logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी में बवाल: पूर्व प्रधान की हत्या के बाद परिजनों का चक्का जाम कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन मजरा फरीदपुर गांव में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन मजरा फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने सुबह करीब 9 बजे तिल्हापुर मोड़-सराय अकिल रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार रात हमलावरों ने नवनिर्माण गौशाला में पूर्व प्रधान बादाम सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित थे। रविवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परिजनों का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और घटना का खुलासा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

9 hrs ago
user_Aman kesharwani
Aman kesharwani
JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

  • user_User7551
    User7551
    Chail, Kaushambi
    👏
    5 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन मजरा फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। तिल्हापुर मोड़-सराय अकिल रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निवादा संदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे और शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने परिजनों को समझाने के साथ ही उनकी मांगों को गंभीरता से लिया। परिवार की सहमति से संदीप मिश्रा ने तत्काल कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से फोन पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने की मांग रखी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संदीप मिश्रा के समझाने पर परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस दौरान संदीप मिश्रा की सक्रियता और संवेदनशील पहल की सराहना की। उनके प्रयास से न केवल स्थिति सामान्य हुई, बल्कि पीड़ित परिवार को भी प्रशासन से न्याय की उम्मीद जगी।
    1
    कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन मजरा फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। तिल्हापुर मोड़-सराय अकिल रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निवादा संदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे और शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने परिजनों को समझाने के साथ ही उनकी मांगों को गंभीरता से लिया।
परिवार की सहमति से संदीप मिश्रा ने तत्काल कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से फोन पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने की मांग रखी।
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संदीप मिश्रा के समझाने पर परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त कर दिया।
स्थानीय लोगों ने इस दौरान संदीप मिश्रा की सक्रियता और संवेदनशील पहल की सराहना की। उनके प्रयास से न केवल स्थिति सामान्य हुई, बल्कि पीड़ित परिवार को भी प्रशासन से न्याय की उम्मीद जगी।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • Post by Shivnaresh प्रजापति
    1
    Post by Shivnaresh प्रजापति
    user_Shivnaresh प्रजापति
    Shivnaresh प्रजापति
    पत्रकार Chail, Kaushambi•
    1 hr ago
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बालू गाड़ियों की चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला खनन टीम के साथ की मारपीट खनन इंस्पेक्टर, ड्राइवर व गार्ड घायल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सीएचसी चायल मे सभी का कराया गया इलाज सूचना पर चायल एसडीएम, सीओ और खनन अधिकारी भी पहुंचे खनिज इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह मैनेजर हरिओम सहित 5 नामजद व 12 अज्ञात लोगो के खिलाफ दी तहरीर
    1
    बालू गाड़ियों की चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला खनन टीम के साथ की मारपीट खनन इंस्पेक्टर, ड्राइवर व गार्ड घायल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सीएचसी चायल मे सभी का कराया गया इलाज सूचना पर चायल एसडीएम, सीओ और खनन अधिकारी भी पहुंचे खनिज इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह मैनेजर हरिओम सहित 5 नामजद व 12 अज्ञात लोगो के खिलाफ दी तहरीर
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार पत्रकार
    1
    Post by राजेश कुमार पत्रकार
    user_राजेश कुमार पत्रकार
    राजेश कुमार पत्रकार
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Vinay Kumar patrkar
    1
    Post by Vinay Kumar patrkar
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ये साहब बदायूं में थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैअंधे मोरपाल को न्याय मांगने पर धक्के मारकर भगा दिया। क्या यही कानून है? साहब के बारे में कमेंट जरूर करे क्या ये सही कर रहे हैं NOTE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
    1
    ये साहब बदायूं में थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैअंधे मोरपाल को न्याय मांगने पर धक्के मारकर भगा दिया।
क्या यही कानून है? साहब के बारे में कमेंट जरूर करे क्या ये सही कर रहे हैं NOTE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कौशाम्बी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटों ने ही अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों बेटों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद दोनों आरोपी बेटे मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है
    1
    कौशाम्बी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटों ने ही अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों बेटों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद दोनों आरोपी बेटे मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.