Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के मधुबनी अंतर्गत रहिका स्थित बीएम कॉलेज में छात्र संघ द्वारा अपनी मांगों को बुलंद करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर हिस्सा लिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने साफ कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुमार गौरव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।
Prabhat Times Madhubani
बिहार के मधुबनी अंतर्गत रहिका स्थित बीएम कॉलेज में छात्र संघ द्वारा अपनी मांगों को बुलंद करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर हिस्सा लिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने साफ कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुमार गौरव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड अंतर्गत पंडौल पूर्वी पंचायत में "विकसित भारत–समृद्ध बिहार" अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, पंजीकरण और आवश्यक सहायता भी प्रदान की गई। आयोजन के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से सरकार की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।1
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मधुबनी में छात्रों ने विशाल प्रदर्शन किया है। संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में आरके कॉलेज परिसर और छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्होंने शिक्षा मंत्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।1
- बिहार के मधुबनी अंतर्गत रहिका स्थित बीएम कॉलेज में छात्र संघ द्वारा अपनी मांगों को बुलंद करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर हिस्सा लिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने साफ कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुमार गौरव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।1
- बिहार के मधुबनी स्थित सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक किट का वितरण किया गया है। इस दौरान अस्पताल में लगभग डेढ़ सौ पौष्टिक किट बांटी गईं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि टीबी मरीजों के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं, जिसमें पौष्टिक किट भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि अब टीबी मरीजों के खाते खुलवाने का प्रबंध किया जा रहा है, ताकि योजना के तहत मिलने वाला पैसा सीधे उनके बैंक खाते में चला जाए।1
- दरभंगा में NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में नगर निगम की उप महापौर व कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन समेत 54 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 428/ 26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 नाबालिग और 18 बालिग युवक शामिल हैं। बृहस्पतिवार को कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला गया था, जिसके बाद लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास असामाजिक तत्वों ने जमकर रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों के आधार पर यह कार्रवाई की है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 91 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं और उनकी पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार दोपहर को कोतवाली थाना के पास से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को दरभंगा पुलिस प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च में जिलाधिकारी कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, एसडीपीओ राजीव कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और वज्र वाहन पुलिस दल शामिल रहे।1
- सऊदी अरब की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी के लिए कई ट्रेड में बंपर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 27 जुलाई को दरभंगा में क्लाइंट इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में संपर्क करने के लिए फ़ोन नंबर 9867087682 और 7870424300 जारी किए गए हैं।1
- दरभंगा जेल गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन हुआ है। घटना के सामने आते ही स्थिति को संभालने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।1