*शंकर मढिया बादलपर में 9 से 15 फरवरी तक शिव महापुराण, महाशिवरात्रि पर लगेगा विशाल मेला* कुरई - शंकर मढिया बादलपार की पावन धरा पर 9 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां विशाल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दिव्य आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय संत, प्रवक्ता श्री श्री 1008 श्री कमलेश मुरारी जी महाराज के सान्निध्य में भक्तों को उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। महाराज श्री अपने प्रवचनों में शिव भक्ति, सनातन संस्कृति और मानव जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे। इस वर्ष शिव महापुराण कथा का आयोजन डॉ. बिठले के सौजन्य से किया जा रहा है। श्री कमलेश मुरारी जी महाराज ने बताया कि शंकर मढिया बादलपर एक अत्यंत पावन एवं सिद्ध भूमि है, जहां पिछले 52 वर्षों से निरंतर महाशिवरात्रि के अवसर पर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते आ रहे हैं। मंदिर के सेवाभावी भक्त श्री जालम सिंह चौहान द्वारा वर्षों से श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है। मान्यता है कि इस पवित्र धरा पर आने मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि शंकर मडिया बादल पाल आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। शिव महापुराण कथा एवं महाशिवरात्रि मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
*शंकर मढिया बादलपर में 9 से 15 फरवरी तक शिव महापुराण, महाशिवरात्रि पर लगेगा विशाल मेला* कुरई - शंकर मढिया बादलपार की पावन धरा पर 9 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां विशाल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दिव्य आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय संत, प्रवक्ता श्री श्री 1008 श्री कमलेश मुरारी जी महाराज के सान्निध्य में भक्तों को उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। महाराज श्री अपने प्रवचनों में शिव भक्ति, सनातन संस्कृति और मानव जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे। इस वर्ष शिव महापुराण कथा का आयोजन डॉ. बिठले के सौजन्य से किया जा रहा है। श्री कमलेश मुरारी जी महाराज ने बताया कि शंकर मढिया बादलपर एक अत्यंत पावन एवं सिद्ध भूमि है, जहां पिछले 52 वर्षों से निरंतर महाशिवरात्रि के अवसर पर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते आ रहे हैं। मंदिर के सेवाभावी भक्त श्री जालम सिंह चौहान द्वारा वर्षों से श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है। मान्यता है कि इस पवित्र धरा पर आने मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि शंकर मडिया बादल पाल आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। शिव महापुराण कथा एवं महाशिवरात्रि मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
- *दीवार गिरने से गंभीर अयांश धुर्वे का नागपुर में हुआ पेट का ऑपरेशन* *पिता ने जमीन गिरवी रख बेटा का इलाज कराने 3:30 एकड़ जमीन 2 साल के लिए रखा गिरवी* *3 फरवरी से अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे मिलने* *शाला में अध्यनरत दो शिक्षिकाओं ने ही भिजवाए ₹20हजार* कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली चक्की खमरिया संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला कुडोडोबरी में अध्यनरत छात्र अयांश धुर्वे जो 3 फरवरी को शौचालय की दीवाल गिरने से दब गया था उसे गंभीर चोटे आई थी जिसमें दो दोनों हाथ टूट गए एवं पेट में गंभीर चोट बताई गई थी जिसे लेकर संवाद कुंज संवाददाता बिहारी लाल सोनी ने पालक राजेंद्र धुर्वे से फोन पर चर्चा पर जानकारी ली पालक ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी को मेरा बेटा स्कूल मैं बने पुराने शौचालय मैं शोच करने गया तभी शौचालय की दीवार गिरने से दब गया था सूचना मिलने पर मैं दौड़ते गया तब जाकर पहले ग्वारी अस्पताल मैं प्राथमिक उपचार किया तत्पश्चात सिवनी रेफर किया गया फिर जिला चिकित्सालय सिवनी में पहुंचा वहां पर भी संतुष्टि नहीं मिलने पर प्राइवेट उपचार हेतु हड्डी डॉक्टर ओगारे के पास लेकर गए जहां पर दोनों हाथ टूटे थे उसका उपचार किया लेकिन बच्चा को दर्द अधिक होने के बाद पेट में तकलीफ अधिक होने से डॉक्टर लोकेश के पास उपचार कराया फिर भी संतुष्टि ना होने के 3 दिन बाद शनिवार 7 फरवरी को नागपुर एक निजी अस्पताल न्यू हेल्थ सिटिजन हॉस्पिटल लोकमत में तीन दिन तक उपचार चला जिसका लगभग₹50हजार खर्च हो चुके इसके बाद में नागपुर के ही सरकारी अस्पताल एम्स दिनांक 8 फरवरी सोमवार को बेटे का ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन खर्च कराया गया वहां पर भी ₹25000 खर्च आ चुका है अब मेरे पास में कोई भी जुगाड़ समझ नही रहा मैं कैसे इलाज कराओ समझ नहीं आ रहा है मैं मजदूरी का कार्य करता हूं मेरे पास में 3:30 एकड़ जमीन थी वह भी बेटा के लिए 45हजार में 2 साल के लिए जमीन गिरवी रख चुका हूं वह भी खर्च हो चुके हैं। अभी एम्स में उपचार चल रहा है लेकिन उपचार का बिल भी बकाया है मेरे दो बेटा है जो बड़ा बेटा भी विकलांग है और यह दूसरा बेटा का भी यह हाल हो चुका है आगे राजेंद्र धुर्वे ने यह भी बताया कि शिक्षिका लता पटले एवं भारती भलावी ने 10 -10रुपए दोनों ने एकत्रित कर लता पटले के मिस्टर को नागपुर भेजा कर भिजवाए जो ऑपरेशन तक मौजूद रहे एवं इन दोनों ही शिक्षण कौन है सिवनी में भी ₹5000 दोनों ने मिलकर दिया था। इनके अलावा सिवनी से लेकर नागपुर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई हाल-चाल लिया नही कोई मिलने आया। सिर्फ कुरई सीआरसी प्रभु दयाल नाग ने फोन पर बताया कि हम पैसे का जुगाड़ कर रहे हैं2
- *शंकर मढिया बादलपर में 9 से 15 फरवरी तक शिव महापुराण, महाशिवरात्रि पर लगेगा विशाल मेला* कुरई - शंकर मढिया बादलपार की पावन धरा पर 9 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां विशाल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दिव्य आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय संत, प्रवक्ता श्री श्री 1008 श्री कमलेश मुरारी जी महाराज के सान्निध्य में भक्तों को उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। महाराज श्री अपने प्रवचनों में शिव भक्ति, सनातन संस्कृति और मानव जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे। इस वर्ष शिव महापुराण कथा का आयोजन डॉ. बिठले के सौजन्य से किया जा रहा है। श्री कमलेश मुरारी जी महाराज ने बताया कि शंकर मढिया बादलपर एक अत्यंत पावन एवं सिद्ध भूमि है, जहां पिछले 52 वर्षों से निरंतर महाशिवरात्रि के अवसर पर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते आ रहे हैं। मंदिर के सेवाभावी भक्त श्री जालम सिंह चौहान द्वारा वर्षों से श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है। मान्यता है कि इस पवित्र धरा पर आने मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि शंकर मडिया बादल पाल आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। शिव महापुराण कथा एवं महाशिवरात्रि मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।1
- क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने मंगलवार को तिरोड़ी तहसील के पठार अंचल की ग्राम पंचायत महकेपार, गोरेघाट और कुड़वा में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंगलवार की दोपहर 02 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम का सिलसिला ग्राम पंचायत महकेपार में समारोह के साथ शुरू हुआ और ग्राम पंचायत कुड़वा में शाम साढ़े 05 बजे समाप्त हुआ। विधायक ने महकेपार में लोक निर्माण विभाग की 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और राज्य वित्त आयोग मद से स्वीकृत 14.98 लाख रुपए की लागत की सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत गोरेघाट में भी राज्य वित्त आयोग की निधि 14.84 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत कुड़वा में 14.96 लाख रुपए की लागत की सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रियंका परते, जनपद सदस्य छबिलता प्रेमलाल उइके, विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, गोरेघाट सरपंच श्रीमती हेमलता नंदकिशोर जामुनपाने, कुड़वा सरपंच श्रीमती अनिता सोनगड़े और इन सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, उपसरपंच, पंच और ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गांव की अन्य सुविधाओं और मांगों को लेकर विधायक को मांग पत्र भी सौंपें है। विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी भी समस्याओं का जाना और समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा भी दिया है।1
- सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जब भोमा क्षेत्र के ग्राम छीतापार पहुँचे, तो वहां का नज़ारा पूरी तरह अलग और खास था। जैसे ही विधायक ठाकुर रजनीश सिंह गांव पहुंचे, सबसे पहले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। विधायक के सिर पर पगड़ी पहनाई गई—सम्मान और अपनत्व का प्रतीक। इसके बाद उन्हें घोड़े पर सवार कराया गया और यहीं से शुरू हुआ उनका अनोखा जनसंपर्क।1
- वारासिवनी। ऑल इंडिया देबधर ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटावा ने उड़ीसा को मात्र 10.3 ओवर में 7 विकेट से पराजित कर सेमीफाईनल दौर में प्रवेश कर लिया है। पूरा मैच एकतरफा रहा। जिसमें इटावा टीम के कप्तान हर्ष त्यागी को 27 गेंद पर 2 चौके, 6 छक्के की मदद से 52 रन और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अतिथियों के हस्ते प्रदान किया गया। आज खेले गए मैच में खेल और पत्रकारिता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस विशेष मुकाबले में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह ठाकुर, अशफाक खान, अनिल लिल्हारे, सिकंदर मिश्रा, प्रणीत शुक्ला, मनीष हेड़ाऊ, विशाल गोखले, सागर देवगड़़े, सोनू मिश्रा, सचिन डोंगरे, अमित फुलमारी, विलास