logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन ने निकाली विशाल शोभायात्रा,50 गांवों के लोग हुए शामिल वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को आठनेर नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन ने मुख्यालय पर भव्य आयोजन किया 50 गांवों के हजारों सामाजिक लोग इस कार्यकम में एकत्रित हुए। शिवाजी चौक पर पुजा अर्चना कर जय भवानी जय शिवाजी के जयघोष और बेंड बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज की निकली शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एक वेशभूषा में शामिल हुई। मुल्ताई रोड़ पर स्थित कुनबी समाज मंगल भवन में शोभायात्रा का समापन किया गया जिसके बाद वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र की पुजा अर्चना कर बच्चों ने मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी इस दौरान कुनबी समाज संगठन द्वारा समाज के बुजुर्गो का साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और अतिथियों ने मंच से वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के बलिदान योगदान को याद किया इस दौरान समाज को संगठित रहने और समाज के चहुंमुखी विकास पर प्रकाश डाला गया इस दौरान कार्यकम में बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

20 hrs ago
user_Vinod Kanathe
Vinod Kanathe
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन ने निकाली विशाल शोभायात्रा,50 गांवों के लोग हुए शामिल वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को आठनेर नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन ने मुख्यालय पर भव्य आयोजन किया 50 गांवों के हजारों सामाजिक लोग इस कार्यकम में एकत्रित हुए। शिवाजी चौक पर पुजा अर्चना कर जय भवानी जय शिवाजी के जयघोष और बेंड बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज की निकली शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एक वेशभूषा में शामिल हुई। मुल्ताई रोड़ पर स्थित कुनबी समाज मंगल भवन में शोभायात्रा का समापन किया गया जिसके बाद वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र की पुजा अर्चना कर बच्चों ने मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी इस दौरान कुनबी समाज संगठन द्वारा समाज के बुजुर्गो का साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और अतिथियों ने मंच से वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के बलिदान योगदान को याद किया इस दौरान समाज को संगठित रहने और समाज के चहुंमुखी विकास पर प्रकाश डाला गया इस दौरान कार्यकम में बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • साप्ताहिक बाजार के पास खाली पड़े प्लाट में लगी आग। दमकल की तत्परता से आग पर पाया गया काबू मुलताई। नगर के साप्ताहिक बाजार से लगे एक खाली पड़े प्लाट में अचानक आग लग गई जिससे बाजार में दुकान लगानें वाले व्यापारियों में हलचल मच गई। आग लगने की सूचना पर तत्काल मौक़े पर पहुंची दमकल टीम नें आग पर काबू पाया, बताया जा रहा है कि घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है, अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर दोपहर में आगजनी की घटना होती तो शायद बड़ा हादसा हो जाता दुकाने लगने से फायर वाहन भी मौक़े पर नहीं पहुंच पाता। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है,दमकल टीम में विजय बड़घरे, राकेश बारंगे एवं भूपेंद्र राठौर शामिल थे।
    1
    साप्ताहिक बाजार के पास खाली पड़े प्लाट में लगी आग।
दमकल की तत्परता से आग पर पाया गया काबू 
मुलताई। नगर के साप्ताहिक बाजार से लगे एक खाली पड़े प्लाट में अचानक आग लग गई जिससे बाजार में दुकान लगानें वाले व्यापारियों में हलचल मच गई।
आग लगने की सूचना पर तत्काल मौक़े पर पहुंची दमकल टीम नें आग पर काबू पाया, बताया जा रहा है कि घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है, अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर दोपहर में आगजनी की घटना होती तो शायद बड़ा हादसा हो जाता दुकाने लगने से फायर वाहन भी मौक़े पर नहीं पहुंच पाता।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है,दमकल टीम में विजय बड़घरे, राकेश बारंगे एवं भूपेंद्र राठौर शामिल थे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Mp hardaकमताड़ा गार्डन कमताड़ा
    1
    Post by Mp hardaकमताड़ा गार्डन कमताड़ा
    user_Mp hardaकमताड़ा गार्डन कमताड़ा
    Mp hardaकमताड़ा गार्डन कमताड़ा
    Plumber हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • प्रिंस एंड्रयू एपस्टीन मामले में 11 घंटे की पूछताछ के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को रिहा कर दिया गया है
    1
    प्रिंस एंड्रयू एपस्टीन मामले में 11 घंटे की पूछताछ के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को रिहा कर दिया गया है
