logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेटूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि खेती और पैसों को लेकर विवाद से नाराज बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुड़मुड नदी के सूखे हिस्से में छिपा दिया गया, वहीं मां ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बोरदेही थाने में पति की झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आमला पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले को सुलझाया। 25 जून 2026 को कुड़मुड नदी के पास एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में ग्राम शंभूढाना बड़ाखारी निवासी लब्बू यादव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला घोंटने से मौत की पुष्टि की, जिससे यह हत्या का मामला सिद्ध हुआ। जांच में पता चला कि मृतक का 19 वर्षीय पुत्र संदीप यादव अपने पिता से खेती न करने देने, खर्च के लिए पैसे न देने और आए दिन के विवादों से परेशान था। उसने अपनी मां सुनीता यादव के साथ मिलकर 22-23 जून की रात रेलवे स्टेशन से लौटते समय गमछे से पिता का गला घोंट दिया और शव को नदी में छिपा दिया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी की मां सुनीता यादव को पूरी घटना की जानकारी थी। उसने न केवल बेटे का साक्ष्य छिपाने में साथ दिया, बल्कि पति की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को भटकाने का भी प्रयास किया। यह भी पाया गया कि वह लगातार अपने पुत्र को मृतक के विरुद्ध उकसाती रहती थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 277/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) एवं 3(5) के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलराम यादव, सहायक उपनिरीक्षक मूलचंद अनंत, प्रधान आरक्षक बसंत उईके, कमल पांसे, आरक्षक रोहित कुशवाह, नागेंद्र सिंह, विवेक पाल, तिलक कुडापे, महिला आरक्षक विनिता नागवंशी एवं प्रियांशी पटेल सहित आमला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान बातचीत और कानूनी माध्यमों से करें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर दें।

3 hrs ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

बेटूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि खेती और पैसों को लेकर विवाद से नाराज बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुड़मुड नदी के सूखे हिस्से में छिपा दिया गया, वहीं मां ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बोरदेही थाने में पति की झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आमला पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले को सुलझाया। 25 जून 2026 को कुड़मुड नदी के पास एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में ग्राम शंभूढाना बड़ाखारी निवासी लब्बू यादव के

रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला घोंटने से मौत की पुष्टि की, जिससे यह हत्या का मामला सिद्ध हुआ। जांच में पता चला कि मृतक का 19 वर्षीय पुत्र संदीप यादव अपने पिता से खेती न करने देने, खर्च के लिए पैसे न देने और आए दिन के विवादों से परेशान था। उसने अपनी मां सुनीता यादव के साथ मिलकर 22-23 जून की रात रेलवे स्टेशन से लौटते समय गमछे से पिता का गला घोंट दिया और शव को नदी में छिपा दिया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी की मां सुनीता यादव को पूरी घटना की जानकारी थी। उसने न केवल बेटे का साक्ष्य छिपाने में साथ दिया, बल्कि पति की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को भटकाने का भी प्रयास किया। यह भी पाया गया कि वह लगातार

fb334c4f-1c8c-4498-bfdc-d37a916b87c1

अपने पुत्र को मृतक के विरुद्ध उकसाती रहती थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 277/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) एवं 3(5) के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलराम यादव, सहायक उपनिरीक्षक मूलचंद अनंत, प्रधान आरक्षक बसंत उईके, कमल पांसे, आरक्षक रोहित कुशवाह, नागेंद्र सिंह, विवेक पाल, तिलक कुडापे, महिला आरक्षक विनिता नागवंशी एवं प्रियांशी पटेल सहित आमला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान बातचीत और कानूनी माध्यमों से करें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर दें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बेटूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि खेती और पैसों को लेकर विवाद से नाराज बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुड़मुड नदी के सूखे हिस्से में छिपा दिया गया, वहीं मां ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बोरदेही थाने में पति की झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आमला पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले को सुलझाया। 