उत्तर प्रदेश। बाराबंकी हैदरगढ़ 272 4 किलोमीटर से विद्यालय नहीं है पहले तथा घने जंगल से 1600 मी उत्तर प्रदेश | हैदरगढ़ (272) | ग्राउंड रिपोर्ट *अधिकारियों की मनमानी: दो बार आवेदन के बाद भी शिक्षा अधिकारी ने निरस्त की विद्यालय की मांग* हैदरगढ़ के ग्राम पंचायत रेहुरा (छोटी व बड़ी बिगिनिहा घाट) में बच्चों की शिक्षा भगवान भरोसे है। समाज सेवक अमरनाथ यादव ने मानवाधिकार और समाज कल्याण के माध्यम से दो बार विद्यालय निर्माण के लिए आवेदन दिया, लेकिन शिक्षा अधिकारी ने हर बार इसे निरस्त कर दिया। आरोप है कि अधिकारी दफ्तर में बैठकर झूठी रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि हकीकत में बच्चों को 1600 मीटर घने जंगल के रास्ते जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। शासन-प्रशासन से मांग है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो और बच्चों को गांव में ही स्कूल मिले। *पत्रकार एवं समाज सेवक: अमरनाथ यादव* *संपर्क: 8303400954* 🚩🇮🇳🏫
उत्तर प्रदेश। बाराबंकी हैदरगढ़ 272 4 किलोमीटर से विद्यालय नहीं है पहले तथा घने जंगल से 1600 मी उत्तर प्रदेश | हैदरगढ़ (272) | ग्राउंड रिपोर्ट *अधिकारियों की मनमानी: दो बार आवेदन के बाद भी शिक्षा अधिकारी ने निरस्त की विद्यालय की मांग* हैदरगढ़ के ग्राम पंचायत रेहुरा (छोटी व बड़ी बिगिनिहा घाट) में बच्चों की शिक्षा भगवान भरोसे है। समाज सेवक अमरनाथ यादव ने मानवाधिकार और समाज कल्याण के माध्यम से दो बार विद्यालय निर्माण के लिए आवेदन दिया, लेकिन शिक्षा अधिकारी ने हर बार इसे निरस्त कर दिया। आरोप है कि अधिकारी दफ्तर में बैठकर झूठी रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि हकीकत में बच्चों को 1600 मीटर घने जंगल के रास्ते जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। शासन-प्रशासन से मांग है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो और बच्चों को गांव में ही स्कूल मिले। *पत्रकार एवं समाज सेवक: अमरनाथ यादव* *संपर्क: 8303400954* 🚩🇮🇳🏫
- मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षहैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेशजनता की सेवा करना झूठ से नफ़रत आज के डेट में पूरी दुनिया झूठी है पूरी दुनिया झूठी है पर मैं भारत मां की कसम खाता हूं जनता हो या परिवार मेरी झूठ बोलने की आदत नहीं है5 hrs ago
- पीड़ित न्याय के लिए भटकते हुए कहीं सुनवाई नहीं होगी मेरे नंबर पर संपर्क करना मुझे एक लिखित शिकायत देना समाधान हो जाएगा 2 दिन के अंदर में1
- लखनऊ के सरकारी अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मरीजों के साथ खड़े होकर पर्ची कटवाई। इस दौरान उन्हें कोई पहचान नहीं सका। वह पर्ची लेकर सीधे ओपीडी में डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर को बीमारी बताने के बजाय अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछना शुरू किया। इस पर डॉक्टर ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम बाहर निकल आए और अस्पताल की दूसरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने लगे। अपने 54 मिनट के विजिट में उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की। अव्यवस्थाएं मिलने पर भड़क उठे। उन्हें सही करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। वे आज मास्क लगाकर चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे।1
- तीन दिन बाद भी गुनगुन का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, कोतवाली में ही धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी बाराबंकी । जनपद के हैदरगढ़ कस्बे में 12 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने के तीन दिन बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने कई टीमों का गठन कर तलाश तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी में बेटी की मिलने की मिली सुराग बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मार्च 2026 बाराबंकी जिले के हैदर गढ़ कस्बे में 12 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग न मिलने से नाराज परिजन रविवार को शायं काल कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। धरने में स्थानीय पत्रकारों और कई संभ्रांत नागरिकों ने भी परिजनों का समर्थन किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द बालिका की बरामदगी की मांग की। परिजनों की माने तो 13 मार्च की शाम 4.30 घर के अन्दर हो रही बेटी हुई थी लापता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 13 मार्च की शाम कस्बे के पूरे मितई वार्ड निवासी पत्रकार नृपेंद्र तिवारी की 12 वर्षीय पुत्री गुनगुन घर के बाहर खेलते समय अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने उसी दिन इसकी शिकायत हैदरगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल है। कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे परिजन रविवार को बालिका का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों का धैर्य टूट गया। गुस्साए परिजन पत्रकारों और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी, कई टीमों का गठन कर मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालिका की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन पहले ही कर दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा। व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी, से लगातार परिजनों की बढ़ी चिंता परिजनों के अनुसार, शनिवार को बालिका के चाचा को व्हाट्सएप कॉल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। कॉल करने वाले ने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस घटना के बाद परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर और ज्यादा चिंतित हो गया है। स्थानीय लोगों और नेताओं ने किया समर्थन धरने में कई स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने कहा कि लड़की को लापता हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। धरने में पंडित सिद्धार्थ अवस्थीअरूण, शुक्ला प्रधान त्रिवेदी गंज पंकज मिश्रा, समाजसेवी दीपू तिवारी, सोनू सिंह प्रधान बैजनाथ मौर्य सहित कई स्थानीय लोग और पत्रकार मौजूद रहे। रात 11बजे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन को कहीं बेटी का सुराग हाथ लगा है मौके पर एडीशनल एसपी समेत पुलिस सादी वर्दी में पहुंच रही है ज्ञात हुआ कि बेटी की फोटो को पुलिस ने परिजनों को दिखाया है। आप हमारे साथ बने रहिए अगली खबर अपडेट आप तक जरूर पहुचाई जायेगी।4
- जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र के गौतमपुर गांव निवासी रंजीत चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उनके परिवार के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि युवक का यह वीडियो फेसबुक लाइव के दौरान सामने आया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।1
- बाराबंकी। रविवार को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में सम्मिलित होने आयी महिला अभ्यर्थी जिसका परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज बरौली जाटा थाना सतरिख था, गलती से कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कालेज में आ गयी थी। समय के अभाव के कारण महिला अभ्यर्थी ने तत्काल 112 पर सूचना दी, जिसके उपरान्त पीआरवी 7743 के कर्मियों द्वारा उक्त महिला अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाया गया। उक्त महिला अभ्यर्थी द्वारा बाराबंकी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।1
- पत्रकार रामजी दीक्षित बाराबंकी कि रिपोर्टर *चंद्रशेखर आज़ाद ने बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि* *कोई भी व्यक्ति गलत काम करके हमेशा के लिए बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज भले ही कोई बच जाए, लेकिन जब बहुजन समाज की सरकार बनेगी तो हर अन्याय और गलत काम का हिसाब लिया जाएगा, चाहे वह मंत्री हो या प्रधानमंत्री*।3
- महोना में पासी समाज का भव्य होली मिलन समारोह | हजारों लोग हुए शामिल | विधायक योगेश शुक्ला रहे मुख्य1
- लखनऊ शहीद पथ पर कार डिवाइडर पर चढ़ी हादसे में कार सवार लोगों को आई चोट अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ पलटी कार हादसे के बाद शहीद पथ पर लगा जाम डायल 112 ऑफिस के सामने हुआ हादसा.1