logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा अस्सी चौकी के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, दो महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा, देर से पहुंची पुलिस वाराणसी। अस्सी पर्यटक चौकी के मुख्य द्वार के ठीक सामने बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक से दो महिलाओं की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना चौकी के सामने होने के बावजूद मौके पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए

7 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
7 hrs ago

महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा अस्सी चौकी के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, दो महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा, देर से पहुंची पुलिस वाराणसी। अस्सी पर्यटक चौकी के मुख्य द्वार के ठीक सामने बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक से दो महिलाओं की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना चौकी के सामने होने के बावजूद मौके पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए

More news from Varanasi and nearby areas
  • Post by सर्वजीत यादव
    1
    Post by सर्वजीत यादव
    user_सर्वजीत यादव
    सर्वजीत यादव
    Local Politician Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • अस्सी चौकी के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, दो महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा, देर से पहुंची पुलिस वाराणसी। अस्सी पर्यटक चौकी के मुख्य द्वार के ठीक सामने बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक से दो महिलाओं की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना चौकी के सामने होने के बावजूद मौके पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए
    1
    अस्सी चौकी के सामने मारपीट का वीडियो वायरल, दो महिलाओं ने शराबी युवक को पीटा, देर से पहुंची पुलिस
वाराणसी। अस्सी पर्यटक चौकी के मुख्य द्वार के ठीक सामने बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक से दो महिलाओं की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना चौकी के सामने होने के बावजूद मौके पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    7 hrs ago
  • जौनपुर में AIPEU कर्मचारियों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया
    1
    जौनपुर में AIPEU कर्मचारियों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार होली में बाजार के रौनक बड़े हजारों आइटम नए-नए मार्केट में आए लोग देख रहे हैं माल पल करके खरीद रहे हैं ऑनलाइन का लोगों ने बहिष्कार करना शुरू कर दिया है ऑनलाइन माल ना मांगे
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार 
होली में बाजार के रौनक बड़े हजारों आइटम नए-नए मार्केट में आए लोग देख रहे हैं माल पल करके खरीद रहे हैं ऑनलाइन का लोगों ने बहिष्कार करना शुरू कर दिया है ऑनलाइन माल ना मांगे
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    37 min ago
  • भदोही ब्रेकिंग भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
    1
    भदोही ब्रेकिंग 
भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    38 min ago
  • आज विधान परिषद में, दालमंडी प्रकरण पर।
    1
    आज विधान परिषद में, दालमंडी प्रकरण पर।
    user_Priyanshu
    Priyanshu
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश अमजद मारा गया* *अमजद पर लूट समेत करीब 40 मुकदमे दर्ज थे और वह बुढ़ाना थाने में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।* *मौके से पुलिस ने एक कार्बाइन, एक पिस्टल और लूटी हुई बाइक बरामद की है।* *मुठभेड़ में एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।*
    1
    *मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश अमजद मारा गया*
*अमजद पर लूट समेत करीब 40 मुकदमे दर्ज थे और वह बुढ़ाना थाने में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।*
*मौके से पुलिस ने एक कार्बाइन, एक पिस्टल और लूटी हुई बाइक बरामद की है।*
*मुठभेड़ में एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।*
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक वाराणसी। हरहुआ क्रॉसिंग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे न्यू लक्ष्मी अस्पताल हरहुआ में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रहलादपुर, करखियांव निवासी सूरज यादव अपनी पत्नी से मिलने वाराणसी स्थित अस्पताल जा रहे थे। उनके साथ मनोज कुमार यादव बाइक पर सवार थे। जैसे ही दोनों हरहुआ क्रॉसिंग पार कर रहे थे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (UP65 BA 1234) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सूरज यादव कार के बोनट पर गिर पड़े और लगभग 200 मीटर तक घसीटे गए। घटना के दौरान कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर कार का टायर फटने से उसे मजबूरन रुकना पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले आई। मनोज यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। वहीं, सूरज यादव को भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में उनकी नई बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक शिवनारायण मौर्य, निवासी सेनपुरा चेतगंज, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(बी) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक
वाराणसी। हरहुआ क्रॉसिंग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे न्यू लक्ष्मी अस्पताल हरहुआ में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रहलादपुर, करखियांव निवासी सूरज यादव अपनी पत्नी से मिलने वाराणसी स्थित अस्पताल जा रहे थे। उनके साथ मनोज कुमार यादव बाइक पर सवार थे। जैसे ही दोनों हरहुआ क्रॉसिंग पार कर रहे थे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (UP65 BA 1234) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सूरज यादव कार के बोनट पर गिर पड़े और लगभग 200 मीटर तक घसीटे गए।
घटना के दौरान कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर कार का टायर फटने से उसे मजबूरन रुकना पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले आई।
मनोज यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। वहीं, सूरज यादव को भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में उनकी नई बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक शिवनारायण मौर्य, निवासी सेनपुरा चेतगंज, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(बी) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने हरहुआ क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.