25 जून 2026 को कुड़मुड नदी के पास एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में ग्राम शंभूढाना बड़ाखारी निवासी लब्बू यादव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला घोंटने से मौत की पुष्टि की, जिससे यह हत्या का मामला सिद्ध हुआ। जांच में पता चला कि मृतक का 19 वर्षीय पुत्र संदीप यादव अपने पिता से खेती न करने देने, खर्च के लिए पैसे न देने और आए दिन के विवादों से परेशान था। उसने अपनी मां सुनीता यादव के साथ मिलकर 22-23 जून की रात रेलवे स्टेशन से लौटते समय गमछे से पिता का गला घोंट दिया और शव को नदी में छिपा दिया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी की मां सुनीता यादव को पूरी घटना की जानकारी थी। उसने न केवल बेटे का साक्ष्य छिपाने में साथ दिया, बल्कि पति की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को भटकाने का भी प्रयास किया। यह भी पाया गया कि वह लगातार अपने पुत्र को मृतक के विरुद्ध उकसाती रहती थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 277/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) एवं 3(5) के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलराम यादव, सहायक उपनिरीक्षक मूलचंद अनंत, प्रधान आरक्षक बसंत उईके, कमल पांसे, आरक्षक रोहित कुशवाह, नागेंद्र सिंह, विवेक पाल, तिलक कुडापे, महिला आरक्षक विनिता नागवंशी एवं प्रियांशी पटेल सहित आमला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान बातचीत और कानूनी माध्यमों से करें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर दें।
    3
    बेटूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि खेती और पैसों को लेकर विवाद से नाराज बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुड़मुड नदी के सूखे हिस्से में छिपा दिया गया, वहीं मां ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बोरदेही थाने में पति की झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आमला पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले को सुलझाया। 25 जून 2026 को कुड़मुड नदी के पास एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में ग्राम शंभूढाना बड़ाखारी निवासी लब्बू यादव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला घोंटने से मौत की पुष्टि की, जिससे यह हत्या का मामला सिद्ध हुआ। जांच में पता चला कि मृतक का 19 वर्षीय पुत्र संदीप यादव अपने पिता से खेती न करने देने, खर्च के लिए पैसे न देने और आए दिन के विवादों से परेशान था। उसने अपनी मां सुनीता यादव के साथ मिलकर 22-23 जून की रात रेलवे स्टेशन से लौटते समय गमछे से पिता का गला घोंट दिया और शव को नदी में छिपा दिया।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी की मां सुनीता यादव को पूरी घटना की जानकारी थी। उसने न केवल बेटे का साक्ष्य छिपाने में साथ दिया, बल्कि पति की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को भटकाने का भी प्रयास किया। यह भी पाया गया कि वह लगातार अपने पुत्र को मृतक के विरुद्ध उकसाती रहती थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 277/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) एवं 3(5) के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलराम यादव, सहायक उपनिरीक्षक मूलचंद अनंत, प्रधान आरक्षक बसंत उईके, कमल पांसे, आरक्षक रोहित कुशवाह, नागेंद्र सिंह, विवेक पाल, तिलक कुडापे, महिला आरक्षक विनिता नागवंशी एवं प्रियांशी पटेल सहित आमला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान बातचीत और कानूनी माध्यमों से करें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर दें।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी रामजी) योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से हो गई है। इसका राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश राज्य के तिरूपति जिले के मुक्कारवरिपल्लीर ग्राम में आयोजित किया गया। इसी क्रम में, बैतूल के जनपद पंचायत प्रभातपट्टन में विधायक मुलताई श्री चन्द्रशेखर देशमुख और अध्यक्ष जिला पंचायत श्री राजा पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री देशमुख ने बताया कि जहां मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता था, वहीं वीबीजी रामजी योजना के तहत अब 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतें अपने कार्यों का निर्धारण स्वयं कर सकेंगी, जिससे वे अपनी परिस्थितियों के अनुसार प्राथमिकताएं तय कर सकें। इस योजना से श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान मिलेगा, जिससे वे अधिक संख्या में काम पर आ सकेंगे। इसके अतिरिक्त, जल संरक्षण और ग्रामीण अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता मिलने से गांवों में अधिक विकास कार्य हो सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना के तहत मजदूरी दर बढ़ाकर ₹300 कर दी गई है। ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं के बनने से गांव अपने विकास के लिए आत्मनिर्भर बनेंगे और अंतिम छोर पर स्थित गांवों तथा वंचित वर्गों को भी लाभ मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि काम मांगने के बाद समय सीमा में रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता भी प्राप्त होगा। केन्द्र और राज्य सरकार की 60:40 की भागीदारी से गांवों को अधिक राशि मिलेगी, जिससे अधिक विकास कार्य किए जा सकेंगे। श्री पंवार ने इस योजना को केवल एक योजना के रूप में न देखकर, बल्कि 'सेवा भाव' के साथ क्रियान्वित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन तथा ग्राम स्तर पर विकास गतिविधियों को गति प्रदान करने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आर्थिक सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जि.पं.सदस्य श्रीमती सरस्वती नागले, श्रीमती उर्मिला गव्हाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विनोद पटेल, ज.पं. उपाध्यक्ष श्री देवीराम बनखेडे, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा मेहतो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री आंचल पवार, कार्यपालन यंत्री ग्रायांसे श्री धाकरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी रामजी) योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से हो गई है। इसका राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश राज्य के तिरूपति जिले के मुक्कारवरिपल्लीर ग्राम में आयोजित किया गया। इसी क्रम में, बैतूल के जनपद पंचायत प्रभातपट्टन में विधायक मुलताई श्री चन्द्रशेखर देशमुख और अध्यक्ष जिला पंचायत श्री राजा पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री देशमुख ने बताया कि जहां मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता था, वहीं वीबीजी रामजी योजना के तहत अब 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतें अपने कार्यों का निर्धारण स्वयं कर सकेंगी, जिससे वे अपनी परिस्थितियों के अनुसार प्राथमिकताएं तय कर सकें। इस योजना से श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान मिलेगा, जिससे वे अधिक संख्या में काम पर आ सकेंगे। इसके अतिरिक्त, जल संरक्षण और ग्रामीण अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता मिलने से गांवों में अधिक विकास कार्य हो सकेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना के तहत मजदूरी दर बढ़ाकर ₹300 कर दी गई है। ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं के बनने से गांव अपने विकास के लिए आत्मनिर्भर बनेंगे और अंतिम छोर पर स्थित गांवों तथा वंचित वर्गों को भी लाभ मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि काम मांगने के बाद समय सीमा में रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता भी प्राप्त होगा। केन्द्र और राज्य सरकार की 60:40 की भागीदारी से गांवों को अधिक राशि मिलेगी, जिससे अधिक विकास कार्य किए जा सकेंगे। श्री पंवार ने इस योजना को केवल एक योजना के रूप में न देखकर, बल्कि 'सेवा भाव' के साथ क्रियान्वित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन तथा ग्राम स्तर पर विकास गतिविधियों को गति प्रदान करने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आर्थिक सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जि.पं.सदस्य श्रीमती सरस्वती नागले, श्रीमती उर्मिला गव्हाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विनोद पटेल, ज.पं. उपाध्यक्ष श्री देवीराम बनखेडे, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा मेहतो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री आंचल पवार, कार्यपालन यंत्री ग्रायांसे श्री धाकरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    8 min ago
  • बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे आठनेर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। ग्राम मांडवी में नदी पुल के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारों और एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, जादू-टोना करने के संदेह में बुजुर्ग की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार, 30 जून को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मांडवी स्थित नदी पुल के नीचे एक वृद्ध का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम पांडुरना निवासी बंसीलाल नागले के रूप में की। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के बाद मामला हत्या का निकला, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान, घटनास्थल के समीप कन्या विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें विनोद नागले और उसका चचेरा भाई रवि नागले संदिग्ध अवस्था में घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी बहन लंबे समय से बीमार थी और गांव के कथित तांत्रिक रमेश उर्फ जंगली ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि बंसीलाल नागले ने उनकी बहन पर जादू-टोना किया है। इसी अंधविश्वास में आकर दोनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से बंसीलाल की हत्या कर दी। पुलिस ने तांत्रिक रमेश को भी इस षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज निर्णायक साबित हुए। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अंधविश्वास के कारण किसी की जान लेना एक गंभीर अपराध है और कानून इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करता। पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जादू-टोना जैसी अफवाहों और अंधविश्वास पर विश्वास न करें। किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    4