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छिन्दवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के न्युटन चिखली बस्ती वार्ड क्रमांक 2 में सिद्धबाबा मंदिर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें गणेश भगवान जी शंकर भगवान जी, हनुमान जी महाराज, सिद्ध बाबा महाराज,शनि देव महाराज, विष्णु भगवान जी, शिवलिंग नंदी बाबा महाराज की मुर्तियां की भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें नगर के श्रद्धालुगण शामिल हुए।
    1
    छिन्दवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के न्युटन चिखली बस्ती वार्ड क्रमांक 2 में सिद्धबाबा मंदिर में भव्य  शोभायात्रा निकाली गई जिसमें गणेश भगवान जी शंकर भगवान जी, हनुमान जी महाराज, सिद्ध बाबा महाराज,शनि देव महाराज, विष्णु भगवान जी, शिवलिंग नंदी बाबा महाराज की मुर्तियां की भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें नगर के श्रद्धालुगण शामिल हुए।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • हरदा टिमरनी/- भाजपाइयों ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को किया सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ काल से संगठन में सक्रिय रहे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सम्मान किया जा रहा है। धीरज पटेरिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा ने नगर टिमरनी पहुंचकर जनसंघ काल से संगठन में सक्रिय रहे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी,कार्यकर्ता शालिकराम चंदेल का शाल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल जी के आदर्श, राष्ट्रवाद की भावना और संगठनात्मक मूल्यों को आगे बढ़ाने में पुराने कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय रहा है। जनसंघ के समय से संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, महामंत्री अंकित कनेर, ऋषि चंदेल तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    3
    हरदा
टिमरनी/-
भाजपाइयों ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को किया सम्मानित
अटल बिहारी वाजपेयी की जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ काल से संगठन में सक्रिय रहे वरिष्ठ  जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी  सम्मान किया जा रहा है।  धीरज पटेरिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा ने नगर टिमरनी पहुंचकर जनसंघ काल से संगठन में सक्रिय रहे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी,कार्यकर्ता  शालिकराम चंदेल का शाल-श्रीफल  भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल जी के आदर्श, राष्ट्रवाद की भावना और संगठनात्मक मूल्यों को आगे बढ़ाने में पुराने कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय रहा है। जनसंघ के समय से संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, महामंत्री अंकित कनेर, ऋषि चंदेल  तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय चौहान  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने माफी मांग ली तो क्या हो गया..? वे हमारे कप्तान हैं... किसी ज्योतिष से पूछूंगा... जुबान पर शनि बैठा है या नहीं गुस्से का क्या है... कभी कभी आ जाता है पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय...
    1
    मुख्यमंत्री ने माफी मांग ली तो क्या हो गया..? वे हमारे कप्तान हैं... किसी ज्योतिष से पूछूंगा... जुबान पर शनि बैठा है या नहीं गुस्से का क्या है... कभी कभी आ जाता है
पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय...
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer Narmadapuram, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • मुलताई में छत्रिय मराठा समाज संगठन की ओर से माँ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महान वीर योद्धा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की भावना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, देशभक्ति गीत और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया गया। समारोह के अंत में समाजजनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करते रहेंगे
    1
    मुलताई में छत्रिय मराठा समाज संगठन की ओर से माँ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महान वीर योद्धा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की भावना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, देशभक्ति गीत और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया गया।
समारोह के अंत में समाजजनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करते  रहेंगे