उरकुडे और कैलाश कसार शामिल हुए। सभी ने खिलाडिय़ों के खेल की सराहना की। मैच के शुभारंभ पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथि पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों के हस्ते टास करवाया गया, जिसमें उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उड़ीसा की ओर से सलामी जोड़ी के रुप में तसरीफ खान और जतिन रजक मैदान पर उतरे। उड़ीसा को पहला झटका 2.2 ओवर में 11 रन के स्कोर पर लगा, जब जतिन रजक मात्र 5 रन बनाकर नवनीत कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए। दूसरे सलामी बल्लेबाज तसरीफ खान ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 20 रन बनाकर कुल 31 रन के स्कोर पर गेंदबाज अर्जुन त्यागी का शिकार बने। उड़ीसा के 2 विकेट गिरने के बाद अर्णव ने मोर्चा संभालते हुए अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया और 40 गेंदों में 55 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें शानदार 9 चौके शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत उड़ीसा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इटावा की ओर से शानदार व सटीक गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए गेंदबाज अर्र्जुन त्यागी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट, हर्ष त्यागी ने 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 2 विकेट, नवनीत कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट और अभय राज यादव ने 1 ओवर में मात्र 2 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उड़ीसा द्वारा दिए गए 128 रनों के लक्ष्य को इटावा ने मात्र 10.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम के खिलाडिय़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि उनके शुरुआती विकेट जल्दी गिरे, लेकिन रनों की गति कम नहीं हुई। पहला विकेट अभिषेक कुमार 5 रन के रूप में कुल 7 रन के योग पर गिरा। दूसरा विकेट सत्यम सांगू 9 रन के रूप में 21 रन पर गिरा। तीसरे विकेट के लिएउज्जवल यादव और हर्ष त्यागी के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी के बाद उज्जवल 76 रन के स्कोर पर आउट हुए। उज्जवल ने मात्र 15 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हर्ष त्यागी अंत तक टिके रहे और उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। हर्ष ने मात्र 27 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। जतिन मेवाडा 22 रन नाबाद ने उनका बखूबी साथ निभाया। इटावा के बल्लेबाजों के सामने उड़ीसा के गेंदबाज बेबस नजर आए। उड़ीसा के ताराणी ने 3 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट, वैभव राय ने 2.4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट और दीपक ने 1 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस धमाकेदार जीत से इटावा की टीम सेमीफाईनल में पहुॅच गई है। हर्ष त्यागी को 27 गेंद पर 2 चौके, 6 छक्के की मदद से 52 रन बनाने और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल, नगरपालिका भूतपूर्व अध्यक्ष स्मिता जायसवाल और आयोजन समिति के सदस्यों के हस्ते दिया गया।1
- माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार 10 जनवरी से प्रारंभ हो गई। पहले दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा को लेकर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली—कुछ प्रश्न सरल लगे तो कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया।1
- आरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक आरक्षक की1
- *बादलपार शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ* शिव मंदिर पुजारी श्री जालम सिंह भगत ने बताया कि कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बादलपार के शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार शिव महापुराण का आयोजन विगत 60 वर्षों से लगातार जारी कथा इस वर्ष भी दिनांक 9 फरवरी दिन सोमवार गणेश पूजन, देव आह्वान के साथ शिव महापुराण कथा शुभारंभ किया है कार्यक्रम में कथा वाचक श्री 1008 जगतगुरु संत श्री कमलेश मुरारी तीर्थ धर्माचार्य अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रवक्ता अखंड परमधाम नर्मदा तट कोनेश्वर धाम चित्रकूट, संत श्री बड़े सरकार चित्रकूट,शिवम महाराज चित्रकूट, अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज वृंदावन, पीयूष महाराज प्रयागराज के मुखरबिंदु से कथा का वाचन किया जा रहा है जो 15 फरवरी दिन रविवार को हवन पूर्ण आहुति , पुराण पूजन एवं महा भंडारा पूराण पारायण प्रातः 5:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं कथा दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा आयोजक डॉक्टर ताराचंद बिठले उर्फ उर्फ गुड्डू डॉक्टर, श्रीमती संगीता बिठले शिक्षिका एवं निवेदक डॉ नितिन बिठले, डां समर्थ बिठले, एवं बिठाले परिवार ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।1