logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस लाइन पुलिया क्षतिग्रस्त मामले में निगम सख्त 50 लाख की क्षतिपूर्ति वसूली का नोटिस कार्यपालन यंत्री समेत तीन को शो-काज सिंगरौली - पुलिस लाइन के पास सीवरेज निर्माण के बाद सड़क क्षतिग्रस्त होने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने निर्माण एजेंसी मैसर्स एनवायर्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सहित नगर निगम के संबंधित तकनीकी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले में सड़क को हुई क्षति के लिए करीब 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति वसूली प्रस्तावित की गई है। मामला बैढ़न-तैलाई-मकरोहर सड़क मार्ग पर पुलिस लाइन के पास का है। नगर निगम के अनुसार अमृत 1.0 परियोजना के तहत यहां सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद निर्माण एजेंसी द्वारा निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार सड़क की परतवार बहाली और समतलीकरण नहीं किया गया। इसके चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एमपीआरडीसी के स्वामित्व वाले सड़क मार्ग पर संबंधित विभाग से पूर्व अनुमति लिए बिना रोड क्रॉसिंग का कार्य किए जाने की बात भी सामने आई है। निगम प्रशासन ने इसे अनुबंध की सामान्य शर्तों और निर्धारित तकनीकी नियमों का उल्लंघन माना है। नगर निगम ने निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुबंध के प्रावधानों के तहत क्षतिपूर्ति राशि की वसूली की जाएगी। इसके साथ ही आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर निगम के अनुसार निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण एमपीआरडीसी को करीब 50 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होने की बात कही गई है। मामले में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क क्रॉसिंग का कार्य बिना आवश्यक अनुमति के किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा कार्य का समुचित पर्यवेक्षण नहीं किया गया। इसके अलावा कार्य के लिए नियुक्त उपयंत्री एवं सहायक यंत्री पर अपेक्षित नियंत्रण नहीं रखने का भी उल्लेख किया गया है। निगम प्रशासन ने माना है कि निगरानी में कमी के कारण निर्माण एजेंसी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत कार्य किए जाने की स्थिति बनी। मामले में प्रभारी सहायक यंत्री इंद्रवेश यादव, उपयंत्री जितेंद्र कुमार और प्रभारी सहायक यंत्री अमिताभ यादव को भी नोटिस जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों से तीन दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। अब निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। निगम प्रशासन ने संकेत दिया है कि लापरवाही प्रमाणित होने पर क्षतिपूर्ति वसूली के साथ जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

14 hrs ago
user_Arvind Kumar Mishra
Arvind Kumar Mishra
Singrauli, Madhya Pradesh•
14 hrs ago
21ba2d29-4b43-479a-83a8-0d0aa5c5549f

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जरूरतमंद बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर पेश की मिसाल सत्य प्रकाश सिंह ने पौधारोपण कर ट्रामा सेंटर में भेंट की व्हीलचेयर वैढ़न। लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्य सत्य प्रकाश सिंह ने अपने जन्मदिन एवं बेटे के जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाते हुए रेडक्रॉस बालिका खुला आश्रय गृह की बालिकाओं के बीच परिवार और लायंस क्लब विद्युत विहार की टीम के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान बालिकाओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। जरूरतमंद बच्चों के साथ इस तरह जन्मदिन मनाने की पहल की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। जन्मदिन समारोह के बाद सत्य प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात वे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अभिषेक राव से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर परिवार एवं लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्यों की मौजूदगी में जरूरतमंद मरीजों के लिए व्हीलचेयर भेंट की गई। सत्य प्रकाश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जन्मदिन, सालगिरह अथवा किसी पुण्यतिथि जैसे अवसरों को जरूरतमंदों की मदद, पौधारोपण, रक्तदान, वस्त्रदान एवं भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्यों के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है। वहीं डॉ. अभिषेक राव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर जन्मदिन मनाना काबिल-ए-तारीफ है। अस्पताल को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर निश्चित रूप से जरूरतमंद मरीजों के काम आएगी। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश सिंह, अंजली सिंह, मनोमय सिंह, अंजिका सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, हनी मिश्रा, नटवर दास अग्रवाल, सुभाष चंद्र वैस, गौरव केशरी, रवि मिश्रा एवं डॉ. अभिषेक राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    जरूरतमंद बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर पेश की मिसाल
सत्य प्रकाश सिंह ने पौधारोपण कर ट्रामा सेंटर में भेंट की व्हीलचेयर

वैढ़न। लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्य सत्य प्रकाश सिंह ने अपने जन्मदिन एवं बेटे के जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाते हुए रेडक्रॉस बालिका खुला आश्रय गृह की बालिकाओं के बीच परिवार और लायंस क्लब विद्युत विहार की टीम के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान बालिकाओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। जरूरतमंद बच्चों के साथ इस तरह जन्मदिन मनाने की पहल की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

जन्मदिन समारोह के बाद सत्य प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात वे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अभिषेक राव से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर परिवार एवं लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्यों की मौजूदगी में जरूरतमंद मरीजों के लिए व्हीलचेयर भेंट की गई।

सत्य प्रकाश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जन्मदिन, सालगिरह अथवा किसी पुण्यतिथि जैसे अवसरों को जरूरतमंदों की मदद, पौधारोपण, रक्तदान, वस्त्रदान एवं भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्यों के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।

वहीं डॉ. अभिषेक राव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर जन्मदिन मनाना काबिल-ए-तारीफ है। अस्पताल को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर निश्चित रूप से जरूरतमंद मरीजों के काम आएगी।

कार्यक्रम में सत्य प्रकाश सिंह, अंजली सिंह, मनोमय सिंह, अंजिका सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, हनी मिश्रा, नटवर दास अग्रवाल, सुभाष चंद्र वैस, गौरव केशरी, रवि मिश्रा एवं डॉ. अभिषेक राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों की सुविधाओं को डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है। इससे कम कागजी कार्रवाई में बैंक लोन, फसल बीमा, खाद-बीज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा : CM डॉ मोहन यादव
    1
    मध्यप्रदेश में फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों की सुविधाओं को डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है। इससे कम कागजी कार्रवाई में बैंक लोन, फसल बीमा, खाद-बीज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा : CM डॉ मोहन यादव
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बागाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर सवाल: केंद्र में कीचड़, कार्यकर्ता की अनुपस्थिति का आरोप, बोर भी उखाड़ ले जाने की शिकायत 2022-23 में बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर होने का दावा, ग्रामीण बोले—शिकायत करने पर मिलती है धमकी, बच्चों की सुविधाओं पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी? बागाड़ीह। ग्राम पंचायत बागाड़ीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा साहू नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती हैं। आरोप है कि वह कभी 8-10 दिन तो कभी 15 दिन में एक बार केंद्र पर पहुंचती हैं, जिसके चलते बच्चों को आंगनबाड़ी की नियमित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 में निर्मित आंगनबाड़ी भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। केंद्र के अंदर की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। बारिश अथवा पानी भरने के कारण परिसर और अंदर की जमीन पर कीचड़ होने से बच्चों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप है। स्कूल के पास लगा बोर भी नहीं रहा ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी एवं स्कूल के पास बच्चों की सुविधा के लिए बोर कराया गया था, लेकिन आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले सरपंच द्वारा बोर को वहां से निकालकर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद से बच्चों और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब आंगनबाड़ी की व्यवस्था और पानी की समस्या को लेकर शिकायत की जाती है तो उन्हें कथित रूप से धमकी दी जाती है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़ा सवाल आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। सवाल यह है कि जब आंगनबाड़ी भवन जर्जर है, अंदर कीचड़ है और कार्यकर्ता की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं, तो जिम्मेदार विभागीय अधिकारी निरीक्षण क्यों नहीं कर रहे? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 की जमीनी जांच कराई जाए, कार्यकर्ता की उपस्थिति की जांच हो, भवन की स्थिति सुधारी जाए और पेयजल की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं या फिर आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली यूं ही बनी रहती है। बागाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर सवाल: केंद्र में कीचड़, कार्यकर्ता की अनुपस्थिति का आरोप, बोर भी उखाड़ ले जाने की शिकायत 2022-23 में बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर होने का दावा, ग्रामीण बोले—शिकायत करने पर मिलती है धमकी, बच्चों की सुविधाओं पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी? बागाड़ीह। ग्राम पंचायत बागाड़ीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा साहू नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती हैं। आरोप है कि वह कभी 8-10 दिन तो कभी 15 दिन में एक बार केंद्र पर पहुंचती हैं, जिसके चलते बच्चों को आंगनबाड़ी की नियमित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 में निर्मित आंगनबाड़ी भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। केंद्र के अंदर की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। बारिश अथवा पानी भरने के कारण परिसर और अंदर की जमीन पर कीचड़ होने से बच्चों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप है। स्कूल के पास लगा बोर भी नहीं रहा ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी एवं स्कूल के पास बच्चों की सुविधा के लिए बोर कराया गया था, लेकिन आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले सरपंच द्वारा बोर को वहां से निकालकर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद से बच्चों और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब आंगनबाड़ी की व्यवस्था और पानी की समस्या को लेकर शिकायत की जाती है तो उन्हें कथित रूप से धमकी दी जाती है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़ा सवाल आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। सवाल यह है कि जब आंगनबाड़ी भवन जर्जर है, अंदर कीचड़ है और कार्यकर्ता की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं, तो जिम्मेदार विभागीय अधिकारी निरीक्षण क्यों नहीं कर रहे? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 की जमीनी जांच कराई जाए, कार्यकर्ता की उपस्थिति की जांच हो, भवन की स्थिति सुधारी जाए और पेयजल की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं या फिर आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली यूं ही बनी रहती है।
    1
    बागाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर सवाल: केंद्र में कीचड़, कार्यकर्ता की अनुपस्थिति का आरोप, बोर भी उखाड़ ले जाने की शिकायत
2022-23 में बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर होने का दावा, ग्रामीण बोले—शिकायत करने पर मिलती है धमकी, बच्चों की सुविधाओं पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?
बागाड़ीह। ग्राम पंचायत बागाड़ीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा साहू नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती हैं। आरोप है कि वह कभी 8-10 दिन तो कभी 15 दिन में एक बार केंद्र पर पहुंचती हैं, जिसके चलते बच्चों को आंगनबाड़ी की नियमित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 में निर्मित आंगनबाड़ी भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। केंद्र के अंदर की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। बारिश अथवा पानी भरने के कारण परिसर और अंदर की जमीन पर कीचड़ होने से बच्चों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप है।
स्कूल के पास लगा बोर भी नहीं रहा
ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी एवं स्कूल के पास बच्चों की सुविधा के लिए बोर कराया गया था, लेकिन आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले सरपंच द्वारा बोर को वहां से निकालकर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद से बच्चों और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब आंगनबाड़ी की व्यवस्था और पानी की समस्या को लेकर शिकायत की जाती है तो उन्हें कथित रूप से धमकी दी जाती है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
बच्चों के भविष्य से जुड़ा सवाल
आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। सवाल यह है कि जब आंगनबाड़ी भवन जर्जर है, अंदर कीचड़ है और कार्यकर्ता की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं, तो जिम्मेदार विभागीय अधिकारी निरीक्षण क्यों नहीं कर रहे?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 की जमीनी जांच कराई जाए, कार्यकर्ता की उपस्थिति की जांच हो, भवन की स्थिति सुधारी जाए और पेयजल की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए।
अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं या फिर आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली यूं ही बनी रहती है।

    user_जय प्रकाश द्विवेदी जिला मंत्री
    जय प्रकाश द्विवेदी जिला मंत्री
    Local News Reporter देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नवनिर्मित पुलिया दो-तीन माह में ध्वस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सीधी जिले के जनपद पंचायत गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पंचायत सारों में जोगीबहरा से चोकरीदह पहुंच मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुलिया बरसाती पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुलिया जून माह में पंचायत निधि से स्वीकृत होकर बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के महज दो-तीन माह बाद ही अगस्त में क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के इतनी कम अवधि में टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते पहली ही बरसात में पुलिया बरसाती पानी का दबाव नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के टूटने से जोगीबहरा और चोकरीदह के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब तक जांच और कार्रवाई करता है।
    2
    नवनिर्मित पुलिया दो-तीन माह में ध्वस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीधी जिले के जनपद पंचायत गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पंचायत सारों में जोगीबहरा से चोकरीदह पहुंच मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुलिया बरसाती पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुलिया जून माह में पंचायत निधि से स्वीकृत होकर बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के महज दो-तीन माह बाद ही अगस्त में क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिया के इतनी कम अवधि में टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते पहली ही बरसात में पुलिया बरसाती पानी का दबाव नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिया के टूटने से जोगीबहरा और चोकरीदह के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब तक जांच और कार्रवाई करता है।
    user_Rajneesh Mauriya journalist
    Rajneesh Mauriya journalist
    Court reporter कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🌾 सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन! बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया में 5 साल से बदहाल ओम चौराहा से रेणुका नदी तक करीब 2 किमी सड़क को लेकर ग्रामीणों का विरोध। गड्ढों में जलभराव से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान, बाइक सवार हो रहे चोटिल। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, जलनिकासी व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ⚠️ समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी। #Sonbhadra #Khairtia #RoadProblem #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
🌾 सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन!
बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया में 5 साल से बदहाल ओम चौराहा से रेणुका नदी तक करीब 2 किमी सड़क को लेकर ग्रामीणों का विरोध।
गड्ढों में जलभराव से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान, बाइक सवार हो रहे चोटिल। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, जलनिकासी व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
⚠️ समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।
#Sonbhadra #Khairtia #RoadProblem #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत किसानों का धरना प्रदर्शन 463 वे दिन में पहुचा धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष जी कुशवाह जिला सचिव संजय कुमार यादव मनोज कुमार यादव सीताराम आदि संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    2
    जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत किसानों का धरना प्रदर्शन 463  वे दिन में पहुचा
धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष जी कुशवाह जिला सचिव संजय कुमार यादव मनोज कुमार यादव सीताराम आदि संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पशु तस्कर गिरफ्तार
    1
    शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पशु तस्कर गिरफ्तार
    user_Lavkesh singh
    Lavkesh singh
    Voice of people मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • तीन लायंस क्लबों का संयुक्त स्थापना समारोह एवं रजत उत्सव समारोह सम्पन्न अमलोरी/सिंगरौली। लायंस क्लब अमलोरी, जयंत उर्जाधानी एवं निगाही एक्सीलेंट का संयुक्त स्थापना समारोह शनिवार को कल्याण मंडपम, अमलोरी में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। लायंस क्लब अमलोरी की 25वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह को रजत उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 100 पौधों का वितरण रहा। क्लब सदस्यों एवं अतिथियों ने पौधों का वितरण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। तीनों क्लबों को एक मंच पर लाने की पहल में एमजेएफ लायन निधि कुमार (पीडीजी) एवं लायन शिशांत श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वय से तीनों क्लबों ने संयुक्त रूप से समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन एडवोकेट उदय चंदानी (डीजी) रहे। उद्घाटन अधिकारी एमजेएफ लायन जे.एन. श्रीवास्तव (पीडीजी), स्थापना अधिकारी पीएमजेएफ लायन उमेश चंद्र कक्कड़ (वीडीजी-1), इंडक्शन अधिकारी एमजेएफ लायन श्याम बाबू वर्मा (वीडीजी-2) तथा मुख्य वक्ता पीएमजेएफ लायन वीरेंद्र गोयल (पीडीजी) रहे। समारोह में तीनों क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की स्थापना की गई। लायंस क्लब अमलोरी के अध्यक्ष लायन सत्येंद्र पांडेय, सचिव लायन विपिन द्विवेदी एवं कोषाध्यक्ष लायन राज कुमार सिंह; लायंस क्लब जयंत उर्जाधानी के अध्यक्ष लायन प्रितुंजय सिंह, सचिव लायन राम विनोद सिंह एवं कोषाध्यक्ष लायन धीरेंद्र मिश्रा तथा लायंस क्लब निगाही एक्सीलेंट के अध्यक्ष लायन अशोक कुमार, सचिव लायन कुंदन पांडेय एवं कोषाध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर लायन सुखदेव सिंह एवं लायन दृष्टांत कुलश्रेष्ठ को लायंस क्लब में 25 वर्षों की दीर्घकालीन सदस्यता एवं सेवा के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब सेवा की भावना के साथ जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। लायंस क्लब अमलोरी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को रेखांकित करते हुए सदस्यों ने कहा कि रजत उत्सव उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ भविष्य में और अधिक प्रभावी सेवा कार्यों के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का अवसर है। समारोह में पीएमजेएफ लायन सीए सौरभ कांत (पीडीजी), पीएमजेएफ लायन नितिन यशार्थ (पीडीजी), लायन आर.एम. बालाजी (कैबिनेट सचिव), लायन सतीश टंडन (कैबिनेट कोषाध्यक्ष), लायन बृजेंद्र बाजपेयी (कैबिनेट जनसंपर्क अधिकारी), लायन गोपाल जी श्रीवास्तव (क्षेत्र अध्यक्ष), लायन शिशांत श्रीवास्तव (क्षेत्र अध्यक्ष), लायन सुभाष चंद्र बैस (क्षेत्र अध्यक्ष) सहित डिस्ट्रिक्ट 321ई के विभिन्न पदाधिकारी एवं लायन सदस्य उपस्थित रहे। तीनों क्लबों का संयुक्त समारोह एकता, आपसी समन्वय, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देते हुए सम्पन्न हुआ।
    1
    तीन लायंस क्लबों का संयुक्त स्थापना समारोह एवं रजत उत्सव समारोह सम्पन्न

