Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमस के अकौना में रामनवमी के अवसर पर निकली गई शोभायात्रा आमस के अकौना में रामनवमी के अवसर पर निकली गई शोभायात्रा आमस के अकौना में रामनवमी का पर्व इस बार आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।जहां पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पासवान,राजेश पासवान के नेतृत्व में अकौना बजरंगी बलि मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।इस दौरान युवाओं के जोश ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।इस मौके पर जितेंद्र पासवान,राजेंद्र पासवान,मधु कुमार,कुंदन कुमार,दीपक कुमार,सियाराम दास,रौशन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Dhananjay kumar Yadav
आमस के अकौना में रामनवमी के अवसर पर निकली गई शोभायात्रा आमस के अकौना में रामनवमी के अवसर पर निकली गई शोभायात्रा आमस के अकौना में रामनवमी का पर्व इस बार आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।जहां पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पासवान,राजेश पासवान के नेतृत्व में अकौना बजरंगी बलि मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।इस दौरान युवाओं के जोश ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।इस मौके पर जितेंद्र पासवान,राजेंद्र पासवान,मधु कुमार,कुंदन कुमार,दीपक कुमार,सियाराम दास,रौशन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More news from बिहार and nearby areas
- *रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा में दिखाया प्रभु राम की महिमा का दर्शन* आमस प्रखंड में रामनवमी के पर्व आपसी भाई चारा, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को प्रभु राम की महिमा से भर दिया। यह शोभायात्रा चण्डीस्थान के चंडीमंदिर से निकली और जीटी रोड से होते हुए अकौना मोड़, करमाइन मोड़, सांव, आमस, बुधौल, सिमरी, ताराडीह, नवगढ़ मोड़ से आमस थाना के अंतिम सीमा नारायणपुर मोड़ पहुंची, जहां शोभायात्रा के दौरान अच्छी सुरक्षा व्यवस्था से प्रसन्न होकर कमिटी के सदस्यों ने आमस थाना के एसएचओ धनंजय कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्प के माला देकर स्वागत किया।शोभायात्रा के दौरान चौक चौराहे पर पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था दिखी। शोभायात्रा में रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का रूप भव्य झांकी रही, जिसकी झलक पाने के लिए सड़कों पर लोग बेताब दिखे। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह से प्रभु राम की महिमा से भर गया। शोभायात्रा के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष रोबिन सिंह, महासचिव आनन्द मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर चौरसिया, अजीत मिश्रा, सुनील सिंह, सतीश वर्णवाल, अमरेंद्र सिंह, रंजय सिंह, गोपाल सिंह, बलिराम सिंह, अशोक चौधरी, करण सिंह, रौशन गुप्ता, दीपक यादव, विट्टू कुमार,रविन्द्र शर्मा सहित अन्य श्रीराम भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने शोभायात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।1
- Post by Hindustan Express News1
- गया जिले के गुरुआ में शुक्रवार को बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एकल विद्यालय की महिलाएं और जीविका दीदियों ने भी भाग लिया। पूरा बाजार भगवा रंग में रंगा नजर आया और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच थानाध्यक्ष मनेश कुमार दलबल के साथ और बीडीओ सदाम हुसैन भी मौजूद रहे बैण्ड-बाजे, घोड़ा-ऊंट और रथ पर राम-सीता-लक्ष्मण,बजरंगी की प्रतिमा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by ER ANAND SINGH1
- गोह(औरंगाबाद) रामनवमी पर्व पर शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे पूरा गोह बाजार जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर से भगवा झंडे और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो प्रखंड मुख्यालय के चारों ओर भ्रमण करते हुए पुनः हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुई। रामनवमी जुलूस को लेकर खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में धीरज सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, कुंदन सिंह, पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह, पंसस भोला यादव, राहुल यादव, सचिन चंद्रवंशी, ओमप्रकाश, रंजन सिंह, गणेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। शोभायात्रा को लेकर पुलिस काफी मुस्तैद रही। गोह प्रखंड मुख्यालय के गया-दाउदनगर, उपहारा- रफीगंज पथ पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। वहीं शोभायात्रा को शांतिपूर्ण समापन को लेकर लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल, एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ अशोक दास, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।1
- उसास देवरा ,परसावां और रौना बाजार, आंती में विधायक और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में निकला भव्य जुलूस कोंच चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को कोंच प्रखंड क्षेत्र के उसास देवरा बाजार और परसावां,आंती ,रौना बाजार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ शामिल हुए। केसरिया ध्वजों और ढोल-नगाड़ों की थाप ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय दांगी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। जुलूस में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आए, जिनमें राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, राजद के वरिष्ठ नेता किशोर यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, समाजसेवी कमलेेश प्रभाकर और सुरेश शर्मा सामिल थे।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज और थानाध्यक्ष सुदेह कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय रमन भी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। आंती थाना क्षेत्र में सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने संभाली। पुलिस बल की सक्रियता के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।रौना और उसास देवरा बाजार की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस में मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव और पूर्व मुखिया दिलीप सिंह समेत कई स्थानीय गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की टोली पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ प्रदर्शन कर रही थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह पर शरबत और पानी की व्यवस्था कर लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रदर्शित किया, बल्कि क्षेत्र की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई। देर शाम तक चले इस उत्सव के बाद शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस का समापन हुआ। देवरा कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव राजेश कुमार गुप्ता,लालु, प्रमोद, गोविंदा,दीपु सहित अन्य लोग मौजूद रहे1
- आमस के अकौना में रामनवमी के अवसर पर निकली गई शोभायात्रा आमस के अकौना में रामनवमी का पर्व इस बार आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।जहां पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पासवान,राजेश पासवान के नेतृत्व में अकौना बजरंगी बलि मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।इस दौरान युवाओं के जोश ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।इस मौके पर जितेंद्र पासवान,राजेंद्र पासवान,मधु कुमार,कुंदन कुमार,दीपक कुमार,सियाराम दास,रौशन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।1