logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रसूता की मौत पर मचा बवाल, गुस्साए परिजनों ने श्रीवास्तव नर्सिंग होम में किया हंगामा, की तोड़फोड़। नगर के वार्ड नंबर 6, चित्रगुप्त नगर स्थित श्रीवास्तव नर्सिंग होम में मंगलवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब उपचार के दौरान एक 24 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। बुखार की शिकायत पर भर्ती कराई गई महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और आक्रोश में आकर आंशिक तोड़फोड़ भी कर दी।

5 hrs ago
user_Samarpit sahu
Samarpit sahu
पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

प्रसूता की मौत पर मचा बवाल, गुस्साए परिजनों ने श्रीवास्तव नर्सिंग होम में किया हंगामा, की तोड़फोड़। नगर के वार्ड नंबर 6, चित्रगुप्त नगर स्थित श्रीवास्तव नर्सिंग होम में मंगलवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब उपचार के दौरान एक 24 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। बुखार की शिकायत पर भर्ती कराई गई महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और आक्रोश में आकर आंशिक तोड़फोड़ भी कर दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले के बालाघाट–गोंदिया मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम रजेगांव में ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को जनाक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब सात घंटे संपूर्ण गांव बंद रखा। बंद के दौरान ग्रामीण पैदल भ्रमण करते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
    1
    जिले के बालाघाट–गोंदिया मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम रजेगांव में ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को जनाक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब सात घंटे संपूर्ण गांव बंद रखा। बंद के दौरान ग्रामीण पैदल भ्रमण करते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 min ago
  • रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान
    1
    रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान
    user_अर्जुन सिंह
    अर्जुन सिंह
    Local Politician बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने मंगलवार को तिरोड़ी तहसील के पठार अंचल की ग्राम पंचायत महकेपार, गोरेघाट और कुड़वा में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंगलवार की दोपहर 02 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम का सिलसिला ग्राम पंचायत महकेपार में समारोह के साथ शुरू हुआ और ग्राम पंचायत कुड़वा में शाम साढ़े 05 बजे समाप्त हुआ। विधायक ने महकेपार में लोक निर्माण विभाग की 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और राज्य वित्त आयोग मद से स्वीकृत 14.98 लाख रुपए की लागत की सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत गोरेघाट में भी राज्य वित्त आयोग की निधि 14.84 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत कुड़वा में 14.96 लाख रुपए की लागत की सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रियंका परते, जनपद सदस्य छबिलता प्रेमलाल उइके, विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, गोरेघाट सरपंच श्रीमती हेमलता नंदकिशोर जामुनपाने, कुड़वा सरपंच श्रीमती अनिता सोनगड़े और इन सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, उपसरपंच, पंच और ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गांव की अन्य सुविधाओं और मांगों को लेकर विधायक को मांग पत्र भी सौंपें है। विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी भी समस्याओं का जाना और समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा भी दिया है।
    1