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • खाली बोरियां और मिलावटी माल मिलने के बावजूद पुलिस कार्रवाई से बचती नजर चौलाचोन स्थित एकलव्य वेयरहाउस में करोड़ों रुपये की मूंग गायब होने के मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की जांच टीम ने भले ही 9,899 बोरियां मूंग गायब होने का खुलासा कर दिया हो, लेकिन देर रात तक इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की जा सकी। गायब मूंग की कीमत लगभग 4 करोड़ 22 हजार रुपये आंकी गई है। खाली बोरियां और मिलावटी माल भी बरामद जांच के दौरान टीम ने गोदाम में मिट्टी और रेत मिली नॉन-फेयर एवरेज क्वालिटी (नॉन-एफएक्यू) मूंग के साथ-साथ कई खाली बोरियां भी बरामद की हैं। यह स्थिति साफ संकेत दे रही है कि रिकॉर्ड में दर्ज माल और वास्तविक स्टॉक में भारी गड़बड़ी है। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों में हेराफेरी कर मूंग की निकासी की गई और उसके बदले खाली बोरियां और मिलावटी माल रख दिया गया। क्यों नहीं दर्ज हुई एफआईआर? सवाल यह उठता है कि जब इतनी बड़ी अनियमितता सामने आ चुकी है, तो अब तक प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई? जानकारों का मानना है कि या तो प्रशासन उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहा है या फिर आरोपियों को बचाने की मंशा से कार्रवाई में देरी की जा रही है। जांच टीम का गठन, रिपोर्ट सौंपी गई बता दें कि वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने मामले की जांच के लिए कृषि विभाग, विपणन संघ और जिला प्रशासन के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम ने गोदाम में मौजूद भौतिक स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर, परिवहन चालान, गुणवत्ता प्रमाणपत्र और आवक-जावक के सभी अभिलेखों से बारीकी से मिलान किया। जांच में दस्तावेजी रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण के बीच भारी अंतर पाए जाने पर टीम ने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। अन्य गोदामों की भी होगी जांच सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेयरहाउस के शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर अब जिले के अन्य गोदामों की भी जांच कराई जाएगी। प्रशासन का रुख केवल एक गोदाम तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भंडारण तंत्र की पारदर्शिता की गहन पड़ताल की जाएगी। यदि अन्य स्थानों पर भी अनियमितताएं पाई गईं तो व्यापक स्तर पर कार्रवाई होने की संभावना है।
    2
    खाली बोरियां और मिलावटी माल मिलने के बावजूद पुलिस कार्रवाई से बचती नजर
चौलाचोन स्थित एकलव्य वेयरहाउस में करोड़ों रुपये की मूंग गायब होने के मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की जांच टीम ने भले ही 9,899 बोरियां मूंग गायब होने का खुलासा कर दिया हो, लेकिन देर रात तक इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की जा सकी। गायब मूंग की कीमत लगभग 4 करोड़ 22 हजार रुपये आंकी गई है।
खाली बोरियां और मिलावटी माल भी बरामद
जांच के दौरान टीम ने गोदाम में मिट्टी और रेत मिली नॉन-फेयर एवरेज क्वालिटी (नॉन-एफएक्यू) मूंग के साथ-साथ कई खाली बोरियां भी बरामद की हैं। यह स्थिति साफ संकेत दे रही है कि रिकॉर्ड में दर्ज माल और वास्तविक स्टॉक में भारी गड़बड़ी है। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों में हेराफेरी कर मूंग की निकासी की गई और उसके बदले खाली बोरियां और मिलावटी माल रख दिया गया।
क्यों नहीं दर्ज हुई एफआईआर?
सवाल यह उठता है कि जब इतनी बड़ी अनियमितता सामने आ चुकी है, तो अब तक प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई? जानकारों का मानना है कि या तो प्रशासन उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहा है या फिर आरोपियों को बचाने की मंशा से कार्रवाई में देरी की जा रही है। 
जांच टीम का गठन, रिपोर्ट सौंपी गई
बता दें कि वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने मामले की जांच के लिए कृषि विभाग, विपणन संघ और जिला प्रशासन के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम ने गोदाम में मौजूद भौतिक स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर, परिवहन चालान, गुणवत्ता प्रमाणपत्र और आवक-जावक के सभी अभिलेखों से बारीकी से मिलान किया। जांच में दस्तावेजी रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण के बीच भारी अंतर पाए जाने पर टीम ने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
अन्य गोदामों की भी होगी जांच
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेयरहाउस के शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर अब जिले के अन्य गोदामों की भी जांच कराई जाएगी। प्रशासन का रुख केवल एक गोदाम तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भंडारण तंत्र की पारदर्शिता की गहन पड़ताल की जाएगी। यदि अन्य स्थानों पर भी अनियमितताएं पाई गईं तो व्यापक स्तर पर कार्रवाई होने की संभावना है।
