तीन अपने बच्चों को किया गायब, दूसरों के बच्चे चुराकर बनती रही मां — बरेली में शातिर बिंदा उर्फ रंजना गिरफ्तार*… फरीदपुर में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुशीनगर की रहने वाली आरोपी महिला बिंदा उर्फ रंजना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला अपने ही तीन बच्चों को गायब करने के बाद दूसरों के बच्चों को चोरी कर उन्हें अपना बताकर परिवार को धोखे में रख रही थी।मामले का खुलासा तब हुआ जब हरदोई के देहात थाना क्षेत्र के गांव मिरगंवा निवासी सुनभला कुमारी ने फरीदपुर थाने में अपने 9 माह के बेटे अरुण के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि बस में सफर के दौरान आरोपी महिला ने उसकी मदद कर भरोसा जीता और फिर बहाने से बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव खनी नवादा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो बच्चे बरामद हुए, जो उसके अपने नहीं थे।
तीन अपने बच्चों को किया गायब, दूसरों के बच्चे चुराकर बनती रही मां — बरेली में शातिर बिंदा उर्फ रंजना गिरफ्तार*… फरीदपुर में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुशीनगर की रहने वाली आरोपी महिला बिंदा उर्फ रंजना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला अपने ही तीन बच्चों को गायब करने के बाद दूसरों के बच्चों को चोरी कर उन्हें अपना बताकर परिवार को धोखे में रख रही थी।मामले का खुलासा तब हुआ जब हरदोई के देहात थाना क्षेत्र के गांव मिरगंवा निवासी सुनभला कुमारी ने फरीदपुर थाने में अपने 9 माह के बेटे अरुण के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि बस में सफर के दौरान आरोपी महिला ने उसकी मदद कर भरोसा जीता और फिर बहाने से बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव खनी नवादा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो बच्चे बरामद हुए, जो उसके अपने नहीं थे।
- नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।1
- Post by Mohd Saleem1
- बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पोल से टकराने के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया जिला बदायूं के थाना विनवार क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र महेंद्र पाल शर्मा मोटरसाइकिल से अपने दोस्त 18 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा के घर बिशारतगंज आए थे। रात में बिशारतगंज के इफको कालोनी निवासी अमित शर्मा दोस्त रोहित के साथ दोनों देवचरा जाने के लिए बिशारतगंज से मोटरसाइकिल से निकले थे थाना भमोरा क्षेत्र के गांव रमपुरा के पास रेलवे के बने अंडरपास में मोटरसाइकिल पोल से टकरा गई जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया रोहित शर्मा की शादी को 5 वर्ष हो गए पत्नी नीता शर्मा और एक बेटा है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।1
- बरेलीशरीफ़,हाफिज़वकारीशाकिररज़ामठबरेलीशरीफ़, हाफिज़काशिफरज़ामठबरेलीशरीफ़,हाफिज़समीररज़ा मठबरेली1
- बीच-बचाव करने की सजा, गाली और जानलेवा हमला... क्या बरखेड़ा में दबंगों का कानून चलेगा या पुलिस जागेगी? जातिसूचक शब्दों और धार्मिक नारों से सौहार्द बिगाड़ने वालों पर चुप्पी क्यों? संतोष भारती को न्याय दो, दोषियों को जेल भेजो!" बरखेड़ा में गुंडाराज: बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला, पुलिस की सुस्ती से कस्बे में तनाव, आखिर कब जागेगा प्रशासन?1
- कुल शरीफ से हुआ शाहजी रफीकुल औलिया (र •अ•)का उर्स मुकम्मल बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफ़ीक़िया मस्जिद रफीकुल औलिया में 16 वा सलाना उर्स रफीकुल औलिया का उर्स कुल के साथ मुकामल हुआ कुल शरीफ में खानकाहे शाहजी मोहम्मद शेर मियां (र•अ•) के साहिबे सज्जादा हजरत मुन्ने मियां साहब किल्बा पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए महफ़िल में खानकाह वामीकिया से आये हज़रत असलम मियाँ ने खुसूसी खिताब भी फरमाया व साहिबे सज्जादा हज़रत मोहिब मियाँ ने शाहजी रफीकुल औलिया के पैग़ामात को आम किया । इसके बाद नमाज़ जोहर के बाद कुल शरीफ की महफ़िल सजाई गई । जिसमें हाफ़िज़ सलीम , सय्यद मुहम्मद वसी , मौलाना समी अख्तर रामपुरी , कारी गुलाम यासीन , नौशाद सीतापुरी , कैफ रफीक ने अपनर अपने अंदाज में कलाम पेश किए । कुल शरीफ की महफ़िल में पीलीभीत से आये मौलाना अतीक ने आने खिताब में फरमाया कि शाहजी रफीकुल औलिया ने अपनी ज़िन्दगी अपने पीर की मुहब्बत में वक़्फ़ कर दी । मौलाना अतीक ने शेर में फरमाते हुए कहा तेरे क़दमों में मुक़द्दर से जगह पाई है तेरी निस्बत मुझे दरबार मे ले आई है महफ़िल में कुलशरीफ की फातिहा में सज्जादा नबीराए शाहजी रफीकुल औलिया हज़रत मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआए फरमाई । इस मौके पर नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद , शहज़ादए शाहजी हसीन अहमद , व दूर दराज से आये हाफिज शायर उलेमा आदि मौजूद रहे । कुल की महफ़िल में जनाब फैजी मुमताज ,जनाब जुनैद रफीकी ,जनाब फैजान रफीकी जनाब नन्ने भाई ,जनाब नबी हसन, जनाब इरशाद रफीकी अली रफीकी वा शाहजी मियां के हज़ारों चाहने वालों ने शिरकत की और अपनी अपनी मुरादें हासिल की ।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- सुकटिया मढ़ी में उन्नत गन्ना बीज नर्सरी का आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक की जानकारी द्वारकेश चीनी मिल की पहल, 50 बीघा में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई बरेली। जनपद के ग्राम सुकटिया मढ़ी में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्वारकेश चीनी मिल द्वारा उन्नत गन्ना बीज नर्सरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शुक्रवार को एक स्थानीय किसान के खेत में की गई। कार्यक्रम के तहत लगभग 50 बीघा क्षेत्र में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई की गई। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नई विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पी.के. चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रबंधक प्रवीण सिंह, अधिकारी सौरव गिल और सुपरवाइजर रामकिशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक बुवाई, उत्तम बीज चयन और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह बीज नर्सरी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। यह पहल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और भविष्य में गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।1