Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव दोबारा से लौटे अपने नए अंदाज में
Lakshya News tv
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव दोबारा से लौटे अपने नए अंदाज में
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Lakshya News tv1
- Post by विकास वर्मा1
- 60 लाख की लागत से बने बाईपास सीसी रोड का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक ने किया झांसी मऊरानीपुर तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम खंदरका में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाईपास सीसी रोड का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक रश्मि आर्य - पप्पू सेठद्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीणों की सुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम खंदरका में करीब 1 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लोकार्पण के अवसर पर बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय सभान्त नागरिक उपस्थित रहे3
- झांसी हेल्थ स्पोर्ट्स साइकिल संगठन बुंदेलखंड के वरिष्ठ स्वयंसेवक झांसी प्रेमनगर नगरा निवासी श्री ज्ञान सिंह गुर्जर (56 वर्ष) ने झांसी से काठमांडू होते हुए एवरेस्ट क्षेत्र की ओर लगभग 200 किलोमीटर आगे तक साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य "वृक्ष लगाओ-धरा बचाओ", "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ", "जल ही जीवन है", "देहदान" तथा "हेलमेट लगाएं और सुरक्षित रहें" जैसे सामाजिक संदेशों का प्रचार करना है। जिला चिकित्सालय झांसी में आयोजित कार्यक्रम में उनका माल्यार्पण कर विदाई दी गई। इस अवसर पर डॉ. पी. के. कटियार (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. मुकेश राजपूत (ईएनटी सर्जन), डॉ. प्रताप सिंह (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. अरविंद सोनी, डॉ. दुष्यंत, वीरेंद्र सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), अभिनव शर्मा (नेत्र परीक्षण अधिकारी), सोहन जी, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पत्रकार ईशान साहू (ऑप्टोमेट्रिस्ट) उपस्थित रहे। श्री गुर्जर ने बताया कि वे लगभग 30 दिनों में अपनी यात्रा पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। कार्यक्रम का संचालन आदित्य साहू, नेत्र परीक्षण अधिकारी एवं संगठन के अध्यक्ष द्वारा किया गया।4
- Post by S News1
- श्री मारकण्डेश्वर कुशवाहा समाज समिति झांसी का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न1
- भांडेर नगर के चिरगांव रोड स्थित मंगल वाटिका में अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां रखा काफी कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सोमवार शाम 07 वाटिका के संचालक महेश तलगैया ने बताया कि आग की चपेट में आकर तीन जनरेटर, डिस्को लाइट, मेटल लाइट, पर्दे, फट्टी सहित अन्य कार्यक्रमों में उपयोग होने वाला सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी की घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है।1
- Post by विकास वर्मा1
- दतिया कलेक्टर वानखड़े ने स्वयं सकोरों में दाना और पानी डालकर अभियान में सहभागिता की और लोगों को भी इस नेक पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट1