दतिया में राधेश्याम बाबा और सहयोगी पर 88 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का आरोप, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज। दतिया में ग्रामीणों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राधेश्याम बाबा और उसके सहयोगी कमल किशोर शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमनारायण कुशवाहा की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि राधेश्याम बाबा ने ग्रामीणों से जमीन में पैसा लगाने और बदले में 50 प्रतिशत हिस्सा देने का झांसा देकर करीब 88 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। बताया जा रहा है कि आरोपी राधेश्याम बाबा और उसका सहयोगी कमल किशोर शर्मा मूल रूप से मुरैना जिले के रहने वाले हैं और दतिया के निरावल स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में रहकर ग्रामीणों से संपर्क करते थे। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे मामले में लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।
दतिया में राधेश्याम बाबा और सहयोगी पर 88 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का आरोप, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज। दतिया में ग्रामीणों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राधेश्याम बाबा और उसके सहयोगी कमल किशोर शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमनारायण कुशवाहा की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि राधेश्याम बाबा ने ग्रामीणों से जमीन में पैसा लगाने और बदले में 50 प्रतिशत हिस्सा देने का झांसा देकर करीब 88 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। बताया जा रहा है कि आरोपी राधेश्याम बाबा और उसका सहयोगी कमल किशोर शर्मा मूल रूप से मुरैना जिले के रहने वाले हैं और दतिया के निरावल स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में रहकर ग्रामीणों से संपर्क करते थे। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे मामले में लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।
- चीनी महंगी हो गई तो क्या हुआ हमारे लोग तो चीनी खाते नहीं है हमारे कुछ लोग तो चीनी देखते तक नहीं है1
- भांडेर में उफान पर पहूज नदी, रिपटा पुल डूबने से आवागमन बंद, पुलिस प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की अपील दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते भांडेर की पहूज नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिपटा पुल पूरी तरह डूब गया है, जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात है। बुधवार शाम 04 बजे पुलिस प्रशासन ने आमजन से नदी पार न करने और राहगीरों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।1
- कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!" कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!"1
- झाँसी छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता वीरों को बाँधी राखी झाँसी । सर्वहित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्थान ने राज्य मिशन निदेशालय और नगर निगम झाँसी के निर्देशानुसार सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित सनातन कन्या इण्टर कॉलेज में *"बन्धन स्वच्छता का"* अभियान के अन्तर्गत छात्राओं और महिला पुलिसकर्मी बहनों ने हमारे सामाजिक स्वच्छता हीरो भाइयों को तिलक चन्दन कर राखी बाँधी और मिष्ठान खिलाया। . बहुत ही भावनात्मक वातावरण में छात्राओं और पुलिसकर्मी बहनों ने स्वच्छता कर्मी भाइयों के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट करते हुए उनका सम्मान किया और स्वच्छता कर्मी भाइयों ने बहनों के पैर छूकर उन्हें उपहार दिए ! राज्य मिशन निदेशालय से आए मण्डलीय कार्यक्रम अधिकारी अमित पाण्डेय ने निजी स्वच्छता और सार्वजनिक स्वच्छता पर व्याख्यान दिया और नगर निगम झाँसी से आए डेटा एनालिस्ट देवेश सविता ने कचरा प्रथक्करण निस्तारण एवं प्रबन्धन हेतु छात्राओं को जागरूक किया । संस्थान अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने संचालन करते हुए स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम को सराहा । अन्त में उपस्थित छात्र छात्राओं शिक्षकों ने प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा जी के साथ स्वच्छता संकल्प लिया ! सुनील रायकवार ने आभार व्यक्त किया ।1
- झाँसी मऊरानीपुर में सुखनई नदी के टापू पर फंसे चार मछुआरे, रेस्क्यू के लिए आर्मी-एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, वीडियो वायरल झाँसी मऊरानीपुर में सुखनई नदी के टापू पर फंसे चार मछुआरे, रेस्क्यू के लिए आर्मी-एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, वीडियो वायरल झाँसी। मऊरानीपुर की सुखनई नदी में अचानक तेज बहाव आने से मछली पकड़ने गए चार मछुआरे नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों मछुआरे टापू से बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि चारों मछुआरे सुखनई नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते चारों तरफ पानी भर गया और मछुआरे नदी के बीच टापू पर फंस गए। मछुआरों के फंसे होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम मऊरानीपुर मनोज भारती की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियां शुरू की गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य के लिए आर्मी और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के तेज बहाव के बीच टापू पर फंसे मछुआरे नजर आ रहे हैं। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और चारों मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, झाँसी डीएम गौरांग राठी ने नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए लोगों से नदी, टापू और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। बाइट : मनोज भारती, एसडीएम मऊरानीपुर3
