logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: SIR के बाद 6.87 लाख वोटरों के नाम कटे, किडनी कांड के बाद 4 अस्पतालों पर कार्रवाई नमस्कार, कानपुर में आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कानपुर में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम काट दिए गए हैं। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए। जांच में मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

1 hr ago
user_Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
Local News Reporter नरवल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: SIR के बाद 6.87 लाख वोटरों के नाम कटे, किडनी कांड के बाद 4 अस्पतालों पर कार्रवाई नमस्कार, कानपुर में आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कानपुर में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम काट दिए गए हैं। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए। जांच में मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • एक मिनट में 25 शब्द नहीं कर पाए टाइप… कानपुर में तीन बाबुओं का डिमोशन, क्लर्क से बना दिया गया चपरासी कानपुर कलेक्ट्रेट में टाइपिंग परीक्षा में लगातार दो बार फेल होने पर तीन जूनियर क्लर्क का डिमोशन कर चपरासी बना दिया गया है. नियम के मुताबिक एक मिनट में 25 शब्द टाइप करना अनिवार्य था, लेकिन तीनों कर्मचारी यह मानक पूरा नहीं कर सके. दो बार हुई परीक्षा में पहली बार फेल होने पर इनकी सैलरी रोकी गई थी जबकि दूसरी बार भी फेल होने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिमोशन का आदेश जारी कर दिया. साल 2024 में जब टाइपिंग परीक्षा हुई, तब ये तीनों कर्मचारी निर्धारित गति हासिल नहीं कर पाए. प्रशासन ने उस समय उन्हें सीधी सजा देने के बजाय सुधार का मौका दिया. कार्रवाई के तौर पर उनकी सैलरी इंक्रीमेंट रोक दिया गया था और उम्मीद जताई गई कि अगली बार वे अपनी कमी दूर कर लेंगे.
    1
    एक मिनट में 25 शब्द नहीं कर पाए टाइप… कानपुर में तीन बाबुओं का डिमोशन, क्लर्क से बना दिया गया चपरासी 
कानपुर कलेक्ट्रेट में टाइपिंग परीक्षा में लगातार दो बार फेल होने पर तीन जूनियर क्लर्क का डिमोशन कर चपरासी बना दिया गया है. नियम के मुताबिक एक मिनट में 25 शब्द टाइप करना अनिवार्य था, लेकिन तीनों कर्मचारी यह मानक पूरा नहीं कर सके. दो बार हुई परीक्षा में पहली बार फेल होने पर इनकी सैलरी रोकी गई थी जबकि दूसरी बार भी फेल होने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिमोशन का आदेश जारी कर दिया.
साल 2024 में जब टाइपिंग परीक्षा हुई, तब ये तीनों कर्मचारी निर्धारित गति हासिल नहीं कर पाए. प्रशासन ने उस समय उन्हें सीधी सजा देने के बजाय सुधार का मौका दिया. कार्रवाई के तौर पर उनकी सैलरी इंक्रीमेंट रोक दिया गया था और उम्मीद जताई गई कि अगली बार वे अपनी कमी दूर कर लेंगे.
    user_अमित श्रीवास्तव
    अमित श्रीवास्तव
    BA,LLB Kanpur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • *🚨 BREAKING UP : मथुरा में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से 10 लोगों की मौत* *📍3 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, करीब 12 लोग अभी भी लापता* *📍स्टीमर में लगभग 25 श्रद्धालु थे सवार, पंजाब से वृंदावन दर्शन को आए थे श्रद्धालु।*
    1
    *🚨 BREAKING UP : मथुरा में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से 10 लोगों की मौत*
*📍3 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, करीब 12 लोग अभी भी लापता*
*📍स्टीमर में लगभग 25 श्रद्धालु थे सवार, पंजाब से वृंदावन दर्शन को आए थे श्रद्धालु।*
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • कानपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष कमांडो यूनिट ‘ब्लैक हॉक QRT’ का गठन किया है। इस यूनिट में शामिल करीब 60 प्रशिक्षित जवानों को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस कर संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। औद्योगिक शहर कानपुर में छोटी घटनाओं के बड़े रूप लेने की आशंका को देखते हुए इस क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैयार किया गया है। यह यूनिट किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष दस्ते को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और छापामार कार्रवाई की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। कमांडो को अत्याधुनिक बॉडी प्रोटेक्टर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे पथराव और हमलों के दौरान सुरक्षित रह सकें। यूनिट को मौके पर त्वरित निर्णय लेने की छूट भी दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर टीम लाठीचार्ज, आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर सकती है, हालांकि सभी कार्रवाई “न्यूनतम बल” के सिद्धांत के तहत ही की जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस यूनिट का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करना है। उन्होंने कहा कि यह टीम स्थानीय स्तर पर पीएसी की तरह कार्य करेगी, लेकिन अधिक आधुनिक और फुर्तीली होगी। फिलहाल यूनिट को ट्रायल मोड में रखा गया है और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ रूट मार्च कराया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस पहल से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा होगा, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा।
    1
    कानपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष कमांडो यूनिट ‘ब्लैक हॉक QRT’ का गठन किया है। इस यूनिट में शामिल करीब 60 प्रशिक्षित जवानों को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस कर संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
औद्योगिक शहर कानपुर में छोटी घटनाओं के बड़े रूप लेने की आशंका को देखते हुए इस क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैयार किया गया है। यह यूनिट किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम होगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष दस्ते को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और छापामार कार्रवाई की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। कमांडो को अत्याधुनिक बॉडी प्रोटेक्टर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे पथराव और हमलों के दौरान सुरक्षित रह सकें।
