Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद की हर छोटी बड़ी खबर आप तक डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
Rahul katheriya
उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद की हर छोटी बड़ी खबर आप तक डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद की सबसे खास खबर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी ने मिठाई बांटकर खुशी मना रहे4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- एंकर----- फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के उलियापुर गांव में भैंस चोरी के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट की घटना में बांकेलाल नामक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।घटना रविवार को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित मेहंदियावली मजार के पास हुई। बताया गया कि उलियापुर निवासी बांकेलाल और राजकुमार का विवाद पुष्पेंद्र और करण पक्ष के लोगों से हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें बांकेलाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को राजकुमार की भैंस चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वह लोग जोरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम तक पहुंचे थे। वहीं पहले से मौजूद पुष्पेंद्र समेत करीब 15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। राजकुमार किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, लेकिन बांकेलाल को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई इंदल की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें सात सगे भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। बाईट - शोभा2
- *कलम और चॉक की एकजुटता! शिक्षकों- पत्रकारों ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती,दीप प्रज्वलन के बाद पुष्पांजलि, संविधान निर्माता के विचारों पर हुई गहन चर्चा* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* यहां कार्यक्रम गनुआपुर रोड स्थित खबरों के दंगल के कार्यालय पर संपन्न हुआ । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शिक्षकों और पत्रकारों ने एकजुट होकर भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ शुरुआत हुई और बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। *दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि* इस अवसर पर पत्रकार रामू राजपूत, शिक्षक राजू राजपूत, प्रमोद कुमार, एडवोकेट रामवीर राजपूत व डॉ गौरव राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। संविधान और विचारों पर हुई चर्चा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। सामाजिक समरसता का दिया संदेश कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा व न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस आयोजन ने न सिर्फ श्रद्धांजलि दी, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया।4
- फर्रुखाबाद। कस्बा अमृतपुर की बदहाल सड़क को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच सोमवार को विधायक सुशील कुमार शाक्य ने ग्राम प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति बेहद दयनीय पाई गई। हालात ऐसे थे कि सड़क का नामोनिशान तक नजर नहीं आ रहा था और पूरी सड़क पर बस्ती का गंदा पानी बहता दिखा। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों के चलते एक कार फंस चुकी है। करीब 700 मीटर लंबा यह मार्ग अमृतपुर-बदायूं रोड से मंत्री जी के आवास तक जाता है, जहां दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। सड़क की बदहाली के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा और इसके साथ-साथ नाली का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि बस्ती का गंदा पानी सड़क पर न बह सके और लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर पहले भी कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा पहल की गई, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में अब लोगों की नजरें विधायक के आश्वासन पर टिकी हुई हैं। मौके पर कस्बावासी,राम कृपाल शर्मा, डग्गी, प्रशांत अवस्थी,विकास पटवा, तानु सक्सेना, गौरव सहित कई लोग मौजूद रहे, जिन्होंने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।3
- *थाना तालग्राम पुलिस द्वारा “अपहरण” के अभियोग में वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।* अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट तालग्राम कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के कुशल नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा थाना तालग्राम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026 धारा 61(2)/137(2)/87 B.N.S से सम्बन्धित वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त राहुल पुत्र शिशुपाल को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम कट के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्ताशुदा अभियुक्त अग्रिम कार्यवाही करते हुए माo न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।2
- Post by CITY NEWS1
- डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1