Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ के इगलास तहसील में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन का प्रदर्शन पांच सूत्रीय मांग
MD News ( पत्रकार )
अलीगढ़ के इगलास तहसील में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन का प्रदर्शन पांच सूत्रीय मांग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के नगला अलगजी गांव में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवा दी। देर रात मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चल रही शादी की रस्मों को तुरंत बंद करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इगलास से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह शादी हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला अलगजी गांव में हो रही थी। नाबालिग विवाह की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला इस पूरे मामले को अब बाल कल्याण3 समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की उम्र का सत्यापन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। समिति के सामने किशोरी के परिवार के सदस्य भी पेश हुए हैं। बताया गया कि किशोरी के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और वह उनकी सबसे बड़ी बेटी है। उम्र सत्यापन के बाद बाल कल्याण समिति आगे की कार्रवाई और निर्णय लेगी।3
- हाथरस नगर क्षेत्र के संविलियन प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ताला तोड़ने के साथ दीवार क्षतिग्रस्त कर स्कूल में घुसकर पंखे, बर्तन, किताबें और स्टेशनरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, जबकि स्कूल में बार-बार हो रही चोरी से स्टाफ में रोष है।1
- हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत हाथरस में सड़क हादसा: जीजा-साले की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार हाथरस जिले में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ऐवरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास और हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मथुरा से दवा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जय इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Maharbaan malik1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- अलीगढ़ इगलास क्षेत्र में दहेज लोभियों ने शादी में की फजीहत, गेस्ट हाउस में दावत और हाथ पर ₹500000 नहीं मिलने पर दूल्हा हुआ फरार, दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मौके से हुआ फरार, दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के परिजनों की मर्जी से ही सारे इंतजाम किए थे, दुल्हन हाथों में मेहंदी और अरमान लिए बैठी रह गई, दुल्हन के पिता ने थाने में दूल्हा और उसके दहेज लोभी परिवार के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस तैयारी के आधार पर जांच में जुटी, थाना इगलास क्षेत्र के गांव हस्तपुर का मामला।2
- हाथरस के कासगंज–मथुरा पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर ट्रेन रोकी गई और गार्ड की मदद से महिला को ट्रेन में बैठाकर स्टेशन लाया गया। यहां से रेलवे पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।1
- सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड पर स्थित एक बाइक शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने शोरूम के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी पार कर दी। इस संबंध में शोरूम स्वामी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी निवासी मयंक सिंघल पुत्र मदन गोपाल अग्रवाल का सासनी कोतवाली चौराहे के पास 'क्वालिटी मोटर्स' के नाम से हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। मयंक सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके शोरूम के ताले तोड़ दिए। चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे लगभग 85,000 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित व्यवसायी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। शोरूम स्वामी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की सघन जांच की जाए और चोरी गई रकम बरामद कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ये चोरी की घटना और चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।4
- Post by Brajvir Singh1