    क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने मंगलवार को तिरोड़ी तहसील के पठार अंचल की ग्राम पंचायत महकेपार, गोरेघाट और कुड़वा में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंगलवार की दोपहर 02 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम का सिलसिला ग्राम पंचायत महकेपार में समारोह के साथ शुरू हुआ और ग्राम पंचायत कुड़वा में शाम साढ़े 05 बजे समाप्त हुआ। विधायक ने महकेपार में लोक निर्माण विभाग की 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और राज्य वित्त आयोग मद से स्वीकृत 14.98 लाख रुपए की लागत की सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत गोरेघाट में भी राज्य वित्त आयोग की निधि 14.84 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत कुड़वा में 14.96 लाख रुपए की लागत की सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रियंका परते, जनपद सदस्य छबिलता प्रेमलाल उइके, विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, गोरेघाट सरपंच श्रीमती हेमलता नंदकिशोर जामुनपाने, कुड़वा सरपंच श्रीमती अनिता सोनगड़े और इन सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, उपसरपंच, पंच और ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गांव की अन्य सुविधाओं और मांगों को लेकर विधायक को मांग पत्र भी सौंपें है। विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी भी समस्याओं का जाना और समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा भी दिया है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • पुलिस थानों को आधुनिक और जनता के अनुकूल बनाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं, लांजी थाने में बेहतर माहौल, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, और तेज़ शिकायत निवारण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानक अपनाए गए हैं। आपको बताने की बालाघाट जिले में 32 से ज्यादा पुलिस स्टेशन और सरकारी कार्यालयों को ISO प्रमाण पत्र दिया गया है, जिन्हें कॉर्पोरेट लुक और आधुनिक सुविधाओं से सजाया गया है। लांजी थाने में बेहतर शिकायत निवारण, सीसीटीवी (CCTV) निगरानी, स्वच्छ पेयजल, हेल्प डेस्क, महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन को आधार बनाया गया है, इस आधार पर लांजी पुलिस थाने को आईएसओ प्रमाणित किया गया और 9 फरवरी को बालाघाट में मुख्यमंत्री के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कार्यक्रम उपरांत पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा लांजी थाना प्रभारी दीप सिंह परमार को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
    1
    पुलिस थानों को आधुनिक और जनता के अनुकूल बनाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं, लांजी थाने में बेहतर माहौल, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, और तेज़ शिकायत निवारण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानक अपनाए गए हैं। आपको बताने की बालाघाट जिले में 32 से ज्यादा पुलिस स्टेशन और सरकारी कार्यालयों को ISO प्रमाण पत्र दिया गया है, जिन्हें कॉर्पोरेट लुक और आधुनिक सुविधाओं से सजाया गया है। लांजी थाने में बेहतर शिकायत निवारण, सीसीटीवी (CCTV) निगरानी, स्वच्छ पेयजल, हेल्प डेस्क, महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन को आधार बनाया गया है, इस आधार पर लांजी पुलिस थाने को आईएसओ प्रमाणित किया गया और 9 फरवरी को बालाघाट में मुख्यमंत्री के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कार्यक्रम उपरांत पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा लांजी थाना प्रभारी दीप सिंह परमार को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *दीवार गिरने से गंभीर अयांश धुर्वे का नागपुर में हुआ पेट का ऑपरेशन* *पिता ने जमीन गिरवी रख बेटा का इलाज कराने 3:30 एकड़ जमीन 2 साल के लिए रखा गिरवी* *3 फरवरी से अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे मिलने* *शाला में अध्यनरत दो शिक्षिकाओं ने ही भिजवाए ₹20हजार* कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली चक्की खमरिया संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला कुडोडोबरी में अध्यनरत छात्र अयांश धुर्वे जो 3 फरवरी को शौचालय की दीवाल गिरने से दब गया था उसे गंभीर चोटे आई थी जिसमें दो दोनों हाथ टूट गए एवं पेट में गंभीर चोट बताई गई थी जिसे लेकर संवाद कुंज संवाददाता बिहारी लाल सोनी ने पालक राजेंद्र धुर्वे से फोन पर चर्चा पर जानकारी ली पालक ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी को मेरा बेटा स्कूल मैं बने पुराने शौचालय मैं शोच करने गया तभी शौचालय की दीवार गिरने से दब गया था सूचना मिलने पर मैं दौड़ते गया तब जाकर पहले ग्वारी अस्पताल मैं प्राथमिक उपचार किया तत्पश्चात सिवनी रेफर किया गया फिर जिला चिकित्सालय सिवनी में पहुंचा वहां पर भी संतुष्टि नहीं मिलने पर प्राइवेट उपचार हेतु हड्डी डॉक्टर ओगारे के पास लेकर गए जहां पर दोनों हाथ टूटे थे उसका उपचार किया लेकिन बच्चा को दर्द अधिक होने के बाद पेट