उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिकंदरा तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर संचालित कुछ लग्जरी बसों में परमिट और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां व लगेज ढोने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर और अकबरपुर से चलने वाली ये बसें मुंगीसापुर, रसधान, सिकंदरा और सूर्या ओवरब्रिज होते हुए दिल्ली तक संचालित होती हैं। आरोप है कि इनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर अवैध रूप से किराया वसूला जाता है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक लग्जरी बसें इसी मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इनमें शताब्दी, पवन, चौहान, राज और कल्पना नाम से संचालित बसों का भी उल्लेख किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ बसों में निर्धारित सीमा से अधिक लगेज भी ढोया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और एआरटीओ विभाग मामले की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई करता है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिकंदरा तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर संचालित कुछ लग्जरी बसों में परमिट और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां व लगेज ढोने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर और अकबरपुर से चलने वाली ये बसें मुंगीसापुर, रसधान, सिकंदरा और सूर्या ओवरब्रिज होते हुए दिल्ली तक संचालित होती हैं। आरोप है कि इनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर अवैध रूप से किराया वसूला जाता है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक लग्जरी बसें इसी मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इनमें शताब्दी, पवन, चौहान, राज और कल्पना नाम से संचालित बसों का भी उल्लेख किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ बसों में निर्धारित सीमा से अधिक लगेज भी ढोया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और एआरटीओ विभाग मामले की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई करता है।
- मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक कस्बा निवासी रेनू गौतम की तहरीर पर समीर गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेनू गौतम ने आरोप लगाया है कि समीर गौतम उन्हें काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि समीर गौतम अपनी फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणियां कर उन्हें वायरल कर रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है। इसके अलावा, फोन पर बात करने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता रेनू गौतम वर्तमान में डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्व में कानपुर नगर में भीम आर्मी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। मंगलपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब पांच बजे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- कानपुर देहात के डेरापुर टाउन बिजली उपकेंद्र के भीतर से संविदा कर्मी ऋषभ कुमार की बाइक चोरी हो गई। बाइक की नंबर प्लेट UP 77 AU 0162 थी। चोरों ने सरकारी परिसर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना इस सवाल को उठाती है कि जब सरकारी विभाग के दफ्तर और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? रात में पुलिस गश्त कहां सो रही थी? कानपुर देहात पुलिस से मांग की गई है कि वह इस मामले का तुरंत संज्ञान ले और चोरों की गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था बहाल करे। #KanpurDehat में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है!3
- श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को औरैया के आध्या होटल में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।3
- उत्तर प्रदेश के औरैया में आगरा-अलीगढ़ विधान परिषद क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने चुनाव प्रचार के दौरान अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण वादों की घोषणा की। डॉ. राहुल राज ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली का वादा किया। इसके अलावा, उन्होंने मुफ्त ई-लाइब्रेरी की स्थापना, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और शिक्षित बेरोजगारों को ₹25,000 वार्षिक भत्ता देने का भी वादा किया। अपने संकल्प पत्र में डॉ. राहुल राज ने युवाओं और शिक्षकों से विशेष रूप से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि इन वादों के माध्यम से वे युवाओं और शिक्षकों के हितों की रक्षा करना चाहते हैं। इस घोषणा के साथ, डॉ. राहुल राज ने स्पष्ट संकेत दिया कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो वे इन वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।1
- औरैया। श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को आस्था होटल, औरैया में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।1
- राजपुर पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन, 50 मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ संचारी रोग और सर्पदंश से बचाव के दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में सोमवार को आयोजित आरोग्य मेले में 50 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जांच में सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिन्हें दवाएं देने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि बारिश के मौसम में संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियां और सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा ताजा व पौष्टिक भोजन करने की अपील की। साथ ही सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उन्होंने बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने के बजाय सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।1
- 22 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटियों को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश राजपुर पुलिस ने 22 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार है। जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने वर्ष 2004 के मुकदमे में वांछित वारंटी मुनीम पुत्र सुंदरलाल तथा रामगोविंद पुत्र सुंदरलाल, दोनों निवासी खोजारामपुर, थाना राजपुर, कानपुर देहात को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 8/2004 में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को सुबह करीब 11 बजे न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र नाथ एवं आरक्षी उदयवीर सिंह की प्रमुख भूमिका रही।1