logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नालन्दा में अफीम की खेती पर चलाया गया ट्रैक्टर, अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पर उत्पाद विभाग और नालंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सख्त कार्रवाई... #ख़बरें Tv: नालंदा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। परबलपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पर उत्पाद विभाग और नालंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से परबलपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान लगभग 8 कट्ठा भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती होती पाई गई। टीम ने मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया, ताकि इसका अवैध कारोबार में उपयोग न हो सके। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अफीम की खेती पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके उत्पादन एवं तस्करी पर कड़ी सजा का प्रावधान है। छापेमारी के दौरान 6 खेत मालिक की पहचान की पहचान कर उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

21 hrs ago
user_ख़बरें टी वी
ख़बरें टी वी
Journalist Nalanda, Bihar•
21 hrs ago

नालन्दा में अफीम की खेती पर चलाया गया ट्रैक्टर, अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पर उत्पाद विभाग और नालंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सख्त कार्रवाई... #ख़बरें Tv: नालंदा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। परबलपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पर उत्पाद विभाग और नालंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से परबलपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण

इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान लगभग 8 कट्ठा भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती होती पाई गई। टीम ने मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया, ताकि इसका अवैध कारोबार में उपयोग न हो सके। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अफीम की खेती पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके उत्पादन एवं तस्करी पर कड़ी सजा का प्रावधान है। छापेमारी के दौरान 6 खेत मालिक की पहचान की पहचान कर उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

More news from Bihar and nearby areas
  • शिवसेना नेता निसार अहमद नालंदा
    1
    शिवसेना नेता निसार अहमद नालंदा
    user_Nishar Ahmed
    Nishar Ahmed
    Political party office Nalanda, Bihar•
    17 hrs ago
  • बिहार शरीफ स्थित पैरू महतो सोमरी महाविद्यालय पहाड़पुर में बीते दिन हुए आपत्तिजनक बातों को लेकर आज की गई प्रेस वार्ता जिसमें महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद कछवे ने कहा कि हमारे ऊपर लगाया गया सभी इल्जाम वेबुनियाद है...
    2
    बिहार शरीफ स्थित पैरू महतो सोमरी महाविद्यालय पहाड़पुर में बीते दिन हुए आपत्तिजनक बातों को लेकर आज की गई प्रेस वार्ता जिसमें महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद कछवे ने कहा कि हमारे ऊपर लगाया गया सभी इल्जाम वेबुनियाद है...
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    18 hrs ago
  • नालंदा के हरनौत में 4 दुकानों में लगी आग... नालंदा जिले के हरनौत बाजार में एक आगलगी की घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक फर्नीचर दुकान समेत कुल 4 दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में चार छोटे छोटे सिलेंडर भी आग के कारण ब्लास्ट हुआ है।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए।पीड़ित दुकानदारों के अनुसार फर्नीचर समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है की चोरी के असफल प्रयास से गुस्साए चोरों के द्वारा दुकान में आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।वही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
    2
    नालंदा के हरनौत में 4 दुकानों में लगी आग...
नालंदा जिले के हरनौत बाजार में एक आगलगी की घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक फर्नीचर दुकान समेत कुल 4 दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में चार छोटे छोटे सिलेंडर भी आग के कारण ब्लास्ट हुआ है।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए।पीड़ित दुकानदारों के अनुसार फर्नीचर समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है की चोरी के असफल प्रयास से गुस्साए चोरों के द्वारा दुकान में आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।वही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
    user_KHABRE TV
    KHABRE TV
    Nalanda, Bihar•
    21 hrs ago
  • क्या हो गया इसको
    1
    क्या हो गया इसको
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहारशरीफ के P.M.S. College में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी प्रेस-कॅफरेश में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया है कि गाली-गलौज और दबाव की वजह से कॉलेज के सचिव, उनके परिवार के सदस्य, प्राचार्य और शिक्षक प्रतिनिधि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रेस नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज पर अवैध कब्जा करने की योजना बना रहे हैं और प्राचार्य के साथ मारपीट कर उन्हें हटाने की साजिश की बात कही गई है। कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
    1
    बिहारशरीफ के P.M.S. College में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी प्रेस-कॅफरेश में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
बताया गया है कि गाली-गलौज और दबाव की वजह से कॉलेज के सचिव, उनके परिवार के सदस्य, प्राचार्य और शिक्षक प्रतिनिधि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रेस नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज पर अवैध कब्जा करने की योजना बना रहे हैं और प्राचार्य के साथ मारपीट कर उन्हें हटाने की साजिश की बात कही गई है।
कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहारशरीफ के P.M.S. College में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी प्रेस-कॅफरेश में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया है कि गाली-गलौज और दबाव की वजह से कॉलेज के सचिव, उनके परिवार के सदस्य, प्राचार्य और शिक्षक प्रतिनिधि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रेस नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज पर अवैध कब्जा करने की योजना बना रहे हैं और प्राचार्य के साथ मारपीट कर उन्हें हटाने की साजिश की बात कही गई है। कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
    1
    बिहारशरीफ के P.M.S. College में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी प्रेस-कॅफरेश में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
बताया गया है कि गाली-गलौज और दबाव की वजह से कॉलेज के सचिव, उनके परिवार के सदस्य, प्राचार्य और शिक्षक प्रतिनिधि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रेस नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग कॉलेज पर अवैध कब्जा करने की योजना बना रहे हैं और प्राचार्य के साथ मारपीट कर उन्हें हटाने की साजिश की बात कही गई है।
कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • नालंदा के बिहार शरीफ स्थित पी.एम.एस. कॉलेज, पहाड़पुर में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छप और प्रिंसिपल बलराम प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रबंधन का कहना है कि कुछ लोग कॉलेज की जमीन और फंड पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों द्वारा न केवल जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है, बल्कि मारपीट, गाली-गलौज और कॉलेज पदाधिकारियों को धमकाने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
    1
    नालंदा के बिहार शरीफ स्थित पी.एम.एस. कॉलेज, पहाड़पुर में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है।
कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छप और प्रिंसिपल बलराम प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रबंधन का कहना है कि कुछ लोग कॉलेज की जमीन और फंड पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
आरोप है कि इन लोगों द्वारा न केवल जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है, बल्कि मारपीट, गाली-गलौज और कॉलेज पदाधिकारियों को धमकाने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बेन, नालंदा, बिहार•
    13 hrs ago
  • #ख़बरें Tv: आज दिनांक 18 मार्च 2026 को दिन 2 बजे अस्पताल चौक , बिहार शरीफ में एलपीजी गैस की कीमत मे बढोतरी एवं किल्लत एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों मे वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, जिसमें नरेश प्रसाद अकेला, अध्यक्ष , नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी, बिहार के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे...
    2
    #ख़बरें Tv: आज दिनांक 18 मार्च 2026 को दिन 2 बजे अस्पताल चौक  , बिहार शरीफ में एलपीजी गैस की कीमत मे बढोतरी एवं किल्लत एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों मे वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, जिसमें नरेश प्रसाद अकेला, अध्यक्ष , नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी, बिहार के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे...
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.