यूनिट को मौके पर त्वरित निर्णय लेने की छूट भी दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर टीम लाठीचार्ज, आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर सकती है, हालांकि सभी कार्रवाई “न्यूनतम बल” के सिद्धांत के तहत ही की जाएगी।
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस यूनिट का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करना है। उन्होंने कहा कि यह टीम स्थानीय स्तर पर पीएसी की तरह कार्य करेगी, लेकिन अधिक आधुनिक और फुर्तीली होगी।
फिलहाल यूनिट को ट्रायल मोड में रखा गया है और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ रूट मार्च कराया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस पहल से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा होगा, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा।
    user_Kushal Gupta
    Kushal Gupta
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।
    1
    बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लाल बंगला गैस एजेंसी पर अफवाह से मची अफरा-तफरी, सुबह से लगी लंबी कतारें सिलेंडर की अफवाह ने बढ़ाई भीड़, घंटों लाइन में खड़े लोग परेशान बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, उपभोक्ताओं में नाराजगी लाल बंगला में गैस के लिए हाहाकार, काम छोड़ लाइन में लगे लोग एजेंसी पर लगे टालमटोल के आरोप, संचालक बोले—गैस की नहीं है कमी अफवाह बनी मुसीबत, गैस एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़ सुबह 6 बजे से लाइन में लोग, फिर भी नहीं मिल पा रहा सिलेंडर कानपुर में गैस को लेकर हड़कंप, एजेंसी पर बढ़ी भीड़ उपभोक्ताओं का हंगामा, बोले—घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ गैस एजेंसी संचालक का दावा—पर्याप्त स्टॉक, अफवाह से बढ़ी भीड़
    1
    लाल बंगला गैस एजेंसी पर अफवाह से मची अफरा-तफरी, सुबह से लगी लंबी कतारें
सिलेंडर की अफवाह ने बढ़ाई भीड़, घंटों लाइन में खड़े लोग परेशान
बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, उपभोक्ताओं में नाराजगी
लाल बंगला में गैस के लिए हाहाकार, काम छोड़ लाइन में लगे लोग
एजेंसी पर लगे टालमटोल के आरोप, संचालक बोले—गैस की नहीं है कमी
अफवाह बनी मुसीबत, गैस एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़
सुबह 6 बजे से लाइन में लोग, फिर भी नहीं मिल पा रहा सिलेंडर
कानपुर में गैस को लेकर हड़कंप, एजेंसी पर बढ़ी भीड़
उपभोक्ताओं का हंगामा, बोले—घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ
गैस एजेंसी संचालक का दावा—पर्याप्त स्टॉक, अफवाह से बढ़ी भीड़
    user_Manas Mishra
    Manas Mishra
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यूपी | सहारनपुर के मदरसे में 10 साल के बच्चे को बर्बरता से पीटा गया। एक मौलाना ने पैर पकड़े, दूसरे ने 36 डंडे मारे। पुलिस ने जुनैद, शोएब को गिरफ्तार किया।
    1
    यूपी | सहारनपुर के मदरसे में 10 साल के बच्चे को बर्बरता से पीटा गया। एक मौलाना ने पैर पकड़े, दूसरे ने 36 डंडे मारे। पुलिस ने जुनैद, शोएब को गिरफ्तार किया।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • *बिहार- सीने पर बैठकर चाकू से सिर काटा,फिर बीच रोड पर रखा; भीड़ ने आरोपी को भी जमकर पीटा, अस्पताल में मौत,वीडियो वायरल* *बिहार के अररिया में गुरुवार को एक युवक का गला काटकर उसका कटा सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले का नाम रवि चौहान बताया जा रहा है। नवी ड्राइवर था और रवि सत्तू की दुकान चलाता था। रवि ने नवी के सीने पर बैठकर बीच सड़क उसकी गर्दन काटी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद रवि 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई! मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, आज सुबह पिकअप ड्राइवर मो. नवी हुसैन रवि कुमार के पास पहुंचा। रवि सत्तू बेचता है। नवी ने रवि से कहा, ‘सत्तू वाली कैसी है।’ इस पर रवि भड़क गया। दोनों में बहस हुई। इसी बीच रवि ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। लोगों का कहना है कि फिर रवि नवी की छाती पर बैठा और उसका गला रेत डाला।
    1
    *बिहार- सीने पर बैठकर चाकू से सिर काटा,फिर बीच रोड पर रखा; भीड़ ने आरोपी को भी जमकर पीटा, अस्पताल में मौत,वीडियो वायरल*
*बिहार के अररिया में गुरुवार को एक युवक का गला काटकर उसका कटा सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले का नाम रवि चौहान बताया जा रहा है।
नवी ड्राइवर था और रवि सत्तू की दुकान चलाता था। रवि ने नवी के सीने पर बैठकर बीच सड़क उसकी गर्दन काटी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वारदात के बाद रवि 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई! मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, आज सुबह पिकअप ड्राइवर मो. नवी हुसैन रवि कुमार के पास पहुंचा। रवि सत्तू बेचता है। नवी ने रवि से कहा, ‘सत्तू वाली कैसी है।’ इस पर रवि भड़क गया। दोनों में बहस हुई। इसी बीच रवि ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। लोगों का कहना है कि फिर रवि नवी की छाती पर बैठा और उसका गला रेत डाला।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र स्थित भौती नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा* पनकी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक अपने केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।* रेस्क्यू में जुटे राहगीर और पुलिस हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कार्य जारी रहा।* चालक की हालत नाजुक घायल चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।* हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।*
    2
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र स्थित भौती नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा*
पनकी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक अपने केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।*
रेस्क्यू में जुटे राहगीर और पुलिस हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कार्य जारी रहा।*
चालक की हालत नाजुक घायल चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।*
हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।*
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.