Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन बच्चों को देखिए सभी टॉपर है केवल इन्होंने ने किताब से ....see more
जेपी गौत्तम
इन बच्चों को देखिए सभी टॉपर है केवल इन्होंने ने किताब से ....see more
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- मतदान से पहले गढ़वा में पुलिस का सख्त पहरा! चिनीयां थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच, हर गाड़ी की ली गई तलाशी हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। Garhwa में 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की देर शाम 6:00 बजे से चिनीयां थाना क्षेत्र के थाना चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चुनाव की पूर्व संध्या पर पुलिस ने मुख्य सड़कों पर हर छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की। वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट और संदिग्ध सामानों की बारीकी से जांच की गई ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। तो वही चिनिया-गढ़वा मुख्य सड़क पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर काशिद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार समेत पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी से वाहनों की जांच में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस की सख्ती देख राहगीरों में भी सतर्कता साफ नजर आई। तोवहीं एक ओर प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।1
- गढ़वा: लोकतंत्र के सिपाही मैदान में, गढ़वा नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना1
- Post by GYAN PRAKASH1
- *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक 22.02.2026* *🚨 होली पर्व से पूर्व बड़ी कार्रवाई-* *थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार कर 105 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया गया बरामद व लगभग 2500 किलो लहन की गई नष्ट-*🚨 होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 22.02.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत कंजड़ बस्ती (विकास नगर, वार्ड नं0-5) में पर्याप्त पुलिस बल के साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से जरिकेन/बड़े गैलनों में कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 2500 किलो लहन (शराब बनाने हेतु कच्चा पदार्थ) एवं शराब निर्माण के उपकरण मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *📍 गिरफ्तारी का स्थान एवं समय-* दिनांक 22.02.2026, समय 17:00 बजे कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *👤 गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. प्रवेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र हरिकिशोर, निवासी कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 2. अमर सिंह (50 वर्ष) पुत्र बंशी, निवासी उपरोक्त 3. प्रदीप (40 वर्ष) पुत्र बसन्तलाल, निवासी उपरोक्त 4. अखिल (19 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार, निवासी उपरोक्त 5. कृष्ण कुमार सिंह (42 वर्ष) पुत्र सतीश कुमार सिंह, निवासी गुरुद्वारे के पास, वार्ड नं0-5 अम्बेडकर नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 6. बरसात (26 वर्ष) पुत्र होसियार सिंह, निवासी ग्राम लोहगरा, थाना बारा शंकरगढ़, जनपद प्रयागराज। *📦 बरामदगी का विवरण-* * 105 लीटर अवैध कच्ची शराब * लगभग 2500 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण (नष्ट) *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. राम स्वरुप वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र । 2. अरविन्द सरोज नि0अपराध थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 3. उ0नि0 रामअवध यादव थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 4. उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 5. उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 6. उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 7. उ0नि0 रणजीत सिंह थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 8. हे0का0 अशोक कुमार, हे0का0 सलुऊद्दीन, हे0का0 चन्द्रकेश पाण्डेय थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 9. का0 गौरव यादव, का0 प्रमोद यादव, का0 अशोक कुमार, का0 आलोक दुबे, का0 अर्पित मिश्रा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र । 10. म0आ0 दीक्षा पाण्डेय, म0आ0 अनीता थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।3
- सिंदुरिया में जल संकट पर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह, हर घर नल योजना लागू करने की मांग चोपन/सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना का लाभ न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सोन नदी में बैठकर एक दिवसीय जल सत्याग्रह किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें दूषित सोन नदी का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेंद्र कुमार यादव तथा आचार्य अजय पाठक संस्थापक, धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व सर्वे और पाइपलाइन के नाम पर सड़क किनारे गड्ढे खोदे गए, लेकिन आज तक घरों में नल की टोटी नहीं लगी। पूर्व में अधिकारियों द्वारा 6-7 माह में कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया गया था, जो अब तक अधूरा है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में हर घर नल योजना के तहत तत्काल टोटी लगवाना, बंद पड़े हैंडपंप व खराब बोरिंग की मरम्मत, बखड़उर बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में नया बोरिंग तथा जल समस्या की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शामिल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर वे कमिश्नर कार्यालय तक पैदल मार्च कर भूख हड़ताल करेंगे। कार्यक्रम में मुन्नी लाल चेरो, सुरेंद्र यादव, मनीष, श्यामा, लालती सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981