामबाग, एत्माददौला निवासी मीरा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके साथ शादी का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मंगलवार को थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुरन्जय चौबे व अनिल सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र व रामविलाश निवासी जनपद चन्दौली, महिमा निवासी चन्दौली, रीता निवासी मड़िहान, जिऊती व मनीषा निवासी राजगढ़, मीरजापुर शामिल हैं।
पुलिस अब गिरोह के फरार सरगना अजीत की तलाश में जुटी है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए आम जनता से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे मामलों में किसी भी प्रकार का लेनदेन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भदोही | औराई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनपुरवा जंगला में मंगलवार को विजय शंकर एवं फूलचंद यादव (दोनों चचेरे भाई) के मध्य हुए भूमि विवाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित राजस्व अभिलेखों तथा विभिन्न न्यायालयों में दर्ज वादों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा विवाद की पृष्ठभूमि, स्वामित्व संबंधी अभिलेखों एवं न्यायालयीन प्रक्रियाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरण में उपलब्ध राजस्व अभिलेखों, न्यायालयीन आदेशों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास को सख्ती से लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पक्ष फूलचंद यादव एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगा। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें तथा समस्याओं के समाधान हेतु विधिक प्रक्रिया एवं प्रशासन का सहयोग करें। जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह, राजस्व व पुलिस की टीम उपस्थित रही।
    1
    भदोही | औराई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनपुरवा जंगला में मंगलवार को विजय शंकर एवं फूलचंद यादव (दोनों चचेरे भाई) के मध्य हुए भूमि विवाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित राजस्व अभिलेखों तथा विभिन्न न्यायालयों में दर्ज वादों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा विवाद की पृष्ठभूमि, स्वामित्व संबंधी अभिलेखों एवं न्यायालयीन प्रक्रियाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरण में उपलब्ध राजस्व अभिलेखों, न्यायालयीन आदेशों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास को सख्ती से लिया जाएगा।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पक्ष फूलचंद यादव एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगा।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें तथा समस्याओं के समाधान हेतु विधिक प्रक्रिया एवं प्रशासन का सहयोग करें। जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
मौके पर उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह, राजस्व व पुलिस की टीम उपस्थित रही।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बाबूपुर साथर सिरसा गांव निवासी 67 वर्षीय किसान संतलाल राजपति यादव की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत जा रहे थे। हंडिया–जंघई मार्ग पर चकिया साथर के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुए।जिसके बाद मौत हो गई।हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार 04 बजे दी जानकारी
    1
    सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बाबूपुर साथर सिरसा गांव निवासी 67 वर्षीय किसान संतलाल राजपति यादव की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत जा रहे थे। हंडिया–जंघई मार्ग पर चकिया साथर के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुए।जिसके बाद मौत हो गई।हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार 04 बजे दी जानकारी
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिर्जापुर टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
    4
    मिर्जापुर
टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है 
टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा
लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर
टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर
अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई
ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा
मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया
शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे
लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक वाराणसी। हरहुआ क्रॉसिंग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे न्यू लक्ष्मी अस्पताल हरहुआ में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रहलादपुर, करखियांव निवासी सूरज यादव अपनी पत्नी से मिलने वाराणसी स्थित अस्पताल जा रहे थे। उनके साथ मनोज कुमार यादव बाइक पर सवार थे। जैसे ही दोनों हरहुआ क्रॉसिंग पार कर रहे थे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (UP65 BA 1234) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सूरज यादव कार के बोनट पर गिर पड़े और लगभग 200 मीटर तक घसीटे गए। घटना के दौरान कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर कार का टायर फटने से उसे मजबूरन रुकना पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले आई। मनोज यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। वहीं, सूरज यादव को भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में उनकी नई बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक शिवनारायण मौर्य, निवासी सेनपुरा चेतगंज, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(बी) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक
वाराणसी। हरहुआ क्रॉसिंग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे न्यू लक्ष्मी अस्पताल हरहुआ में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रहलादपुर, करखियांव निवासी सूरज यादव अपनी पत्नी से मिलने वाराणसी स्थित अस्पताल जा रहे थे। उनके साथ मनोज कुमार यादव बाइक पर सवार थे। जैसे ही दोनों हरहुआ क्रॉसिंग पार कर रहे थे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (UP65 BA 1234) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सूरज यादव कार के बोनट पर गिर पड़े और लगभग 200 मीटर तक घसीटे गए।
घटना के दौरान कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर कार का टायर फटने से उसे मजबूरन रुकना पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले आई।
मनोज यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। वहीं, सूरज यादव को भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में उनकी नई बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक शिवनारायण मौर्य, निवासी सेनपुरा चेतगंज, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(बी) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    9 hrs ago
  • मिर्जापुर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे किसानों का कलेक्ट्रेट परिसर में गांजा पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    1
    मिर्जापुर
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे
किसानों का कलेक्ट्रेट परिसर में गांजा पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.