NH 730S के ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर परेशान NH 730S के ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर परेशान महराजगंज: महाराजगंज से ठूठीबारी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH 730S पर गड़ौरा से ठूठीबारी तक निर्माण कार्य के दौरान भारी लापरवाही सामने आ रही है। सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन मार्ग पर पानी का छिड़काव न होने से दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है। दोपहिया और पैदल चलने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं दुकानदारों का कहना है कि धूल से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा न तो नियमित पानी का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। कई स्थानों पर संकेतक बोर्ड और बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
NH 730S के ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर परेशान NH 730S के ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर परेशान महराजगंज: महाराजगंज से ठूठीबारी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH 730S पर गड़ौरा से ठूठीबारी तक निर्माण कार्य के दौरान भारी लापरवाही सामने आ रही है। सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी
के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन मार्ग पर पानी का छिड़काव न होने से दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है। दोपहिया और पैदल चलने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं दुकानदारों का कहना है
कि धूल से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा न तो नियमित पानी का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। कई
स्थानों पर संकेतक बोर्ड और बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
- NH 730S के ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर परेशान महराजगंज: महाराजगंज से ठूठीबारी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH 730S पर गड़ौरा से ठूठीबारी तक निर्माण कार्य के दौरान भारी लापरवाही सामने आ रही है। सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन मार्ग पर पानी का छिड़काव न होने से दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है। दोपहिया और पैदल चलने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं दुकानदारों का कहना है कि धूल से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा न तो नियमित पानी का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। कई स्थानों पर संकेतक बोर्ड और बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।4
- पुलिस उत्पीड़न का मामला, हामिद हुसैन ने लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट ने पीआरओ को किया तलब उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हामिद हुसैन, जो जनता दल सेक्युलर पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं, ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तत्कालीन रेल बाजार थाना अध्यक्ष विजय दर्शन शर्मा और अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, रुपए और चैन छीने, और घर की तलाशी ली। हामिद हुसैन ने पुलिस आयुक्त और शासन प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बजाय, उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और फर्जी एनकाउंटर की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके विरोधियों से मिलकर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। पीड़ित हामिद हुसैन ने सीजेएम कोर्ट में परिवार दाखिल किया, जिस पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के पीआरओ को 26 फरवरी 2026 को तलब किया है। उन्हें 06/11/2025 को पुलिस आयुक्त को भेजे गए प्रार्थना पत्र की मूल प्रति के साथ पेश होने को कहा गया है।2
- Post by Rajesh kuamar1
- त्रिवेणी धाम, नेपाल: तीन पवित्र नदियों का संगम और प्राचीन आध्यात्मिक धरोहर नवलपरासी जिले की विनयी त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका में स्थित त्रिवेणी धाम नेपाल का एक प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल है। यह स्थान सोना (सोनाभद्रा), तामसा और सप्त गंडकी (नारायणी) नदियों के पवित्र संगम पर बसा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहीं पर पौराणिक गजेंद्र मोक्ष की घटना घटी थी, इसलिए इसे 'गजेंद्र मोक्ष धाम' नाम से भी जाना जाता है। वाल्मीकि आश्रम से जुड़ा पौराणिक इतिहास त्रिवेणी धाम से थोड़ी दूरी पर स्थित वाल्मीकि आश्रम वह स्थान है, जहाँ माता सीता ने वनवास का समय बिताया था और लव-कुश का जन्म हुआ था। मान्यता है कि यही वह आश्रम है जहाँ महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। नेपाल का ‘हरिद्वार’ त्रिवेणी धाम को स्थानीय लोग नेपाल का हरिद्वार भी कहते हैं। यहां संगम स्नान को अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है। विशेष रूप से माघे आउसी (मकर संक्रांति) पर यहाँ विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें नेपाल और भारत के लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रमुख धार्मिक स्थल महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती मंदिर श्रवण कुमार तप स्थल नारायणी नदी की शालिग्राम शिला संगम पर स्थित विभिन्न घाट और पूजा-स्थल भौगोलिक स्थिति त्रिवेणी धाम, भारत के बिहार स्थित वाल्मीकि नगर के बिलकुल नज़दीक, चंपानगर सीमा के पास स्थित है। शांत जंगलों, प्रवाहित नदी और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थान नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में उभरता है।1
- Post by Harikesh Sahani3
- गायक डी आनंद1
- कौन हैं मशहूर टीचर, जिन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भविष्य का प्रधानमंत्री बनाने संकल्प लिया? #famous #teacher #Navin #sir #sapa #party #join #Lucknow #ex #chief #minister #AkhileshYadav #UttarPradesh #India1
- सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार इब्राहिम अंसारी (45) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे-24 पर कुन्सेरवां स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुई, जहाँ नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही एक टूरिस्ट बस ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इब्राहिम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बस का पीछा किया और उसे छपवा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा तथा नौतनवा पुलिस बल मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुँचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोलने की कवायद शुरू हुई। बस में कुल 48 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1