- बारहवीं शरीफ पर कौमी एकता की मिसाल, डॉ. संदीप सरावगी का जगह-जगह हुआ स्वागत झाँसी। बारहवीं शरीफ के अवसर पर पुलिया नंबर-9, झांसी में शेर-ए-हिंद कमेटी, कौमी एकता कमेटी, जामा मस्जिद कमेटी एवं हजरत दादा मियां कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए। इस दौरान कौमी एकता कमेटी सहित जामा मस्जिद कमेटी और हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बारहवीं शरीफ हमें इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देती है। धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ी है। हमें मिल-जुलकर समाज और देश की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। कौमी एकता कमेटी की ओर से मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अंसार और सादिक इलाहाबादी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मोहम्मद खालिद, सोहिल खान, जाविद अली, अब्दुल इब्राहिम, जावेद, शाहरुख खान, मोहम्मद फरदीन, वाजिद अली, रजा अहमद, मोहम्मद शारुक, मोहम्मद ईशान, अनवर, अफसर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष असलम, अध्यक्ष अदनान, सोनू, साबिर अली आदि ने डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश दिया गया।4
- दतिया में बारिश का कहर, कई गांवों का संपर्क टूटा,दतिया में 24 घंटे में 87 एमएम बारिश, कई इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित। दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटे में दतिया में 87 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भांडेर में 80, सेवढ़ा में 130 और इंदरगढ़ में 110 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। जिले में अब तक कुल 543.75 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक 196 एमएम कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में झमाझम बारिश होने की संभावना है। सिंधवारी की क्षतिग्रस्त पुलिया ओवरफ्लो, करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा। लगातार बारिश के चलते सिंधवारी गांव की पहले से क्षतिग्रस्त पुलिया ओवरफ्लो हो गई है। इसके चलते सिंधवारी, चिरौली, रांव, सुकैटा, देवपुरा, रजौरा, नयागांव, गदारी और कुरैठा सहित कई गांवों का दतिया से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पुलिया के और क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड बाईपास रोड की कॉलोनी में भरा पानी, रहवासी परेशान। दतिया में लगातार हो रही बारिश के चलते बस स्टैंड बाईपास रोड स्थित कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई है। कॉलोनी की सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भरने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। असनई तालाब की पुलिया पर जलभराव, प्रशासन ने आवागमन कराया बंद। दतिया में लगातार बारिश के चलते असनई तालाब की पुलिया पर जलभराव हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया से आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। प्रशासन ने आमजन से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार। दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 16 में बारिश के दौरान दुर्गा प्रसाद प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रसाद प्रजापति को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है और परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। मकान गिरने के बाद पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है।1
- दतिया में लगातार हो रही बारिश लक्ष्य न्यूज़ चैनल की खबर हर घटना पर है नजर देखी क्या है पूरे समाचार1
- भांडेर में धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी, विभिन्न मार्गों से निकला चल समारोह; पुलिस सुरक्षा रही कड़ी भांडेर नगर में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मार्गों से चल समारोह निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चल समारोह की शुरुआत बुधवार दोपहर करीब 03 बजे से नगर के पठानी मोहल्ले स्थित मदीना मस्जिद से हुई। डीजे और बैंड के साथ निकले समारोह में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थानों तक पहुंचा। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भांडेर सहित आसपास के कई थानों से पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी। शांतिपूर्ण माहौल में समारोह संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।1