में तकलीफ अधिक होने से डॉक्टर लोकेश के पास उपचार कराया फिर भी संतुष्टि ना होने के 3 दिन बाद शनिवार 7 फरवरी को नागपुर एक निजी अस्पताल न्यू हेल्थ सिटिजन हॉस्पिटल लोकमत में तीन दिन तक उपचार चला जिसका लगभग₹50हजार खर्च हो चुके इसके बाद में नागपुर के ही सरकारी अस्पताल एम्स दिनांक 8 फरवरी सोमवार को बेटे का ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन खर्च कराया गया वहां पर भी ₹25000 खर्च आ चुका है अब मेरे पास में कोई भी जुगाड़ समझ नही रहा मैं कैसे इलाज कराओ समझ नहीं आ रहा है मैं मजदूरी का कार्य करता हूं मेरे पास में 3:30 एकड़ जमीन थी वह भी बेटा के लिए 45हजार में 2 साल के लिए जमीन गिरवी रख चुका हूं वह भी खर्च हो चुके हैं। अभी एम्स में उपचार चल रहा है लेकिन उपचार का बिल भी बकाया है मेरे दो बेटा है जो बड़ा बेटा भी विकलांग है और यह दूसरा बेटा का भी यह हाल हो चुका है आगे राजेंद्र धुर्वे ने यह भी बताया कि शिक्षिका लता पटले एवं भारती भलावी ने 10 -10रुपए दोनों ने एकत्रित कर लता पटले के मिस्टर को नागपुर भेजा कर भिजवाए जो ऑपरेशन तक मौजूद रहे एवं इन दोनों ही शिक्षण कौन है सिवनी में भी ₹5000 दोनों ने मिलकर दिया था। इनके अलावा सिवनी से लेकर नागपुर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई हाल-चाल लिया नही कोई मिलने आया। सिर्फ कुरई सीआरसी प्रभु दयाल नाग ने फोन पर बताया कि हम पैसे का जुगाड़ कर रहे हैं
    2
    *दीवार गिरने से गंभीर अयांश धुर्वे का नागपुर में हुआ पेट का ऑपरेशन*
*पिता ने जमीन गिरवी रख बेटा का इलाज कराने 3:30 एकड़ जमीन 2 साल के लिए रखा गिरवी* 
*3 फरवरी से अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे मिलने*
*शाला में अध्यनरत दो शिक्षिकाओं ने ही भिजवाए ₹20हजार*
कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली चक्की खमरिया संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला कुडोडोबरी में अध्यनरत छात्र अयांश धुर्वे जो 3 फरवरी को शौचालय की दीवाल गिरने से दब गया था उसे गंभीर चोटे आई थी जिसमें दो दोनों हाथ टूट गए एवं पेट में गंभीर चोट बताई गई थी जिसे लेकर संवाद कुंज संवाददाता बिहारी लाल सोनी ने पालक राजेंद्र धुर्वे से फोन पर चर्चा पर जानकारी ली पालक ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी को मेरा बेटा स्कूल मैं बने पुराने शौचालय मैं शोच करने गया तभी शौचालय की दीवार गिरने से दब गया था सूचना मिलने पर मैं दौड़ते गया तब जाकर पहले ग्वारी अस्पताल मैं प्राथमिक उपचार किया तत्पश्चात सिवनी रेफर किया गया फिर जिला चिकित्सालय सिवनी में पहुंचा वहां पर भी संतुष्टि नहीं मिलने पर  प्राइवेट उपचार हेतु हड्डी डॉक्टर ओगारे के पास लेकर गए जहां पर दोनों हाथ टूटे थे उसका उपचार किया लेकिन बच्चा को दर्द अधिक होने के बाद  पेट में तकलीफ अधिक होने से  डॉक्टर लोकेश के पास उपचार कराया फिर भी संतुष्टि ना होने के 3 दिन बाद शनिवार 7 फरवरी को नागपुर एक निजी अस्पताल न्यू हेल्थ सिटिजन हॉस्पिटल लोकमत में तीन दिन तक उपचार चला जिसका लगभग₹50हजार खर्च हो चुके इसके बाद में नागपुर के ही सरकारी अस्पताल एम्स दिनांक 8 फरवरी  सोमवार को बेटे का ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन खर्च कराया गया वहां पर भी  ₹25000 खर्च आ चुका है अब मेरे पास में कोई भी जुगाड़ समझ नही रहा मैं कैसे इलाज कराओ समझ नहीं आ रहा है मैं मजदूरी का कार्य करता हूं मेरे पास में 3:30 एकड़ जमीन थी वह भी बेटा के लिए 45हजार में 2 साल के लिए जमीन गिरवी रख चुका हूं वह भी खर्च हो चुके हैं। अभी एम्स में उपचार चल रहा है लेकिन उपचार का बिल भी बकाया है मेरे दो बेटा है जो बड़ा बेटा भी विकलांग है और यह दूसरा बेटा का भी यह हाल हो चुका है आगे राजेंद्र धुर्वे ने यह भी बताया कि शिक्षिका लता पटले एवं भारती भलावी ने 10 -10रुपए दोनों ने एकत्रित कर लता पटले के मिस्टर को नागपुर भेजा कर भिजवाए जो ऑपरेशन तक मौजूद रहे एवं इन दोनों ही शिक्षण कौन है सिवनी में भी ₹5000 दोनों ने मिलकर दिया था। इनके अलावा सिवनी से लेकर नागपुर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई हाल-चाल लिया नही कोई मिलने आया।
सिर्फ कुरई सीआरसी प्रभु दयाल नाग ने फोन पर बताया कि हम पैसे का जुगाड़ कर रहे हैं
