Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट, 35 पदों पर संकट! नई प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं-महिलाओं को मौका? कई पुराने चेहरों की हो सकती है छुट्टी रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश संगठन के नए ढांचे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नई प्रदेश कार्यकारिणी में करीब 35 संगठनात्मक पदों को खत्म किए जाने और प्रदेश टीम का आकार लगभग 200 पदाधिकारियों तक सीमित रखने की तैयारी चल रही है।
Kaniya Soni
कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट, 35 पदों पर संकट! नई प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं-महिलाओं को मौका? कई पुराने चेहरों की हो सकती है छुट्टी रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश संगठन के नए ढांचे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नई प्रदेश कार्यकारिणी में करीब 35 संगठनात्मक पदों को खत्म किए जाने और प्रदेश टीम का आकार लगभग 200 पदाधिकारियों तक सीमित रखने की तैयारी चल रही है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बारिश में भीगा शिक्षकों का आक्रोश: कोरबा में निकली ‘टेट मुक्ति रैली’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन2
- गर्लफ्रेंड ने सफेद कार पर किया था 3400 बार किस! पुलिस ने लगवाया पोछा एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी चौंक गई है. दरअसल एक युवक की कार पर 3400 किसिंग के निशान मिले. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपये का चालान काट दिया है.1
- कनकी मेला घूम कर आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार मवेशी को बचाने में पलटा ऑटो1
- पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार एक पुलिस कर्मी निलंबित , तलाश जारी1
- लगातार एम इंडिया न्यूज की टीम ने शबरी सेतु पुल, केरा रोड, तुषमा रोड को लेकर सीधे मुद्दे पर सवाल और शिकायत के बाद आज काम शुरू 25/8/2026 से 25/9/2026 तक यातायात प्रभावित रहेगा एम इंडिया न्यूज की टीम शबरी सेतु को लेकर लगातार प्रयास के बाद संबंधित विभाग सेतु विभाग, पी डब्लू डी विभाग के आलाधिकारी ने कल दुर्घटना के बाद पुल मरम्मत कार्य तेजी से मरम्मत कार्य शुरू यह 300 मी तक पुल चौक तक मरम्मत होगी शगर में कुछ ऐसे प्रतिनिधि हैं जो काम के पहले कोई बात नहीं करते जब काम शुरू होता है तो हमारी प्रयास से प्रचार प्रसार करने वाले से सावधान लगातार हमारी प्रयास और आपके सपोर्ट पर सरकार जिम्मेदार अधिकारियों से सीधे मुद्दे की बात पर खबर प्रकाशित किया गया ऐसा आपका सपोर्ट प्यार बना रहे हम नगर की अर्थव्यवस्था पर सीधे सवाल के लिए संपर्क करें 9589522219 अपने आस पास की खबर के लिए हमें फालो वाटसाप करे यदि आपको कोई समस्या परेशान विभाग से कोई प्रताड़ित या घुमाया जा रहा तो हमसे संपर्क करें धन्यवाद इसविडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि लोगों का अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है जय जोहार जय छत्तीसगढ़1
- *खबर का असर: घायल बैल के लिए तत्काल पहुंची पशु मेडिकल यूनिट, मौके पर दिया गया उपचार* धरमजयगढ़ - बीआरसी भवन के पास पिछले चार दिनों से गंभीर रूप से घायल पड़े बैल की खबर प्रकाशित होने के बाद मामले में तत्काल असर देखने को मिला है। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल बैल के उपचार के लिए पशु चिकित्सा मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा, जहां चिकित्सकीय टीम ने बैल की स्थिति का जायजा लेकर तत्काल आवश्यक दवाइयां दीं और उपचार शुरू किया। घायल बैल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे बेहतर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाने पर भी विचार किया जा रहा है। चिकित्सकीय टीम द्वारा उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आगे की उपचार व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है। इधर, वार्ड पार्षद जानू सिदार भी मौके पर पहुंचे और घायल बैल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली तथा बैल के समुचित उपचार और आवश्यक देखभाल को लेकर पहल की। गौरतलब है कि बीआरसी भवन के कर्मचारियों द्वारा भी पिछले कई दिनों से घायल बैल के लिए चारा और पानी की व्यवस्था की जा रही थी। खबर सामने आने के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि की तत्परता से अब इस बेजुबान को उपचार मिलना शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि बैल को जल्द ही सुरक्षित रूप से पशु चिकित्सालय पहुंचाकर उसका समुचित उपचार कराया जाएगा।4
- सक्ती जिले के डोंगरीडीह महाकाल यादराम बाबा धाम में अनोखी परंपरा, यहां सोमवार नहीं रविवार को होता है जलाभिषेक, सक्ती जिले के डोंगरीडीह महाकाल यादराम बाबा धाम में अनोखी परंपरा, यहां सोमवार नहीं रविवार को होता है जलाभिषेक, सक्ती जिले के मालखरौदा स्थित डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा धाम में आस्था की अनोखी परंपरा देखने को मिली। जहां देशभर में भगवान शिव का जलाभिषेक सोमवार को किया जाता है, वहीं यहां सावन के हर रविवार को बाबा को जल चढ़ाया जाता है। सावन के अंतिम रविवार को हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। भक्त भेड़ीकोना में बोरई और सोन नदी के संगम से जल भरकर कई किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए पहुंचे, जबकि एक कांवड़िया करीब 400 किलोमीटर दूर बैजनाथ धाम से जल लेकर महाकाल यादराम बाबा का अभिषेक करने पहुंचा। मंदिर संचालक धनीराम साहू के अनुसार रविवार को जल चढ़ाने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कष्ट दूर होते हैं। यही वजह है कि सावन के प्रत्येक रविवार यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है।1
- शिक्षकों ने भरी बरसात में "टेट मुक्ति रैली" निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन टेट की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बारिश के मौसम में भीगते हुए "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मान.मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से अपर कलेक्टर अभिषेक राठौर को ज्ञापन सौंपकर ज्ञापन और मांगों को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया अपर कलेक्टर महोदय ने सौंपे गए ज्ञापन को शीघ्र शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। 28 साल की सेवा करने के बाद टेट की अनिवार्यता अपने आप में एक बड़ा सवाल है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मनोज चौबे,वेदव्रत शर्मा, नित्यानंद यादव ने ज्ञापन सौंप कर संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले के शिक्षक संवर्ग आज तानसेन आईटीआई चौक में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पांच बिंदुओं का मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री,माननीय शिक्षा मंत्री,माननीय मुख्य सचिन एवं डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगों पर चर्चा किया गया। मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षक संवर्ग के मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश के सबसे बड़े तीन संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ,शालेय शिक्षक संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसका प्रमुख नारा है सेवा की सुरक्षा सेवा की सुविधा, "हम दिलाये हैं,हम ही दिलायेंगे। यह आंदोलन परिणाम मूलक होगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांगे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन का समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने,नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फरवरी 2026 राजपत्र को संशोधन करने,वेतन विसंगति दूर करने,ब्रिज कोर्स से b.ed करने शामिल है। मोर्चा के संयोजकों ने कोरबा जिले के अंतिम छोर से एवं पांचों विकासखंड से हजारों की बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों को टेट मुक्ति रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने एवं मांगों को शासन प्रशासन तक मजबूती पूर्वक रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।1