अमलोरी/सिंगरौली। लायंस क्लब अमलोरी, जयंत उर्जाधानी एवं निगाही एक्सीलेंट का संयुक्त स्थापना समारोह शनिवार को कल्याण मंडपम, अमलोरी में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। लायंस क्लब अमलोरी की 25वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह को रजत उत्सव के रूप में आयोजित किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 100 पौधों का वितरण रहा। क्लब सदस्यों एवं अतिथियों ने पौधों का वितरण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

तीनों क्लबों को एक मंच पर लाने की पहल में एमजेएफ लायन निधि कुमार (पीडीजी) एवं लायन शिशांत श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वय से तीनों क्लबों ने संयुक्त रूप से समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन एडवोकेट उदय चंदानी (डीजी) रहे। उद्घाटन अधिकारी एमजेएफ लायन जे.एन. श्रीवास्तव (पीडीजी), स्थापना अधिकारी पीएमजेएफ लायन उमेश चंद्र कक्कड़ (वीडीजी-1), इंडक्शन अधिकारी एमजेएफ लायन श्याम बाबू वर्मा (वीडीजी-2) तथा मुख्य वक्ता पीएमजेएफ लायन वीरेंद्र गोयल (पीडीजी) रहे।

समारोह में तीनों क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की स्थापना की गई। लायंस क्लब अमलोरी के अध्यक्ष लायन सत्येंद्र पांडेय, सचिव लायन विपिन द्विवेदी एवं कोषाध्यक्ष लायन राज कुमार सिंह; लायंस क्लब जयंत उर्जाधानी के अध्यक्ष लायन प्रितुंजय सिंह, सचिव लायन राम विनोद सिंह एवं कोषाध्यक्ष लायन धीरेंद्र मिश्रा तथा लायंस क्लब निगाही एक्सीलेंट के अध्यक्ष लायन अशोक कुमार, सचिव लायन कुंदन पांडेय एवं कोषाध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर लायन सुखदेव सिंह एवं लायन दृष्टांत कुलश्रेष्ठ को लायंस क्लब में 25 वर्षों की दीर्घकालीन सदस्यता एवं सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब सेवा की भावना के साथ जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। लायंस क्लब अमलोरी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को रेखांकित करते हुए सदस्यों ने कहा कि रजत उत्सव उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ भविष्य में और अधिक प्रभावी सेवा कार्यों के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का अवसर है।

समारोह में पीएमजेएफ लायन सीए सौरभ कांत (पीडीजी), पीएमजेएफ लायन नितिन यशार्थ (पीडीजी), लायन आर.एम. बालाजी (कैबिनेट सचिव), लायन सतीश टंडन (कैबिनेट कोषाध्यक्ष), लायन बृजेंद्र बाजपेयी (कैबिनेट जनसंपर्क अधिकारी), लायन गोपाल जी श्रीवास्तव (क्षेत्र अध्यक्ष), लायन शिशांत श्रीवास्तव (क्षेत्र अध्यक्ष), लायन सुभाष चंद्र बैस (क्षेत्र अध्यक्ष) सहित डिस्ट्रिक्ट 321ई के विभिन्न पदाधिकारी एवं लायन सदस्य उपस्थित रहे।

तीनों क्लबों का संयुक्त समारोह एकता, आपसी समन्वय, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देते हुए सम्पन्न हुआ।
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.