logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को औरैया के आध्या होटल में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

3 hrs ago
user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को औरैया के आध्या होटल में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के

17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई,

7b960eca-4490-4c5a-8516-f08abc6875fe

शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में 604 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इटावा की पहचान भय से नहीं, बल्कि विकास से बनेगी। मुख्यमंत्री के इटावा दौरे के दौरान यह घोषणा की गई। इस दौरे की खास रिपोर्ट आकाश उर्फ अक्की भईया ने दी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में 604 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इटावा की पहचान भय से नहीं, बल्कि विकास से बनेगी।

मुख्यमंत्री के इटावा दौरे के दौरान यह घोषणा की गई। इस दौरे की खास रिपोर्ट आकाश उर्फ अक्की भईया ने दी।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजपुर पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन, 50 मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ संचारी रोग और सर्पदंश से बचाव के दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में सोमवार को आयोजित आरोग्य मेले में 50 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जांच में सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिन्हें दवाएं देने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि बारिश के मौसम में संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियां और सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा ताजा व पौष्टिक भोजन करने की अपील की। साथ ही सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उन्होंने बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने के बजाय सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
    1
    राजपुर पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन, 50 मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ संचारी रोग और सर्पदंश से बचाव के दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में सोमवार को आयोजित आरोग्य मेले में 50 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जांच में सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिन्हें दवाएं देने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि बारिश के मौसम में संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियां और सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा ताजा व पौष्टिक भोजन करने की अपील की। साथ ही सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उन्होंने बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने के बजाय सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक कस्बा निवासी रेनू गौतम की तहरीर पर समीर गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेनू गौतम ने आरोप लगाया है कि समीर गौतम उन्हें काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि समीर गौतम अपनी फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणियां कर उन्हें वायरल कर रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है। इसके अलावा, फोन पर बात करने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता रेनू गौतम वर्तमान में डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्व में कानपुर नगर में भीम आर्मी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। मंगलपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब पांच बजे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक कस्बा निवासी रेनू गौतम की तहरीर पर समीर गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेनू गौतम ने आरोप लगाया है कि समीर गौतम उन्हें काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि समीर गौतम अपनी फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणियां कर उन्हें वायरल कर रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है। इसके अलावा, फोन पर बात करने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता रेनू गौतम वर्तमान में डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्व में कानपुर नगर में भीम आर्मी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। मंगलपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब पांच बजे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के डेरापुर टाउन बिजली उपकेंद्र के भीतर से संविदा कर्मी ऋषभ कुमार की बाइक चोरी हो गई। बाइक की नंबर प्लेट UP 77 AU 0162 थी। चोरों ने सरकारी परिसर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना इस सवाल को उठाती है कि जब सरकारी विभाग के दफ्तर और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? रात में पुलिस गश्त कहां सो रही थी? कानपुर देहात पुलिस से मांग की गई है कि वह इस मामले का तुरंत संज्ञान ले और चोरों की गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था बहाल करे। #KanpurDehat में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है!
    3
    कानपुर देहात के डेरापुर टाउन बिजली उपकेंद्र के भीतर से संविदा कर्मी ऋषभ कुमार की बाइक चोरी हो गई। बाइक की नंबर प्लेट UP 77 AU 0162 थी। चोरों ने सरकारी परिसर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना इस सवाल को उठाती है कि जब सरकारी विभाग के दफ्तर और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? रात में पुलिस गश्त कहां सो रही थी?

कानपुर देहात पुलिस से मांग की गई है कि वह इस मामले का तुरंत संज्ञान ले और चोरों की गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था बहाल करे। #KanpurDehat में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है!
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल ब्लॉक के बसौन पंचायत के भैरपुर गांव में महीनों से सड़कों की सफाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें कचरे और गंदगी से पटी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या की ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़कों की सफाई की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल ब्लॉक के बसौन पंचायत के भैरपुर गांव में महीनों से सड़कों की सफाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें कचरे और गंदगी से पटी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या की ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़कों की सफाई की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_SHIVRAJ
    SHIVRAJ
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिकंदरा तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर संचालित कुछ लग्जरी बसों में परमिट और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां व लगेज ढोने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर और अकबरपुर से चलने वाली ये बसें मुंगीसापुर, रसधान, सिकंदरा और सूर्या ओवरब्रिज होते हुए दिल्ली तक संचालित होती हैं। आरोप है कि इनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर अवैध रूप से किराया वसूला जाता है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक लग्जरी बसें इसी मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इनमें शताब्दी, पवन, चौहान, राज और कल्पना नाम से संचालित बसों का भी उल्लेख किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ बसों में निर्धारित सीमा से अधिक लगेज भी ढोया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और एआरटीओ विभाग मामले की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई करता है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिकंदरा तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर संचालित कुछ लग्जरी बसों में परमिट और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां व लगेज ढोने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर और अकबरपुर से चलने वाली ये बसें मुंगीसापुर, रसधान, सिकंदरा और सूर्या ओवरब्रिज होते हुए दिल्ली तक संचालित होती हैं। आरोप है कि इनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर अवैध रूप से किराया वसूला जाता है।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक लग्जरी बसें इसी मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इनमें शताब्दी, पवन, चौहान, राज और कल्पना नाम से संचालित बसों का भी उल्लेख किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ बसों में निर्धारित सीमा से अधिक लगेज भी ढोया जाता है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और एआरटीओ विभाग मामले की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई करता है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सोमवीर सिंह नामक व्यक्ति ने प्राइवेट गाड़ी बुलाकर, जिसमें नंबर प्लेट नहीं थी, उसके भाई से धमकी भरे लहजे में बात की। सोमवीर सिंह ने उसके भाई से कहा कि वह उसे एक नंबर के बारे में बताएगा, जिसे उसने खरीदा था और जिसके लिए विवाद चल रहा है। इस घटना से पहले, रामदास नामक व्यक्ति ने पंचायत बुलाकर मामले का निपटारा करवाया था। हालाँकि, जब व्यक्ति का काम चालू हुआ, तो सोमवीर सिंह फिर से गुंडागर्दी से बात कर रहा था।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सोमवीर सिंह नामक व्यक्ति ने प्राइवेट गाड़ी बुलाकर, जिसमें नंबर प्लेट नहीं थी, उसके भाई से धमकी भरे लहजे में बात की। सोमवीर सिंह ने उसके भाई से कहा कि वह उसे एक नंबर के बारे में बताएगा, जिसे उसने खरीदा था और जिसके लिए विवाद चल रहा है। इस घटना से पहले, रामदास नामक व्यक्ति ने पंचायत बुलाकर मामले का निपटारा करवाया था। हालाँकि, जब व्यक्ति का काम चालू हुआ, तो सोमवीर सिंह फिर से गुंडागर्दी से बात कर रहा था।
    user_Shani
    Shani
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.