Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट। 📰 The Aman Times | देहरादून नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट। मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य संसद में उत्तराखंड के जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए प्रदेश की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट। 📰 The Aman Times | देहरादून नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट। मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य संसद में उत्तराखंड के जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए प्रदेश की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- देहरादून पुलिस के एक्शन, हत्यारा पति गिरफ्तार।।।।।।।।।।।।। 🚨 The Aman Times | विकासनगर देहरादून पुलिस के एक्शन, हत्यारा पति गिरफ्तार देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में 22 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपी पति मनोज को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी नीलम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। राजस्व पुलिस ने मौके से खून से सना धारदार हथियार बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन नैनीताल, 09 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया। किशोर की तलाश के लिए टीम ने नदी किनारे करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन खोजबीन की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल, नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की। पहले दिन नहीं मिली सफलता एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, पहले दिन की खोजबीन के दौरान किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ ने शव पुलिस को सौंपा टीम के लगातार प्रयासों के बाद लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके बाद शव को नदी से सड़क तक लाया गया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। एसडीआरएफ की टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता किशोर का शव बरामद किया।4
- सकलाना के इस स्कूल में पहुंची निरीक्षण टीम, पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक की हुई जांच! टिहरी गढ़वाल के सकलाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा सकलाना में दो दिवसीय नामिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद, विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। निरीक्षण पैनल में राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, प्रवक्ता मुकेश बहुगुणा, संजीव बडोनी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनय भट्ट शामिल रहे। निरीक्षक मुकेश बहुगुणा ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का आकलन करना है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र में स्थित विद्यालय के कार्यों की सराहना भी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीआर शर्मा ने निरीक्षण टीम का स्वागत करते हुए विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। देखिए, सकलाना के विद्यालय में कैसा रहा दो दिवसीय निरीक्षण! खबर को शेयर करें और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।1
- जनता के टैक्स के पैसे को किस तरह बेकार के खर्चों में खर्च किया जाता है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ज्ञानेश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा में 50 जवानों की बढ़ोत्तरी है,। आखिर किस बात का डर है क्यों इतनी सुरक्षा की जा रही है अगर आपने कुछ गलत नहीं किया है तो क्यों 42 पूर्व जजों को सरकार के पक्ष में आवाज उठानी पड़ रही है। क्यों विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है! आखिर क्यों छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। क्यों दिल्ली की लाइफ लाइन गए जाने वाले मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करना पड़ रहा है! कहते हैं कि जब कहीं से न्याय नहीं मिलता तो कोर्ट से न्याय मिलता है क्यों माननीय न्यायालय ने उपरोक्त मामले में चुप्पी साध रखी है! भारत की जनता का बड़ा सवाल!1
- *बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद नैनीताल, 09 अक्टूबर 2026। जनपद नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया। यह अभियान उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र श्री भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात शव को नदी से सड़क तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।4
- कांग्रेस का दावा—जनता के आशीर्वाद से 2027 में बीजेपी को हराएंगे, कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को लेकर भरोसा जताया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है और जनता के आशीर्वाद से पार्टी बीजेपी को हराने का काम करेगी। कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल का ध्यान राज्य की समस्याओं को दूर करने के बजाय चुनाव जीतने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य प्रदेश की व्यवस्था को बेहतर बनाना और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना है, जबकि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए रणनीतियां बनाने में जुटी है। राजधानी में ट्रिपल मर्डर का मामला उठाया प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने देहरादून में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान अपराध कम करने और कानून-व्यवस्था सुधारने पर नहीं, बल्कि चुनाव जीतने पर है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का समर्थन सबसे महत्वपूर्ण होता है। पार्टी जनता के आशीर्वाद और सहयोग के भरोसे आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। Byte - गणेश गोदियाल2
- दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान देहरादून दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनी रोड स्थित ‘रेफल होम’ (दिव्यांगजनों की आवासीय संस्था) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं दिव्यांगजन नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनपद में 08 अक्टूबर 2026 से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा बुक्सा जनजाति के 46 गांवों में सघन मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार एवं उसकी महत्ता से अवगत कराना है, ताकि एक सुदृढ़ और समावेशी लोकतंत्र की नींव को और मजबूत किया जा सके। इस दौरान रेफल होम के दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के तरीकों और मताधिकार के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को आगामी चुनाव में स्वयं शत-प्रतिशत मतदान करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुश्री प्रिया लाल, सुश्री पूनम चमोली, श्री पुष्पेंद्र एवं श्री प्रज्वल सहित संस्था के कई लोग उपस्थित रहे।4
- देहरादून के नाबालिग बच्चों से दुष्कर्म एक आरोपी को लोगों ने सिखाया सबक।। 🚨 The Aman Times | देहरादून आरोपी का निकाला जुलूस नाबालिग बच्चों के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की बाईपास चौकी का है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर आरोपी जितेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी को पुलिस चौकी तक ले जाने से पहले सड़क पर घुमाने की बात भी सामने आई है। मामले में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।1