सहदेवगंज प्रीमियर लीग का शुभारंभ | खिलाड़ियों में दिखा उत्साह महराजगंज के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा स्थित सहदेवगंज में सहदेवगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महराजगंज ब्लॉक प्रमुख पारसनाथ यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव पहुंचे। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। खास बात यह रही कि चंचल यादव के पहुंचने पर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। चंचल यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, कार्यक्रम के बाद विधायक नफीस अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए लगाए जा रहे आरोपों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कुछ आरोपों को भाजपा से जुड़े लोगों का षड्यंत्र बताया। यह विधायक का पक्ष है, जबकि इस संबंध में भाजपा की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। 📍 स्थान: सहदेवगंज, महराजगंज, आजमगढ़ #Azamgarh #Maharajganj #Sahdevganj #SahdevganjPremierLeague #NafeesAhmad #ParasNathYadav #ChanchalYadav #Cricket #AzamgarhNews
सहदेवगंज प्रीमियर लीग का शुभारंभ | खिलाड़ियों में दिखा उत्साह महराजगंज के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा स्थित सहदेवगंज में सहदेवगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महराजगंज ब्लॉक प्रमुख पारसनाथ यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव पहुंचे। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। खास बात यह रही कि चंचल यादव के पहुंचने पर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। चंचल यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, कार्यक्रम के बाद विधायक नफीस अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए लगाए जा रहे आरोपों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कुछ आरोपों को भाजपा से जुड़े लोगों का षड्यंत्र बताया। यह विधायक का पक्ष है, जबकि इस संबंध में भाजपा की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। 📍 स्थान: सहदेवगंज, महराजगंज, आजमगढ़ #Azamgarh #Maharajganj #Sahdevganj #SahdevganjPremierLeague #NafeesAhmad #ParasNathYadav #ChanchalYadav #Cricket #AzamgarhNews
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा पौहारी जी स्थान पर चला स्वच्छता अभियान बूढ़नपुर, आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को आजमगढ़ जिले के बाबा पौहारी जी स्थान पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान बाबा पौहारी जी स्थान परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। परिसर में फैले कूड़े-कचरे को हटाया गया और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। इसके साथ ही पोखरे की भी सफाई कर लोगों को जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के बाद श्रद्धालुओं ने पोखरे में स्नान कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देशवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया है। स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया गया यह अभियान समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और पोखरे व अन्य जलस्रोतों को प्रदूषित न करें। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प ले, तो पूरा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाबा पौहारी जी स्थान पर आयोजित अभियान इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में देवनारायण मिश्र, रविकांत तिवारी, अंकित कुमार गुप्ता, दीपक सिंह, सर्वेश पांडेय, रिखू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने बाबा पौहारी जी स्थान परिसर, पोखरे और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।2
- वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से षोडषोपचार पूजन किया। इस दौरान सभी ने बाबा विश्वनाथ से देश की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय नजर आया। 🙏🔱 हर हर महादेव! 🚩 #वाराणसी #बाबाविश्वनाथ #काशीविश्वनाथ #नरेंद्रमोदी #जन्मदिन #योगीआदित्यनाथ #राजनाथसिंह #हरहरमहादेव1
- अम्बेडकर नगर के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार, प्रधान मंत्री राहत योजना में गाजियाबाद 85 और अम्बेडकर नगर में 2 अस्पताल अम्बेडकर नगर के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार, प्रधान मंत्री राहत योजना में गाजियाबाद 85 और अम्बेडकर नगर में 2 अस्पताल1
- संवैधानिक संरक्षण को लेकर प्रदेश स्तरीय महाबैठक हेतु सादर आमंत्रण स्वीकार करें।1
- सांसद लाल जी वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा को अखिलेश जी बोलेंगे मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है... ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव कार्यक्रम रक्तदान शिविर से शुरू हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया ओमप्रकाश राजभर ने तंज काशते हुए सपा सांसद और विधायक पर जमकर बोला...1
- 5 बच्चों की मां को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार, पंचायत भी नहीं करा पाई अलग! उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की 45 वर्षीय विधवा महिला अपनी बहन के 26 वर्षीय दामाद के साथ संबंध को लेकर चर्चा में है। दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिवार ने दोनों को समझाने के लिए पंचायत की, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मामला मैनपुरी कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस द्वारा काउंसिलिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई है। #Mainpuri #MainpuriNews #MainpuriViralNews #UPNews #UttarPradesh #SaasDamad #SaasDamadNews #ViralNews #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNews #VandeTimes1
- 🔥 टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही हंस पड़े ओमप्रकाश राजभर! अम्बेडकरनगर के टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सामने आते ही ओमप्रकाश राजभर के हंसने का वीडियो/मंजर चर्चा में आ गया। 🎥 आखिर राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही क्यों हंसने लगे राजभर? सोशल मीडिया पर यह वाकया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #अम्बेडकरनगर #टांडा #राममूर्ति_वर्मा #ओमप्रकाश_राजभर #ViralNews1
- यूपी में पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव के होगे बाद आम जनता की होगी बल्ले बल्ले यूपी में पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव के होगे बाद आम जनता की होगी बल्ले बल्ले1
- अतरौलिया पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी हुआ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर पीड़ित की सूचना पर नाबालिक लड़की को बालापुर लाकर भाग ले जाने वाला दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज था आज मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया पुलिस ने आरोपी को गौरी अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया से गिरफ्तार का जेल भेज दिया1