*बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद नैनीताल, 09 अक्टूबर 2026। जनपद नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया। यह अभियान उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र श्री भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात शव को नदी से सड़क तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
*बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद नैनीताल, 09 अक्टूबर 2026। जनपद नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया। यह
अभियान उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र श्री भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट
खैरना की टीम द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ
टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात शव को नदी से सड़क तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
- *बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद नैनीताल, 09 अक्टूबर 2026। जनपद नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया। यह अभियान उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र श्री भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात शव को नदी से सड़क तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।4
- 🚨 डोईवाला ऋषिकेश के बीच सात मोड़ पर कार और इनोवा की जोरदार टक्कर The Aman Times | डोईवाला डोईवाला _ऋषिकेश के बीच🚨 सात मोड़ पर कार और इनोवा की जोरदार टक्कर डोईवाला से ऋषिकेश के बीच सात मोड़ के पास कार और इनोवा वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।1
- लक्सर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से प्रचार प्रसार कार्यक्रम एवं निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया नमस्कार आप देख रहे हैं प्रधान टीवी न्यूज़ हरिद्वार जनपद के लक्सर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से प्रचार प्रसार कार्यक्रम एवं निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वहीं हरिद्वार के सहायक क्षेत्र निदेशक डॉक्टर बृजेश कोटी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस दौरान विश्व विद्यार्थियों को मुक्त विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली और उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण भी किया गया कार्यक्रम में सर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील भाटी केंद्र समन्वयक डॉक्टर मनीष कश्यप और शहर समन्वयक डॉक्टर दीक्षित कुमार भी मौजूद रहे1
- आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 01 वारन्टी को धर दबोचा पुलिस मुख्यालय द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत चलाये गये अभियान को सफल बनाने के लिये व अभियुक्तो/वारन्टियों के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं को शतप्रतिशत तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया था । SSP हरिद्वार आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा न्यायालय से जारी आदेशिकाओं की तामिल हेतु पुलिस टीमे गठित कर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.10.2026 को थाना लक्सर क्षेत्र से 01 वारन्टी को न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर पकडा गया। वारन्टी की गिफ्तारी हेतु अभियान जारी है । *वारन्टियों के नाम* 1-मोहित पुत्र कालूराम निवासी दरगाहपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार। *वाद सं0-* 240/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम *पुलिस टीम -* 1-उ0नि0 ब्रह्मदत्त बिजल्वाण –चौकी प्रभारी रायसी 2-हे0का0 महेन्द्र सिंह 3-हे0कानि0 मुकेश कुमार1
- हरिद्वार में बारिश, आंधी-तूफान से किसानों पर टूटी आफत! फसलों को भारी नुकसान, जगह-जगह पेड़ टूटे 🌧️ बड़ी खबर हरिद्वार से हरिद्वार में बारिश, आंधी-तूफान से किसानों पर टूटी आफत! फसलों को भारी नुकसान, जगह-जगह पेड़ टूटे मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजीवन प्रभावित, किसानों को मुआवजे की उम्मीद। समाचार क्रांति इंडिया | सच के साथ, जनता की आवाज़1
- वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ पहल से मेडिकल छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित जर्नल्स तक पहुंच मिली डिजिटल हेल्थ रिसोर्सेज के जरिए अब देश के हर कोने में मेडिकल की बेहतरीन किताबें और रिसर्च जर्नल्स उपलब्ध हो रहे हैं। ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ पहल से मेडिकल छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित जर्नल्स तक पहुंच मिली है। वहीं, महंगी और दुर्लभ मेडिकल किताबें भी करीब 20 हजार छात्रों तक पहुंचाई जा रही हैं। फिलहाल 93 मेडिकल कॉलेज इस पहल से जुड़ चुके हैं और आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा: पुण्य सलिला श्रीवास्तव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव1
- राहुल गांधी और कांग्रेस देश को बताएं कि मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से क्यों ना हटाया जाए? जिनके पास आधार कार्ड या जरूरी दस्तावेज हैं, वे आज भी अपनी पहचान साबित कर सकते हैं। पहले चुनाव हारने पर EVM को दोष दिया, अब मतदाता सूची पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सीधा सवाल है, क्या कांग्रेस मृत और डुप्लीकेट नामों को भी वैध वोटर मानती है? जनता अब हार के बाद बहाने बनाने की इस राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है।1
- देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में लहराए धारदार हथियार, मचा हड़कंप देहरादून। राजधानी देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार तड़के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान धारदार हथियार लहराए जाने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4:50 बजे मेडिकल परीक्षण के दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवक चापड़ लेकर इमरजेंसी में घुस आए और डॉक्टरों को धमकाने लगे। घटना के चलते डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, मरीजों और तीमारदारों में दहशत का माहौल बन गया। मामले के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चिकित्सकों ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को सूचना दी गई थी, हालांकि उसके मौके पर पहुंचने में देरी का आरोप भी लगाया गया है।2