चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत मनकापुर मार्ग पर अमघटी घाट जंगल के आगे शांति पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बजाज प्लेटिना (UP43 R 7749) से गुजर रहा था, तभी अचानक पेड़ गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि उसे बचने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #BikeAccident #TreeFallAccident #MankapurRoad #AmghatiGhat #BalrampurPolice #GroundReport #LocalNews #AccidentNews #UPBreaking UP Police
चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत मनकापुर मार्ग पर अमघटी घाट जंगल के आगे शांति पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बजाज प्लेटिना (UP43 R 7749) से गुजर रहा था, तभी अचानक पेड़ गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि उसे बचने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #BikeAccident #TreeFallAccident #MankapurRoad #AmghatiGhat #BalrampurPolice #GroundReport #LocalNews #AccidentNews #UPBreaking UP Police
- बहराइच। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नजीरपुरा निवासी जुनैद (20), भोंदू (22) और गुड्डन (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।1
- तुलसीपुर (बलरामपुर): प्रसिद्ध देवीपाटन मेला आज 20 अप्रैल 2026 को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। यह मेला 18 मार्च 2026 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें एक माह से अधिक समय तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती रही। मेले के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत माहौल बना रहा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, दुकानें और खान-पान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सफाई और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे मेले के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनी रही। स्थानीय व्यापारियों को भी मेले से अच्छा लाभ मिला। समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लेकर मेले को विदाई दी। इस वर्ष का देवीपाटन मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।2
- राष्ट्रीय समाज सेवा दल हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नारायण पांडे ने ग्राम पंचायत बेलहरी में किया मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा था कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में हुए शामिल भगवान परशुराम की जयंती पर मनाया भव्य कार्यक्रम1
- थाना छपिया क्षेत्रांतर्गत हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी मानकपुर की बाइट1
- इटियाथोक/गोंडा। चाणक्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में ग्राम पंचायत पूरे महा के ढोंगही गांव में भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से बनाई गई कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए धूप दीप किया गया इसी के साथ-साथ हवन पूजन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से रामानंद तिवारी ने भगवान परशुराम के बारे में जानकारी दी और उनके द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों पर सभी ब्राह्मणों को चलने का आवाहन किया वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए सभी ब्राह्मणों को अपने आचार विचार को सही करते हुए संस्कार युक्त जीवन जीना होगा कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें इसी के साथ-साथ चाणक्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने आए हुए सभी विप्र बंधुओ का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया और सभी से अनुरोध किया कि सभी लोग संगठन से जुड़े वही चाणक्य सेवा संस्थान के संस्थापक ध्रुव नारायण शुक्ला ने उपस्थित सभी लोगों व विप्रो का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सुरेश दत्त शुक्ला, लाल जी त्रिपाठी, नान बाबू शुक्ला, भगवती प्रसाद तिवारी, लालजी तिवारी, आकाश शुक्ला, राम कैलाश द्विवेदी, पत्रकार पवन कुमार द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति विप्र बंधु उपस्थित रहे।3
- भवानीगंज पैट्रोल पम्प UP सिद्धार्थ नगर1
- Post by Janta ki awaz 6471
- बलरामपुर आदर्श नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 125.25 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 98.98 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जबकि कुल आय 117.73 करोड़ रुपये आंकी गई। साथ ही 7.52 करोड़ रुपये का अंतिम अवशेष प्रस्तावित किया गया। बैठक के दौरान नगर विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, आय-व्यय के संतुलन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सभासदों ने बजट का समर्थन करते हुए इसे नगर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान महिला सभासदों ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार रखते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई, जो बैठक की खास विशेषता रही। बैठक में अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य सहित राघवेंद्र सिंह ‘मंटू’, मोहम्मद कुमैल, सत्यवती, सिद्धार्थ साहू, शुभम चौधरी, लक्ष्मी देवी, राजेश कश्यप, तबस्सुम, मनोज कुमार, सरोज तिवारी, रीना, संदीप कुमार, सदफ फातिमा, आनंद किशोर, मनोज साहू, नंदलाल तिवारी, शमीम बानो, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, नीलम शुक्ला, जयंत सिंह, मनोज आर्या, सौरभ तुलस्यान, सुनीता मिश्रा, रत्ना श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- जनपद श्रावस्ती के थाना सिरसिया अंतर्गत राष्ट्रीय समाज सेवा दल हिंदू आर्मी द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रावस्ती के पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण हेतु शुभकामनाएं दी राष्ट्रीय समाज सेवा दल हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नारायण पांडे एवं उनके सहयोगी द्वारा आज अक्षय तृतीया के भगवान परशुराम की जयंती पर यह कार्यक्रम रखा गया वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ा ही कार्य है आज भगवान परशुराम की जयंती पर भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए प्रतिज्ञा है जो कि यहां पर भव्य एवं सुंदर मंदिर निर्माण कराया जाएगा1