Shuru
Apke Nagar Ki App…
*वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार* *सीएम धामी ने देहरादून में किया वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ* *वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी और जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर* *मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रभावी उपायों पर फोकस* *वन्यजीव कॉरिडोर, अर्ली वार्निंग सिस्टम और डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़*
Uma shankar Kukreti
*वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार* *सीएम धामी ने देहरादून में किया वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ* *वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी और जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर* *मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रभावी उपायों पर फोकस* *वन्यजीव कॉरिडोर, अर्ली वार्निंग सिस्टम और डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़*
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- *नरेन्द्रनगर के ओणी गांव में आयोजित हुआ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों, माताओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों से किया संवाद, योजनाओं की दी जानकारी* *नरेन्द्रनगर(टिहरी गढ़वाल)*: आज नरेन्द्रनगर विधानसभा के ओणी गांव स्थित स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया और आंगनवाड़ी केंद्र मे किशोरियों, माताओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी लेने के साथ विभिन्न सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और शुरूआती शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और परिवारों के समग्र विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।कहा की सरकार का प्रयास है कि आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ बचपन ही प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव है। बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ किशोरियों एवं माताओं को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ना जरुरी है। इसी संकल्प के साथ समस्त प्रदेश में आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई तथा आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़े लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया,साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को सम्मानित भी किया गया। मंत्री रेखा आर्या ने ओणी गांव के स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह केंद्र पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के सुरक्षित वातावरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। *महालक्ष्मी किट से लाभान्वित लाभार्थी* सुषमा, गंगा, रेशमा और मनीषा *गर्भवती महिलाएं जो लाभान्वित हुई* काजल, प्रिया और पुष्पा *किशोरी बालिका योजना से लाभान्वित किशोरियां* काजल, निधि स्वेता, वैष्णवी और शिया *यह आंगनवाड़ी कार्यकत्रि और सहायिका हुई सम्मानित* आरती देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रि और पूनम सहायिका इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौतम, सीडीपीओ संगीता परिहार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, ग्राम प्रधान दीपक, सुपरवाइजर किरण राणा, सीमा देवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मातृशक्ति, किशोरियां एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।4
- Dehradun Breaking: Massive Fire Erupts at Hyundai Showroom in Chandramani Chowk Dehradun Breaking: Massive Fire Erupts at Hyundai Showroom in Chandramani Chowk Dehradun: A massive fire broke out at the BM Hyundai showroom located at Chandramani Chowk in Dehradun early Thursday morning at around 5:30 AM, triggering panic in the area. According to preliminary information, flames and thick plumes of smoke were seen rising from the showroom and were visible from a considerable distance. As soon as the incident was reported, police and fire department teams reached the spot and launched firefighting operations. Firefighters are working to bring the blaze under control. The exact cause of the fire and the extent of the damage are yet to be ascertained. Further details are awaited.1
- डोईवाला में 🔪 अवैध चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।।।।। 🚨 The Aman Times | डोईवाला 🔪 अवैध चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार डोईवाला। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान जौलीग्रांट स्थित शहीद द्वार के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ लक्की (21) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में वह चाकू रखने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: राहुल उर्फ लक्की, निवासी पंचवटी कॉलोनी, कुड़कावाला रोड, डोईवाला।1
- हिंदू रक्षा दल के हरिद्वार जिला अध्यक्ष पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाला पनियाला चन्दापुर निवासी साहिब को हरिद्वार पुलिस ने अवैध तमंचे वह कारतूस के साथकिया गिरफ्तार। दिनांक 30.09.26 को मुकदमा वादी विशाल पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ग्राम पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार की लिखित सूचना बाबत अज्ञात अभि०गणों द्वारा जान मारने की नियत से वादी मुकदमा के ऊपर फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0376/26 पंजीकृत किया गया । जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के निकट पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमो का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम द्ववारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आरोपितों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभि0-01 साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार को दिनांक 01.10.26 को हिरासत में लिया गया। जिसमें आरोपित के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियोग में धारा 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी। पूछने पर अभि० द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.09.26 को दिन में विशाल और मेरे भाईयों के बीच मेले में हाथापाई हो गयी थी, जिसमें मेरे भाई को चोट भी आई थी, उसके द्वारा मेरे साथ भी गाली गलौच की गयी थी, उस दिन शाम को विशाल की गाडी सामने से आयी, सडक पर चाऊमीन का ढेला खडा होने के कारण उसकी गाडी धीरे हो गयी उस समय मेरे पास तमंचा भी था, जैसे ही विशाल मेरे सामने आया, मैने गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नियत से गोली मार दी और वहां से फरार हो गया । आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में जांच की जा रही है जो भी घटना में संलिप्त होगा उसे सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। *बरामदगी* 01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस *आरोपित का नाम पता* 1. साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार *पुलिस टीम* 1- मनी भूषण श्रीवास्तव (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर) 2. व0उ0नि० धर्मेन्द्र राठी 3. उ0नि0 सन्तोष सेमवाल 4-हे0का0 अरविन्द कुमार 5-कानि0 नितिन 6-कानि० प्रभाकर 7-कानि0 संजय 8- कानि० देवेश 9-कानि० आशीष शर्मा (सीआईयू रूडकी) 10-कानि0 महिपाल (सीईयू रूडकी)1
- धनौरी क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ही रात में तीन ट्यूबवेलों पर चोरों ने धावा बोलकर विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। वहीं किसानों का दावा है कि पिछले करीब 15 दिनों में क्षेत्र में छह जगह चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से किसानों में आक्रोश है और अब किसान पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ पुरानी घटनाओं के जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। मामला धनौरी चौकी क्षेत्र के जसवावाला गांव का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने खेतों में लगे तीन ट्यूबवेलों को अपना निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक चोरों ने किसान राजेश कुमार पुत्र बिसंबर सिंह, बीरमपाल पुत्र रोढ़ा सिंह के ट्यूबवेल के साथ एक सरकारी नलकूप पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ट्यूबवेलों से स्टार्टर, केबल और अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों पर सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। एक तरफ किसान पहले ही खेती की बढ़ती लागत से परेशान हैं, वहीं ट्यूबवेलों से विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेतों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि धनौरी चौकी क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आरोप है कि पहले हुई कई वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर अज्ञात चोरों पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है? लगातार चोरी की घटनाओं के बीच अब किसानों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, ट्यूबवेल चोरी की पुरानी घटनाओं का खुलासा करने और ताजा वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल देखना होगा कि धनौरी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं पर पुलिस कब तक अंकुश लगा पाती है और ट्यूबवेल चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कब होती है।1
- अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग नागरिक दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया विधिक शिविर अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग नागरिक दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया विधिक शिविर, बुजुर्गो का किया सम्मान1
- चंद्रमणि चौक) स्थित B M हुंडई के शोरूम और सर्विस सेंटर में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई! आग इतनी भीषण थी कि आंग की लपटे ऊपर की ओर उठने लगी और आसमान में काला धुंआ छाने लगा! आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया! आग लगने के कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1
- *वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार* *सीएम धामी ने देहरादून में किया वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ* *वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी और जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर* *मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रभावी उपायों पर फोकस* *वन्यजीव कॉरिडोर, अर्ली वार्निंग सिस्टम और डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़*3