Shuru
Apke Nagar Ki App…
महू तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ प्रसादी वितरण भी हुआ
Dinesh Chandra Rathore
महू तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ प्रसादी वितरण भी हुआ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- मध्य प्रदेश के महू जिले में राम नवमी और हिंदू नववर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और दुर्गावाहिनी द्वारा राम उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गावाहिनी की बहनों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर और कलावा बांधकर स्वागत किया। साथ ही सभी को राम नवमी और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- इंदौर, हाथीपाला में हुए हत्याकांड का आरोपी, चंद घण्टो में पुलिस थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में। आपसी पैसो के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने ही दोस्त को चाकू मार, कर दी थी हत्या। #trendingreels #videoreels #indorenews1
- इंदौर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें किन्नर समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर इंदौर की मंगला गौरी नंदगिरी महामंडलेश्वर और शिमला कुंवर सहित समाज के अन्य गुरुओं ने भगवान रामलला के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। किन्नर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में लगभग 500 किन्नरों ने भाग लिया और उत्साह के साथ रामलला का रथ खींचा। इस दौरान किन्नर गुरुओं ने न केवल देशवासियों को पर्व की बधाई दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि दुनिया में शांति बनी रहे और युद्ध जल्द समाप्त हो, ताकि मानवता सुरक्षित रहे।1
- मां चामुंडा मंदिर देवास में भक्तों का लगा मेला आज रामनवमी के अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है ऊंची टेकरी पर मां चामुंडा का भव्य मंदिर है यहां पर आने वाले की हर इच्छा माता रानी पूरी करती है इंडिया न्यूज़ सेवन से पत्रकार राजेंद्र मालवीय1
- नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना इंदौर को मिलेगी अमृत की सौगात 29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का भूमिपूजन सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी करेंगे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल की उपस्थिति में होगा आयोजन आयोजन में भाजपा की पूर्व निगम परिषदों के महापौर, सभापति, महापौर परिषद पार्षद व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सदस्य, इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलप्रदाय विभाग प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक और दीर्घकालिक बनाने की दिशा में नर्मदा चतुर्थ चरण के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपए के तीन पैकेजों का भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से 29 मार्च रविवार सुबह 10 बजे दशहरा मैदान पर किया जाएगा। साथ ही सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेगें। कार्यक्रम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसमा सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सूरज कैरो, गौरव रणदिवे, निशांत खरे जयपालसिंह चावड़ा, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, सर्वेश तिवारी, मानसिंह यादव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न होगा। नेताओं ने बताया कि यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल आधारभूत सरचना का विकास नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। अमृत 20 योजना के अंतर्गत इस परियोजना से इंदौर में 24x7 जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें इंदौर शहर की भविष्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त 400 एम. एल.डी. जलापूर्ति सुनिश्चित की जावेगी। 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल पहुंचाया जाएगा परियोजना के पैकेज 2 के अंतर्गत वांचू पाईन्ट से राऊ सर्कल तक 2235 मिमी व्यास की लगभग 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जो शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल को सुचारू रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही 3 प्रमुख स्थानों पर लगभग 2870 मीटर लंबाई में आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राऊ सर्कल पर क्लोरिनेशन सिस्टम की स्थापना कर जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। इस पैकेज की लागत रू. 448.23 करोड है तथा कार्य 30 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है। पैकेज-3 व 4 में होगा 40 नई टंकियों का निर्माण, 1600 किमी से अधिक लाईन बिछायी जाएगी पैकेज-3 और 4 के तहत शहर की जल वितरण व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा। 40. नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे, 76 पुराने टैंकों का उन्नयन होगा। पैकेज-3 के अंतर्गत 15 से 35 लाख लीटर क्षमता के 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा तथा 29 मौजूदा टैंकों का सुट्ट डीकरण किया जाएगा। इन टैंकों को जोड़ने के लिए 400 से 600 मिनी व्यास की लगभग 27.4 किलोमीटर लंबी फीसर पाइपलाइन तथा 1200 मिमी व्यास की 4.7 किलोमीटर ग्रेविटी मेन लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही लगभग 685 किलोमीटर की डिस्ट्रीब्यूशन लाईन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसमें डीआई एवं एचडीपीई पाइपलाइन शामिल होंगी। पैकेज 4 के अंतर्गत भी 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा 46 मौजूदा टैंकों का सुदू बीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 400 से 700 मिमी व्यास की लगभग 25.82 किलोमीटर लंबी फीडर लाइन विकसित की जाएगी और लगभग 892 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी। करीब 2.47 लाख नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे पैकेज-3 के अंतर्गत लगभग 1 लाख 26 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा । लाख 8 हजार से अधिक वाटर मीटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 24x7 दबावयुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस पैकेज की लागत 410.50 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है। पैकेज 4 के माध्यम से लगभग 1 लाख 21 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा 1 लाख 62 हजार से अधिक वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं स्मार्ट बनाया जा सके। इस पैकेज की लागत 497. 23 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है। स्मार्ट सिस्टम से होगी 24X7 जलापूर्ति परियोजना SCADA आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग, एनआरडब्लूय नियंत्रण और डीएमए तकनीक को शामिल किया गया है। इससे जल वितरण पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी और लीकेज च पानी की बर्बादी पर नियंत्रण होगा। 29 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल इस योजना के तहत शहर के साथ-साथ आसपास के 29 ग्रामों रेवती, बरदरी, भौरांसला, कुमेडी, शक्करखेडी, अरण्डिया, मायाखेडी, बिचौली हप्सी, पत्थर मूण्डला, पालदा, कैलोद करताल, छोटा बांगडदा, निहालपुर मुण्डी, बड़ा बांगड़दा, पालाखेडी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी विस्तार क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा। यहां बनेगी 40 नई टंकिया पैकेज 3 के अंतर्गत 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुराने रजिस्ट्रार ऑफिस के गार्डन में, खालसा चौक आयडीए गार्डन, लवकुश विहार, निरंजनपूर मंडी, कबीट खेड़ी, रेवेन्यु नगर, ट्रेजर टाऊन, कावेरी परिसर, केलोद करताल, लिंबोदी टैंक, पालदा इंडस्ट्रीज एरिया, आरटीओ पत्थर मुंडला, ओमेक्स हिल, देवगुराड़िया, कुमेठी, पंचवटी कॉलोनी, अरंडिया, मायाखेडी, शक्करखेड़ी, रेवती में टंकियों का निर्माण होगा। वही पैकेज 4 में 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण होगा, जिसमें सांई गंगौत्री, लक्ष्मीबाई मंडी, एकेवीएन कैंपस, मैकेनिक नगर, पीयू 4 गार्डन, विजय नगर, सयाजी होटल के पीछे, हाट बाजार के सामने कंचनबाग, महल कचहरी, शिवाजी नगर, कलेक्टोरेट पॉर्क, नमक गोदाम, विश्वकर्मा नगर, हवा बंगला, छोटा बांगड़दा, विघा पैलेस, गांधी नगर, शिव सिटी, अहीरखेडी, बुध्द नगर में टंकियों का निर्माण होगा।2
- कांग्रेस के दिग्विजय सिंह देर से आए लेकिन दुरुस्त आए यह कहना है इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बीजेपी कार्यालय इंदौर इंदौर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज एक्सप्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में इंदौर नगर अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह अब किसी पद पर नहीं है इसीलिए अब वह भगवान को याद कर रहे हैं देर से आए लेकिन दुरुस्त आए अब जब कृष्ण मंदिर मथुरा में बनेगा तो वह हमारे साथ होंगे हमें ऐसी उम्मीद है1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1