Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रिंस एंड्रयू एपस्टीन मामले में 11 घंटे की पूछताछ के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को रिहा कर दिया गया है
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
प्रिंस एंड्रयू एपस्टीन मामले में 11 घंटे की पूछताछ के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को रिहा कर दिया गया है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारबोड़ी के दो सूदखोर गिरफ्तार, 27 लाख के वाहन और कृषि यंत्र बरामद1
- साप्ताहिक बाजार के पास खाली पड़े प्लाट में लगी आग। दमकल की तत्परता से आग पर पाया गया काबू मुलताई। नगर के साप्ताहिक बाजार से लगे एक खाली पड़े प्लाट में अचानक आग लग गई जिससे बाजार में दुकान लगानें वाले व्यापारियों में हलचल मच गई। आग लगने की सूचना पर तत्काल मौक़े पर पहुंची दमकल टीम नें आग पर काबू पाया, बताया जा रहा है कि घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है, अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर दोपहर में आगजनी की घटना होती तो शायद बड़ा हादसा हो जाता दुकाने लगने से फायर वाहन भी मौक़े पर नहीं पहुंच पाता। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है,दमकल टीम में विजय बड़घरे, राकेश बारंगे एवं भूपेंद्र राठौर शामिल थे।1
- ग्लोबल लीडर्स AI सम्मिट में एक साथ मोदी बोले कुछ को भय दिखता है AI में हमें भाग्य दिखता है, अंबानी का एलान, 10 लाख करोड़ का निवेश, गीगावॉट डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी में, थरूर ने की तारीफ, राहुल सहित सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले को मोदी बिड़ला बचा रहे-कांग्रेस और जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने किया तड़तड़ी डांस.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- पचमढ़ी चौरागढ़ महादेव शिवरात्रि पब्लिक लोक लोगों ने दर्शन किया चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी में जय महाकाल बाबा का वीडियो2
- बालाघाट जिले कटंगी शहर के कहारी मोहल्ला से कक्षा दूसरी की छात्रा के अपहरण करने की कोशिश की घटना सामने आई है। घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े 04 बजे उस वक्त की है जब वार्ड क्रमांक 07 कक्षा दूसरी की छात्रा जया तुमड़ाम घर से कुछ दूर रहने वाली कक्षा चौथी की छात्रा प्रिंसी मानकर के साथ स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर की तरफ वापस आ रही थी। सह छात्रा की सुझबूझ से कथित तौर पर अपहरण की यह बड़ी घटना टल गई। इस घटना के बाद नगर में हड़कंप मचा हुआ है। गुरूवार की शाम 04 बजे जया के माता-पिता ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को बच्चियां स्कूल से वापस घर लौटी तब उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली। हालांकि उन्होंने घटना के 24 घंटे बाद भी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई।1
- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी द्वारा ग्राम नगवाडा में नर्सरी तैयार की गयी है।जिसका विधिवत शुभारंभ भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृतिलोक न्यास गोबिंद नगर के ग्राम विकास प्रमुख ओमकार सिंह राजपूत के प्रमुख आतिथ्य, उद्यान अधीक्षक श्री मान पवन रघुवंशी जी के विशेष आतिथ्य, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की विकास खंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगवाडा के कृषक श्रीमान सुरेश ठाकुर के खेत में बनायी गयी नर्सरी के शुभारंभ अवसर पर उद्यान अधीक्षक श्रीमान पवन रघुवंशी जी द्वारा लाये गये बीजों का वितरण किया गया।इस अवसर पर परामर्शदाता श्रीमंत पटैल, श्रीमती ज्योति बाथरे मकरन सिंह कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पठारिया, रोशन पुरी गोस्वामी बृजेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कलीराम ठाकुर, शिवनारायण भारती, छोटेलाल साहू छोटल ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारबोड़ी के दो सूदखोर गिरफ्तार, 27 लाख के वाहन और कृषि यंत्र बरामद1
- मुलताई में छत्रिय मराठा समाज संगठन की ओर से माँ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महान वीर योद्धा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की भावना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, देशभक्ति गीत और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया गया। समारोह के अंत में समाजजनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करते रहेंगे1
- घरेलू हिंसा, अपराध, आर्थिक तंगी और सबसे महत्वपूर्ण बर्बाद होती गांव की युवा पीढ़ी। इन सभी परेशानियों की समस्या की जड़ नशे की लत और गांव में बिकने वाली कच्ची-पक्की शराब, जिससे निजात पाने के लिए अब गांव के लोग संगठित हो गए है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से गांव को नशा मुक्त बनाने की कवायद शुरू हुई है। जिसका बीड़ा गांव की महिलाओं ने उठाया है। बात हो रही है बालाघाट जिले के कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम कोड़मी की। जहां की करीब 60 फीसदी पुरूष आबादी जिसमें नौजवान युवा भी शामिल है आज नशे की गिरफ्त में है। शराब के नशे के कारण बर्बाद नौजवान पीढ़ी को बचाने और भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए नशा मुक्त गांव बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। जिसकी शुरूआत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शाम एक बैठक के बाद हुई।1