Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी देख सकते हैं इस हैंड पंप की हालत क्या है वार्ड नंबर 2 मुक्ति मार्ग के सभी वार्ड वासी द्वारा यहां से पानी ले जाया जाता है लेकिन गंदगी देखो और रिपेयरिंग भी नहीं हुआ है। ना सफाई हुई है
महेंद्र डोंगरे समाजसेवी
आप सभी देख सकते हैं इस हैंड पंप की हालत क्या है वार्ड नंबर 2 मुक्ति मार्ग के सभी वार्ड वासी द्वारा यहां से पानी ले जाया जाता है लेकिन गंदगी देखो और रिपेयरिंग भी नहीं हुआ है। ना सफाई हुई है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घुघरी बम्हनी बंजर के समीप ग्राम जहरमऊ के मुंडीटोरिया के पास 709 वाहन और एक टू-व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर पहुंचा, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।1
- ग्वालियर/ डबरा – मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा आयोजित नवग्रह मंदिर कलश यात्रा में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई गंभीर रूप से घायल1
- मण्डला जिले की महाराजपुर पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपये साइबर ठगी के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है...पुलिस ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है....दरअसल, यह पूरा मामला ऑनलाइन NCRP 1930 पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत से सामने आया.... महाराजपुर गौकुलधाम कॉलोनी की रहने वाली प्रमिला तेकाम ने महाराजपुर थाने ने वर्ष 2015 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी, जिसकी सिर्फ पहली किस्त ही जमा की गई थी....इसके बाद दिसंबर 2025 में अज्ञात नंबरों से कॉल कर खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताने वाले ठगों ने पॉलिसी री-ओपन, एनओसी और मैच्योरिटी दिलाने का झांसा दिया....फोन-पे के जरिए येस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों में ₹10,95,840 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए....मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना महाराजपुर और साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की लोकेशन नोएडा में ट्रेस की...नोएडा साइबर थाना की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मण्डला लाया गया है...फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है...मण्डला पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने कबीरधाम स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर मंगलवार की दोपहर 2:00 के आसपास प्रेसवार्ता के दौरान कहां की किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को सम्मान अवसर देने वाला बजट है बजट में युवाओं के लिए प्रावधान पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप खोली जाएगी डाटा कंपनियों को 2047 तक कोई टैक्स नहीं देना होगा यह प्रावधान देश के में निवेश की संभावनाओं में ऐतिहासिक वृद्धि करने की साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करेगा साथी भारत को तकनीकी तौर पर विकसित देश जैसा मजबूत बनाएगा 10000 युवाओं को टूरिस्ट गार्ड के रूप में ट्रेन किया जाएगा इससे न केवल पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेगी बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा वहीं विदेश यात्रा पर लगने वाले टीसीएस की दर को अब घटा दिया गया है पहले यह 20% एवं 5% दर से लगती थी अब केवल दो प्रतिशत ही टीसीएस दर रह जाएगी विदेश में इलाज करने के लिए पैसे बाहर भेजते समय 5% टीसीएस देना पड़ता था अब यह दो प्रतिशत लगेगा विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन पर भी कोई टीसीएस नहीं लगेगा1
- कवर्धा। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम नेवारी में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को गांव के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में शराब दुकान खोले जाने का विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कवर्धा-बिलासपुर मार्ग पर संचालित अंग्रेजी-देशी शराब दुकान का स्थान परिवर्तन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेवारी गांव की एक निजी भूमि को शराब दुकान के लिए चिन्हित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया के तहत उक्त स्थान को अंतिम रूप दिए जाने की कार्रवाई चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन मालिक द्वारा भवननुमा ढांचा भी तैयार कर लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होगा। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों के भटकने की आशंका भी जताई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रस्तावित स्थान परिवर्तन तत्काल निरस्त कर गांव की सीमा में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि मांगें अनसुनी होने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- नगर के वार्ड नंबर 6, चित्रगुप्त नगर स्थित श्रीवास्तव नर्सिंग होम में मंगलवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब उपचार के दौरान एक 24 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। बुखार की शिकायत पर भर्ती कराई गई महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और आक्रोश में आकर आंशिक तोड़फोड़ भी कर दी।1
- मंडला - कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से बड़ी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन...1
- कबीरधाम जिले के नेशनल हाइवे 30 में स्थित बोड़ला के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास बोड़ला के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा हो जिसमें बाइक चालक का एक पैर टूट गया हैं और पीछे बैठी महिला को अंदरूनी चोंट आई जिससे घायल हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की बाइक सवार दम्पति अपने बाइक से जा रहे थे तभी ट्रेक्टर चालक लापरवाही पूरक मोड़ दिया जिससे बाइक सवार दम्पति ट्रैक्टर में टकरा गया आनन फानन दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के डायल 112 टीम की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया हैं जहा डाक्टरों की निगरानी में उपचार जारी हैं.1