अमोलीकला में सोमनाथ मिश्रा के जन्मदिवस पर रुद्राभिषेक व अखंड रामायण पाठ शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकी रामनगर पवित्र श्रावण मास में तहसील रामनगर के ग्राम अमोलीकला स्थित अधिवक्ता अनमोल मिश्रा के सुपुत्र सोमनाथ मिश्रा के जन्मदिवस पर निज निवास पर अखंड रामचरित मानस पाठ व भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। नेमिष धाम से पधारे विद्वान आचार्य अमलेश पांडे व अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिवक्ताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों व संभ्रांत नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। समापन पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।
अमोलीकला में सोमनाथ मिश्रा के जन्मदिवस पर रुद्राभिषेक व अखंड रामायण पाठ शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकी रामनगर पवित्र श्रावण मास में तहसील रामनगर के ग्राम अमोलीकला स्थित अधिवक्ता अनमोल मिश्रा के सुपुत्र सोमनाथ मिश्रा के जन्मदिवस पर निज निवास पर अखंड रामचरित मानस पाठ व भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। नेमिष धाम से पधारे विद्वान आचार्य अमलेश पांडे व अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिवक्ताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों व संभ्रांत नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। समापन पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।
- अनमोलरामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेशदेवाधिदेव श्री महादेव8 hrs ago
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला1
- छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है... छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...1
- आप सभी देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद अब्दुल मुईद जिला संवाददाता बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार 99369006771
- बहराइच जिले के कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम खेवकर मौजा कटका मरौठा थाना हुजूरपुर तहसील कैसरगंज जनपद बहराइच की निवासिनी सीमा पत्नी सुरेश की 19 जुलाई 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हीं के गांव की आशा बहू शोभावती पत्नी राजेश ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में प्रसव कर दो वह साथ में आई भी उनपर आरोप है कि उपरोक्त आशा बहू ने सिटी हॉस्पिटल और मैटर निजी सेंटर कैसरगंज के चिकित्सकों से साठ गांठ करके वहां पर भर्ती कर दिया। इसपर पति ने ऐतराज जताते हुए सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही होती है और सिटी हॉस्पिटल में इलाज की विशेष सुविधा है यह कहते हुए प्रार्थी की पत्नी को वहीं पर रोक कर सामान्य प्रसव कराए जाने की बात हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि बिना उसे जानकारी दिए ऑपरेशन कर दिया था जिसके उपरांत अगूठा लगवा लिया गया पीड़ित के पत्नी की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद अस्पताल के जिम्मेदारों ने कहा कि इनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है कहीं दूसरी जगह दिखाने की बात कहते हुए पीड़ित की पत्नी को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। आनंन फानन में प्रार्थी सुरेश कुमार पुत्र हरीशचंद्र ने एंबुलेंस की मदद से पत्नी सीमा को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी 23 जुलाई को मृत्यु हो गई। मामले की शिकायत प्रार्थी द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज सहित कई उच्च अधिकारियों को भी भेज कर न्याय की उम्मीद जताई है। मामले के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के सीएससी अधीक्षक वीडी वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर विडंबना है कि तहसील मुख्यालय के स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार के फोन की घंटी बजती रही किन्हीं कारणों से रिसीव नहीं हो सका।1
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- कैसरगंज में बारह रबीउल अव्वल यानी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कैसरगंज में शानदार और बेमिसाल जुलूस निकाला गया। मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में आयोजित जुलूस में क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने पैदल, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस में शिरकत कर अपनी खुशी का इजहार किया। कैसरगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकले जुलूस के लोग कैसरगंज बस स्टॉप पर एकत्र हुए, जहां कई गांवों से आए लोगों का संगम दिखाई दिया। इसके बाद जुलूस का कारवां महमूद साहब बाबा की मजार की जानिब बढ़ा और बरखुर्द्वारापुर चौराहे से होते हुए जरवल की ओर रवाना हुआ। पूरे रास्ते लोगों में जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर कैसरगंज चेयरमैन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद वली सहित विभिन्न अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजकुमार पांडेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंजुमन के लोगों ने मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी का इजहार करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। वहीं ग्राम नौगैया निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानी क्रांति कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जुलूस में विधायक कैसरगंज आनंद यादव, शमसुद्दीन बरकाती सहित अनिल कुमार यादव और क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा आयोजन जुलूस को लेकर कैसरगंज पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। तपती धूप के बावजूद पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद रहे और पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। प्रशासन और पुलिस की बेहतर समन्वय व्यवस्था के चलते जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कहीं भी अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर कैसरगंज के जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस ने कैसरगंज की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर पेश की।1
- चोरों का हौसला बुलंद किराना पान गुमटी पर किया हाथ साफ, ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है थाना प्रभारी मटेरा ने क्राइम सच न्यूज़ चैनल को बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है जल्द से जल्द मामले का खुलासा करके दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है2