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे आठनेर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। ग्राम मांडवी में नदी पुल के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारों और एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, जादू-टोना करने के संदेह में बुजुर्ग की हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार, 30 जून को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मांडवी स्थित नदी पुल के नीचे एक वृद्ध का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम पांडुरना निवासी बंसीलाल नागले के रूप में की। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के बाद मामला हत्या का निकला, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान, घटनास्थल के समीप कन्या विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें विनोद नागले और उसका चचेरा भाई रवि नागले संदिग्ध अवस्था में घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दिए।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी बहन लंबे समय से बीमार थी और गांव के कथित तांत्रिक रमेश उर्फ जंगली ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि बंसीलाल नागले ने उनकी बहन पर जादू-टोना किया है। इसी अंधविश्वास में आकर दोनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से बंसीलाल की हत्या कर दी। पुलिस ने तांत्रिक रमेश को भी इस षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज निर्णायक साबित हुए। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अंधविश्वास के कारण किसी की जान लेना एक गंभीर अपराध है और कानून इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करता। पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जादू-टोना जैसी अफवाहों और अंधविश्वास पर विश्वास न करें। किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सारनी नगरपालिका क्षेत्र में शुरू की गई करोड़ों रुपये की नल जल योजना लगातार बाधित हो रही है। यह महत्वपूर्ण योजना बार-बार बंद हो जाती है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को जल आपूर्ति में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    सारनी नगरपालिका क्षेत्र में शुरू की गई करोड़ों रुपये की नल जल योजना लगातार बाधित हो रही है। यह महत्वपूर्ण योजना बार-बार बंद हो जाती है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को जल आपूर्ति में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • किसानों के हक की लड़ाई को लेकर जहां अन्य सभी लोग निष्क्रिय बने हुए हैं और सिर्फ देखते रहते हैं, वहीं कांग्रेस जनता पार्टी ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह किसानों के अधिकारों की इस महत्वपूर्ण लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।
    1
    किसानों के हक की लड़ाई को लेकर जहां अन्य सभी लोग निष्क्रिय बने हुए हैं और सिर्फ देखते रहते हैं, वहीं कांग्रेस जनता पार्टी ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह किसानों के अधिकारों की इस महत्वपूर्ण लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।
    user_DK. Kumar
    DK. Kumar
    Farmer Shahpur, Bhopal•
    51 min ago
  • छिपन्या-पिपरिया मार्ग पर स्थित भैंसाईं नदी में उफान आ गया है, जिसके कारण एक दर्जन से भी अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। इस स्थिति के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    छिपन्या-पिपरिया मार्ग पर स्थित भैंसाईं नदी में उफान आ गया है, जिसके कारण एक दर्जन से भी अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। इस स्थिति के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आमला पुलिस ने खेती से जुड़े एक विवाद में हुई हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। इस मामले में एक बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। अपराध को छिपाने के लिए हत्यारों ने पिता के लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, आमला पुलिस की गहन जांच में यही झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गई और इस पूरे हत्याकांड का राज खुल गया।
    1
    आमला पुलिस ने खेती से जुड़े एक विवाद में हुई हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। इस मामले में एक बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी।

अपराध को छिपाने के लिए हत्यारों ने पिता के लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, आमला पुलिस की गहन जांच में यही झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गई और इस पूरे हत्याकांड का राज खुल गया।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.