बकाया भुगतान मांगने पर डेकोरेटर से मारपीट, फर्जी लूट में फंसाने की धमकी का आरोप अमित सिंह गौर फतेहपुर। जनपद के ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआ चौकी इलाके में एक डेकोरेशन व्यवसायी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम कुमार (बाबा मैरिज डेकोरेशन) ने 10 फरवरी को बालाजी गेस्ट हाउस में आयोजित एक शादी समारोह में डेकोरेशन का कार्य किया था। यह कार्य ग्राम मेवली निवासी हिमांशु (पुत्र दीपक गुप्ता) के यहां हुआ था। आरोप है कि कुल 50 हजार रुपये तय होने के बावजूद केवल 2 हजार रुपये ही भुगतान किया गया और बाकी रकम नहीं दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपना बकाया भुगतान लेने हिमांशु के घर पहुंचा, तो हिमांशु और उसके पिता दीपक गुप्ता ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और भगा दिया। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि दीपक गुप्ता, जो खुद को किसान नेता बताते हैं, ने उसे फर्जी लूट के मामले में फंसाने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने बहुआ चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बकाया भुगतान मांगने पर डेकोरेटर से मारपीट, फर्जी लूट में फंसाने की धमकी का आरोप अमित सिंह गौर फतेहपुर। जनपद के ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआ चौकी इलाके में एक डेकोरेशन व्यवसायी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम कुमार (बाबा मैरिज डेकोरेशन) ने 10 फरवरी को बालाजी गेस्ट हाउस में आयोजित एक शादी समारोह में डेकोरेशन का कार्य किया था। यह कार्य ग्राम मेवली निवासी हिमांशु (पुत्र दीपक गुप्ता) के यहां हुआ था। आरोप है कि कुल 50 हजार रुपये तय होने के बावजूद केवल 2 हजार रुपये ही भुगतान किया गया और बाकी रकम नहीं दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपना बकाया भुगतान लेने हिमांशु के घर पहुंचा, तो हिमांशु और उसके पिता दीपक गुप्ता ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और भगा दिया। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि दीपक गुप्ता, जो खुद को किसान नेता बताते हैं, ने उसे फर्जी लूट के मामले में फंसाने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने बहुआ चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- खागा बना आध्यात्मिक केंद्र, हरि कथा में जीवन के उद्देश्य पर गूंजा सन्देश मंगलम गार्डेन में भक्ति का महासंगम, हरि कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रबरू करवा दें की खागा नगर स्थित मंगलम गार्डेन में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भव्य हरि कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कथा व्यास साध्वी सुबुद्धा भारती एवं साध्वी हरि अर्चना भारती ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में मनुष्य जीवन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए अपने वास्तविक लक्ष्य को भूलता जा रहा है, जबकि जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति है। उन्होंने बताया कि ईश्वर को पाने के लिए बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, साधना और आत्मचिंतन आवश्यक है। जब मनुष्य अपने भीतर झांकता है, तभी उसे परमात्मा के दर्शन का मार्ग मिलता है। साध्वियों ने यह भी कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है और सच्चा सुख केवल परमात्मा से जुड़कर ही प्राप्त किया जा सकता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वामी विश्वनाथानंद द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर आदित्य त्रिवेदी, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, पप्पू द्विवेदी, आशीष मौर्य, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला, राम बाबू तिवारी, राम मूरत पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, दुर्गेश द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। खागा में इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि लोगों को जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर भी प्रेरित किया। आलोक कुमार केशरवानी4
- Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद1
- रायबरेली - बैंक आफ बड़ौदा में पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने किया खुलासा फर्जी लोन दिलाने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने मामले के 48 आरोपियों में से 5 आरोपीयों को किया गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल गैर जनपद के रहने वाले हैं आरोपी। आरोपियों ने फर्जी सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र बनाकर किया था फ्राड। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से की गिरफ्तारी1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कमासिन रोड दतौरा मोड़ के पास का है, जहां आज शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार यात्रियों से भरी चार पहिया वाहन की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जिसमें से सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें अर्जुन यादव पुत्र विश्राम 48 वर्ष निवासी इगुवा थाना मरका, कालका प्रसाद पुत्र मैया दीन उम्र 55 वर्ष, निवासी बबेरू आकाश पुत्र कंचन उम्र 17 वर्ष निवासी चिल्ली सर्द हुआ अजय पुत्र गोविंद उम्र 18 वर्ष निवासी चिल्ली थाना सरधुवां यह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं अन्य सवार कमलेश सिंह निवासी इंगुआ मऊ, विपिन राहुल सिंपैथी राव धीरज, निवासी ओझा नगर थाना कमासिन सहित अन्य सवारो को मामूली चोटे आई हैं, वहीं जो गंभीर घायल थे उनको पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद आकाश निवासी चिल्ली थाना सरधुवा को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही यह जानकारी आज शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे सीएचसी के डॉक्टर नीमराज के द्वारा बताते हुवे बताया कि एंबुलेश के द्वारा चार घायलों को सीएचसी में लेकर आए थे जिनका हमारे द्वारा उपचार किया गया वहीं आकाश ने के युवकों को गंभीर देखते हुवे जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।1
- Post by RN Vishwkarma1
- नमस्कार, कानपुर में आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कानपुर में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम काट दिए गए हैं। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए। जांच में मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।1
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा फतेहपुर केशव बस्ती से हुई सुरुवात व समापन खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके चलते आज नगर पंचायत खागा मे कोतवाल खागा, सब इंस्पेक्टर व सहयोगी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच विराट पद संचालन का आयोजन किया गया। पद संचलन विद्यालय परिसर से पुलिस चौकी, सराफा गली, किशनपुर रोड, रामनगर, कैनाल रोड, जीटी रोड कोतवाली खागा होते हुवे पुनः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा लगभग 4 किलोमीटर का पदसंचलन हुवा। नगर के व्यापरियो ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खागा का स्वागत किया। नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खागा द्वारा विराट पथ संचलन नगर के स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन एवं एकता का संदेश देते हुए देश को परमवैभव तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीमान शिवशंकर जी द्वारा उद्बोधन में देश में पंच परिवर्तन लाना, कुटुंब प्रबोधन एवं देश के निर्माण में युवाओं को एक कर देश हित में एकत्र करना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रमुख कार्य है का संदेश दिया। कार्यक्रम में सह विभाग संघ चालक श्री कृष्ण स्वरूप जी, जिला प्रचारक श्री मोहित नारायण जी, जिला कार्यवाह श्री राम अभिलाष जी,जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री गजेंद्र सिंह जी, नगर प्रचारक श्री पुष्पमित्र जी, नगर कार्यवाह उमेश जी, यश जी,कौटिल्य जी ,रितेश जी , श्री रामचंद्र जी, स्वर्णिम जी ,डॉ राहुल जी,हर्षवर्धन जी,डॉ धर्मेंद्र सिंह जी डॉ अम्बिका जी ,शिवेष जी,नगर संघ चालक श्री उदय पाल जी के साथ संपूर्ण नगर कार्यकारिणी एवं खागा विधायक श्री कृष्णपासवान जी और सैकड़ों स्वयं सेवकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आलोक कुमार केशरवानी3
- Post by JSB NEWS UP1
- Post by RN Vishwkarma1