    user_Deepak sharma
    Deepak sharma
    Journalist होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 1 फरवरी से बंद पुराने बस स्टैंड की समस्या को लेकर बस मालिक कंडक्टर और ड्राइवर पहुंचे थे बस स्टैंड के पास दुकानदारों के साथ गजानन तिवारी के निवास पर लगाई थी मदद की गुहार फिर क्या था कि तिवारी ने कमर कसी और एसडीएम, आरटीओ, सहित कमिश्नर तक लिखा पड़ी कर ज्ञापन दिया सभी के साथ मिलकर , और आंदोलन की रणनीति बनाई, कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसके बाद एक बैठक रेस्ट हाउस में कोई धरने की घोषणा होने के बाद लेकिन वह धरना एसडीएम के आश्वासन पर नहीं किया क्योंकि उन्होंने कहा था कि मांगे मान ली जाएगी और बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर 20 दिन के संघर्ष के बाद से प्रारंभ हुई भूख हड़ताल जिससे शासन प्रशासन ने उनकी मांगे स्वीकार करके बस का संचालन शुरू कर दिया और फोन पर एसडीएम महोदय ने तिवारी को बताया कि आपका ज्ञापन में जो आपकी मांगे थी उसी अनुसार हमने बस का संचालन चालू कर दिया है, आप अपना अनशन तोड़ दें तो तिवारी ने कहा कि मैं जिनके लिए लड़ाई लड़ रहा था उन्हीं के हाथों अपना अनशन तोडूंगा तभी बड़ी संख्या में बस के मालिक बस के कंडक्टर और बस के ड्राइवर सहित बस स्टैंड के दुकानदार और व्यापारी संगठनों ने गजानन तिवारी का धरना स्थल जय स्तंभ चौक पर फूल माला पहनकर स्वागत किया धन्यवाद दिया और जूस पिलाकर किया तुड़वाया अनशन और बस स्टैंड से आए सभी ने कहा कि आपने और आपके साथियों ने हमारी लड़ाई लड़ी और भूख हड़ताल कर आप डटे रहे, उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप भूख हड़ताल नहीं करते तो हमारी समस्याएं नहीं सुलझती जिस पर तिवारी ने कहा कि यह समस्या कोई राजनीतिक नहीं थी जन भावनाओं से जुड़ी थी इसके समर्थन में पूरा सेवादल और कांग्रेस परिवार आपके साथ खड़ा है इटारसी शहर का हर नागरिक खड़ा है और तिवारी ने शासन प्रशासन सहित हर व्यक्ति का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके साथ इस संघर्ष में इस समस्या को सुलझाने में सहयोग किया क्योंकि समस्या ग्रामीण महिलाओं बच्चों स्कूल के छात्रों मजदूरों सहित बस मालिक और इटारसी के व्यापारियों की थी जो इटारसी में एकदम से भूचाल बनकर उभर गई थी लेकिन अंत भला तो सब भला कहकर तिवारी ने सभी का अभिवादन किया क्योंकि दिनभर बड़ी संख्या में भूख हड़ताल को सभी ने समर्थन दिया
    1
    1 फरवरी से बंद पुराने बस स्टैंड की समस्या को लेकर बस मालिक कंडक्टर और ड्राइवर पहुंचे थे बस स्टैंड के पास दुकानदारों के साथ गजानन तिवारी के निवास पर लगाई थी मदद की गुहार फिर क्या था कि तिवारी ने कमर कसी और एसडीएम, आरटीओ, सहित कमिश्नर तक लिखा पड़ी कर ज्ञापन दिया सभी के साथ मिलकर , और आंदोलन की रणनीति बनाई, कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसके बाद एक बैठक रेस्ट हाउस में कोई धरने की घोषणा होने के बाद लेकिन वह धरना एसडीएम के आश्वासन पर नहीं किया क्योंकि उन्होंने कहा था कि मांगे मान ली जाएगी और बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ
फिर 20 दिन के संघर्ष के बाद से प्रारंभ हुई भूख हड़ताल
जिससे शासन प्रशासन ने उनकी मांगे स्वीकार करके बस का संचालन शुरू कर दिया और फोन पर एसडीएम महोदय ने तिवारी को बताया कि आपका ज्ञापन में जो आपकी मांगे थी उसी अनुसार हमने बस का संचालन चालू कर दिया है, आप अपना अनशन तोड़ दें तो तिवारी ने कहा कि मैं जिनके लिए लड़ाई लड़ रहा था उन्हीं के हाथों अपना अनशन तोडूंगा
तभी बड़ी संख्या में बस के मालिक बस के कंडक्टर और बस के ड्राइवर सहित बस स्टैंड के दुकानदार और व्यापारी संगठनों ने गजानन तिवारी का धरना स्थल जय स्तंभ चौक पर फूल माला पहनकर स्वागत किया धन्यवाद दिया और जूस पिलाकर किया तुड़वाया अनशन और बस स्टैंड से आए सभी ने कहा कि आपने और आपके साथियों ने हमारी लड़ाई लड़ी और भूख हड़ताल कर आप डटे रहे, उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप भूख हड़ताल नहीं करते तो हमारी समस्याएं नहीं सुलझती
जिस पर तिवारी ने कहा कि यह समस्या कोई राजनीतिक नहीं थी जन भावनाओं से जुड़ी थी इसके समर्थन में पूरा सेवादल और कांग्रेस परिवार आपके साथ खड़ा है इटारसी शहर का हर नागरिक खड़ा है और तिवारी ने शासन प्रशासन सहित हर व्यक्ति का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके साथ इस संघर्ष में इस समस्या को सुलझाने में सहयोग किया क्योंकि समस्या ग्रामीण महिलाओं बच्चों स्कूल के छात्रों मजदूरों सहित बस मालिक और इटारसी के व्यापारियों की थी जो इटारसी में एकदम से भूचाल बनकर उभर गई थी लेकिन अंत भला तो सब भला कहकर तिवारी ने सभी का अभिवादन किया क्योंकि दिनभर बड़ी संख्या में भूख हड़ताल को सभी ने समर्थन दिया
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.