Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में सरे राह एक व्यक्ति की चाकू से गर्दन काटी भीड ने पीटा बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।
Jagram singh
बिहार में सरे राह एक व्यक्ति की चाकू से गर्दन काटी भीड ने पीटा बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर-सजेती थाना क्षेत्र के मेहर अलीपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके चलते बच्चों के सर से सहारा छिन गया और गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मेहर अलीपुर गांव निवासिनी शैलजा पत्नी स्वर्गीय मनीष प्रजापति उम्र करीब 40 वर्ष जो कि अपने खेत से गेहूं कटवा कर ट्रैक्टर की ट्राली में लदवा कर ट्रैक्टर में बैठकर अपने गांव की तरफ आ रही थी तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसके चलते ट्रैक्टर में बैठी शैलजा नीचे गिर गई और अचानक से ट्रैक्टर की ट्राली उसके ऊपर पलट गई जिसके चलते महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार जनों ने बताया कि महिला की 21 वर्ष तथा 18 वर्ष की दो पुत्री हैं और एक 10 वर्ष का पुत्र है। जिनके पिता की भी लगभग दो वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। मां की मौत की खबर सुनते ही परिवारजन व बच्चों में चीख पुकार मच गई। तीनों बच्चे रोते हुए कह रहे थे कि अम्मा अब हम लोगों का क्या होगा। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे की हालत में था। जिसके चलते वह ट्रैक्टर संभाल नहीं पाया और यह हादसा हो गया।मामले में थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है तथा आगे कार्रवाई की जा रही है। इधर मां की मौत की खबर से 18 वर्षीय पुत्री डिप्रेशन में आ गई और अचानक शाम को तबीयत खराब हो गई।जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया गया।2
- बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र स्थित भौती नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा* पनकी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक अपने केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।* रेस्क्यू में जुटे राहगीर और पुलिस हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कार्य जारी रहा।* चालक की हालत नाजुक घायल चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।* हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।*2
- नमस्कार, कानपुर में आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कानपुर में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम काट दिए गए हैं। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए। जांच में मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 16 विवेकानंद नगर में देवगांव मार्ग किनारे नगर पंचायत द्वारा बनाया गया जल निकासी का नाला एक दबंग के अतिक्रमण के सामने आकर ठहर गया है। अगर यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पानी निकासी के लिए नगर पंचायत द्वारा खर्च किए गए 80 लाख पानी में डूब जाएंगे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत के निस्तारण के प्रकरण को नगर पंचायत ने पीडब्ल्यूडी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया है। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है। कस्बे के वार्ड संख्या 16 में बस्ती के जल निकासी के ठोस प्रबंधन के लिए नगर पंचायत ने 80 लाख की भारी भरकम राशि व्यय करके 800 मीटर लम्बा नाला बनवाया था। इसका 770 मीटर कार्य पूर्ण हो गया है। देवगांव मार्ग किनारे बनाए गए इस नाले को राधे-राधे पैलेस के समीप आकर रोक दिया गया है क्योंकि राधे-राधे पैलेश की बाउंड्री वाल को पीडब्ल्यूडी की जमीन को कब्जा करके बनाया गया है। नगर पंचायत इस बाउंड्री वाल पर हाथ नहीं लगाना चाहती है। इसकी शिकायत वार्ड के निवासी रामजीवन शुक्ला, रमेश चंद्र आदि ने जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे नगर पंचायत ने जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि मामला पीडब्ल्यूडी की जमीन का है। लिहाजा कार्यवाही भी पीडब्ल्यूडी ही कर सकता है। इस तरह से बड़ी खूबसूरती के साथ नगर पंचायत ने शिकायत की गेंद को पीडब्ल्यूडी की ओर डाल दिया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुनेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि कब्जा धारक को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का अभी तक जवाब नहीं मिला है। जवाब मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। जमीन पीडब्ल्यूडी की है यह नापजोख में स्पष्ट हो गया है। अगर अतिक्रमण कर्ता अतिक्रमण को नोटिस की समयावधि के तहत नहीं हटाता है तो प्रशासन के सहयोग से इसको हटाकर नाले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा।1
- हमीरपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव, बेतवा पुल के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव, देर रात पुल से नीचे कूदने की आशंका, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल की कोठी नं 1 के पास की घटना।4
- "जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको मरना है" स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को फोन पर धमकी मिली है। वो 3 मई से UP में गोरक्षा के लिए यात्रा निकालने वाले हैं। इसी यात्रा में उन्हें मारने की बात कॉलर ने कही है।1
- घाटमपुर क्षेत्र के फायर स्टेशन पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीआईजी विपिन टाडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीआईजी विपिन टाडा ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के तरीकों और आपातकालीन सेवाओं के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत यादव, एसीपी फायर कंट्रोल रूम और घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट भी उपस्थित थे। स्थानीय पुलिस टीम से कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जाजपुर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार, पतारा चौकी प्रभारी ललित शर्मा और एसआई कुशल वीर राठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस मित्र मुस्तकीम अली, रोहित सोनी, शोभित सेंगर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों को आग लगने की किसी भी घटना पर तुरंत 101 या 112 पर कॉल करने के लिए आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने बिजली के उपकरणों का उचित रखरखाव करने की सलाह दी, क्योंकि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अतिरिक्त, रसोई में काम पूरा होने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करने की आदत डालने पर भी जोर दिया गया।1