Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर सभी शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन :मुख्यमंत्री धामी
NTL
देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर सभी शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन :मुख्यमंत्री धामी
- Dr, dr Dr, drधारी, नैनीताल, उत्तराखंडहर-हर गंगे7 min ago
- Dr, dr Dr, drधारी, नैनीताल, उत्तराखंड💐6 min ago
- Dr, dr Dr, drधारी, नैनीताल, उत्तराखंड🙏6 min ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Prompt Link in comment check comment for prompt 👈👈👈👈👈1
- कक्षा 1 से बारहवीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 अगस्त को अवकाश उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग द्वारा बागेश्वर जनपद में अगले 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, भारी बारिश की चेतावनी के बाद बागेश्वर जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा 1 से बारहवीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है ।1
- खुली बैठक में हंगामे के बीच हुआ राशन दुकान का चयन, सुरजीत बने नए कोटा डीलर बरेली l विकासखंड मझगवां की ग्राम पंचायत मुगलपुर थर्ड में राशन दुकान के चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक हंगामे और तेज बारिश के बीच संपन्न हुई। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विरोध हुआ, जिससे कुछ समय तक विवाद की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। बताया जाता है कि समर्थकों की संख्या कम होने पर एक पक्ष बैठक छोड़कर चला गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के समर्थक तेज बारिश के बावजूद बैठक में डटे रहे। समर्थन प्रक्रिया में सुरजीत के पक्ष में 34 महिलाओं और 167 पुरुषों ने समर्थन दिया, जिसके आधार पर उन्हें नया उचित दर विक्रेता (कोटा डीलर) चुना गया। गौरतलब है कि इससे पहले गांव की राशन दुकान का आवंटन शिकायतों के बाद निरस्त कर दिया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को दोबारा खुली बैठक आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल पहुंचा चौकोड़ी, टीका-पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल पहुंचा चौकोड़ी, टीका-पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत चौकोड़ी/पिथौरागढ़। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचा। यात्रियों के चौकोड़ी पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों, मातृशक्ति एवं स्टाफ कर्मियों ने यात्रियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। यात्रियों का टीका लगाकर, पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह पहुंचने के बाद यात्रियों को यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर खींची गई उनकी तस्वीरें टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गईं। अपने यात्रा के यादगार पलों को देखकर यात्री काफी भावुक और प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि मातृशक्ति ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर कैलाश यात्रियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा दल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूजन व्यवस्थापक सहित विभिन्न राज्यों के कुल 48 यात्री शामिल हैं, जो कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले हैं। यात्रा दल पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट एवं जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना होगा। यात्रियों ने यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय, कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा आईटीबीपी की ओर से उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने यात्रा को सुगम और यादगार बनाने के लिए संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया। यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम में प्रबंधक दीपक पंत, दीप पपने, रविंद्र अधिकारी, लाल सिंह, कपूर सिंह, धन सिंह, दीप पंत प्रकाश, हेमंत कुमार एवं विमला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं मातृशक्ति की ओर से रेखा मेहरा, उमा खाती, उमा पंत, लक्ष्मी बृजवाल, बबीता मेहरा सहित अन्य महिलाओं ने स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता की।3
- बीरोंखाल में गहरी खाई में गिरे बछड़े को लोगों ने बचाया* बीरोंखाल में पूर्वी नयार नदी में लाच्छी गधेरे के मिलान पर गहरी खाई में गिरे बछड़े को लोगों ने बचाया*1
- बड़ा सवाल::::जेन G का प्रोटेस्ट भविष्य में भारतीय राजनीति किस ओर ले जाएगी? जंतर मंतर में हुआ जेन G के आंदोलन ने भारतीय भविष्य की राजनीति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आप क्या सोचते हैं। जवाब जरूर देंग। फिलहाल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पत्रकारों से क्या कहा, देखिए1
- Prompt Link in comment check comment for prompt 👈👈👈👈👈1
- समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक होती है : स्वास्थ्य विभाग चम्पावत, 04 अगस्त 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर जांच कराने की अपील की है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने कहा कि टीबी एक पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। समय पर पहचान होने और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित दवा लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। लगातार दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि टीबी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाएं और चम्पावत को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को फैलने से भी रोका जा सकता है।1
- चंपावत :बंजर भूमि में खिलखिलाया एप्पल गार्डन कमल गिरी ने की the public matter पर खास बात चीत #thepublicmatter #champawat #uttrakhand #viralnewsupdate #latestnews चंपावत :बंजर भूमि में खिलखिलाया एप्पल गार्डन कमल गिरी ने की the public matter पर खास बात चीत #thepublicmatter #champawat #uttrakhand #viralnewsupdate #latestnews1