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • *शंकर मढिया बादलपर में 9 से 15 फरवरी तक शिव महापुराण, महाशिवरात्रि पर लगेगा विशाल मेला* कुरई - शंकर मढिया बादलपार की पावन धरा पर 9 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां विशाल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दिव्य आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय संत, प्रवक्ता श्री श्री 1008 श्री कमलेश मुरारी जी महाराज के सान्निध्य में भक्तों को उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। महाराज श्री अपने प्रवचनों में शिव भक्ति, सनातन संस्कृति और मानव जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे। इस वर्ष शिव महापुराण कथा का आयोजन डॉ. बिठले के सौजन्य से किया जा रहा है। श्री कमलेश मुरारी जी महाराज ने बताया कि शंकर मढिया बादलपर एक अत्यंत पावन एवं सिद्ध भूमि है, जहां पिछले 52 वर्षों से निरंतर महाशिवरात्रि के अवसर पर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते आ रहे हैं। मंदिर के सेवाभावी भक्त श्री जालम सिंह चौहान द्वारा वर्षों से श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है। मान्यता है कि इस पवित्र धरा पर आने मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि शंकर मडिया बादल पाल आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। शिव महापुराण कथा एवं महाशिवरात्रि मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
    1
    *शंकर मढिया बादलपर में 9 से 15 फरवरी तक शिव महापुराण, महाशिवरात्रि पर लगेगा विशाल मेला*
कुरई - शंकर मढिया बादलपार की पावन धरा पर 9 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां विशाल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस दिव्य आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय संत, प्रवक्ता श्री श्री 1008 श्री कमलेश मुरारी जी महाराज के सान्निध्य में भक्तों को उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। महाराज श्री अपने प्रवचनों में शिव भक्ति, सनातन संस्कृति और मानव जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे।
इस वर्ष शिव महापुराण कथा का आयोजन डॉ. बिठले के सौजन्य से किया जा रहा है। श्री कमलेश मुरारी जी महाराज ने बताया कि शंकर मढिया बादलपर एक अत्यंत पावन एवं सिद्ध भूमि है, जहां पिछले 52 वर्षों से निरंतर महाशिवरात्रि के अवसर पर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते आ रहे हैं।
मंदिर के सेवाभावी भक्त श्री जालम सिंह चौहान द्वारा वर्षों से श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है। मान्यता है कि इस पवित्र धरा पर आने मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि शंकर मडिया बादल पाल आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
शिव महापुराण कथा एवं महाशिवरात्रि मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जब भोमा क्षेत्र के ग्राम छीतापार पहुँचे, तो वहां का नज़ारा पूरी तरह अलग और खास था। जैसे ही विधायक ठाकुर रजनीश सिंह गांव पहुंचे, सबसे पहले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। विधायक के सिर पर पगड़ी पहनाई गई—सम्मान और अपनत्व का प्रतीक। इसके बाद उन्हें घोड़े पर सवार कराया गया और यहीं से शुरू हुआ उनका अनोखा जनसंपर्क।
    1
    सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जब भोमा क्षेत्र के ग्राम छीतापार पहुँचे, तो वहां का नज़ारा पूरी तरह अलग और खास था। जैसे ही विधायक ठाकुर रजनीश सिंह गांव पहुंचे, सबसे पहले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। विधायक के सिर पर पगड़ी पहनाई गई—सम्मान और अपनत्व का प्रतीक। इसके बाद उन्हें घोड़े पर सवार कराया गया और यहीं से शुरू हुआ उनका अनोखा जनसंपर्क।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नगर के वार्ड नंबर 6, चित्रगुप्त नगर स्थित श्रीवास्तव नर्सिंग होम में मंगलवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब उपचार के दौरान एक 24 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। बुखार की शिकायत पर भर्ती कराई गई महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और आक्रोश में आकर आंशिक तोड़फोड़ भी कर दी।
    1
    नगर के वार्ड नंबर 6, चित्रगुप्त नगर स्थित श्रीवास्तव नर्सिंग होम में मंगलवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब उपचार के दौरान एक 24 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। बुखार की शिकायत पर भर्ती कराई गई महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और आक्रोश में आकर आंशिक तोड़फोड़ भी कर दी।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.