जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता उदय राज जोशी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर । चंपावत जिला पंचायत की शक्तिपुरबुंगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता और चंपावत दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर उदय राज जोशी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्वगीय जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज पूर्वाह्न स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने दी। उदय राज जोशी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता उदय राज जोशी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर । चंपावत जिला पंचायत की शक्तिपुरबुंगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता और चंपावत दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर उदय राज जोशी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्वगीय जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज पूर्वाह्न स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने दी। उदय राज जोशी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
- चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन1
- हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन टनकपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने और हिंदी के महत्व को समझाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।1
- स्लग -खटीमा में चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार: नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंकी, नेपाल ले जाकर बेचने की थी तैयारी। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल-ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली खटीमा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा ने बताया कि हमारे द्वारा अपराध पर लगातार कार्रवाई करते हुए 10 से 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, पहेनिया-सैजना रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास चेकिंग के दौरान सुजिया की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।जांच में बाइक स्प्लेण्डर प्लस, रंग काला और बिना नंबर प्लेट की मिली। चेसिस नंबर की जांच करने पर बाइक का पंजीकरण नंबर UK-06-BB-2646 सामने आया, जो ग्राम बानूसी निवासी राजकपूर सिंह के नाम दर्ज थी।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी प्रियांशु राणा ने बाइक को 10 सितंबर की रात बानूसी में वाहन स्वामी के घर के आंगन से चोरी करना स्वीकार किया। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंकने और बाइक को बेचने के लिए नेपाल ले जाने की बात भी सामने आई है।पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।खटीमा पुलिस का कहना है कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। बाइट -नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा1
- जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। चम्पावत जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर को जनपद के विकास की भावी दिशा एवं जन आकांक्षाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रातः 11 :00बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित कर चम्पावत के सुनियोजित एवं समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चम्पावत जनपद की स्थापना 15 सितम्बर 1997 को जिस भावना और उद्देश्य के साथ की गई थी, उसे ध्यान में रखते हुए जनपद को विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी कि आने वाले वर्षों में चम्पावत के विकास की दिशा क्या हो और जनसामान्य की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप प्रशासन किस प्रकार और प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। इसके साथ ही जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गोष्ठी में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं विचारों को समाहित करते हुए एक दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जो जनपद के भावी एवं सुनियोजित विकास की कार्ययोजना तैयार करने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर चम्पावत को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशासन निरंतर कार्य करेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनपद की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के बनबसा में 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ यूपी का कुख्यात हिस्ट्री सीटर हुआ गिरफ्तार1
- विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर हुई चर्चा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर हुई चर्चा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारत मुकुट बैंक्विट हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद, मठ-मंदिरों की सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर संगठन के दृष्टिकोण और कार्यों को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री ललित अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा, बाबा संतोष गिरी, विभाग सहसंयोजक सोनी पटेल, नगर अध्यक्ष महेश पाठक, जिला मंत्री रणवीर पाठक, जिला शहर प्रचार प्रमुख संजीव गुप्ता तथा नगर मंत्री राहुल यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में परमजीत कौर, जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी हरप्रीत कौर और दिव्या मौर्य की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन में विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई। अक्षत पांडे को नगर संयोजक बजरंग दल, सुलभ अग्रवाल को सहसंयोजक, अर्पित शर्मा को विद्यार्थी प्रमुख, अजय मौर्य को प्रखंड संयोजक अमरिया, आशीष दीक्षित को नगर प्रचार-प्रसार, रजनी देवी को मातृशक्ति संयोजक, महेंद्र कुमार को खंड अध्यक्ष तथा प्रिंस ठाकुर को खंड संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के अंत में करीब दर्जनभर अन्य कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। #विश्वहिंदूपरिषद #VHP #स्थापनादिवस #विश्वहिंदूपरिषदस्थापनादिवस #हिंदूसंगठन #सामाजिककार्य #धर्मसंरक्षण #मंदिरसुरक्षा #बजरंगदल #दुर्गावाहिनी #मातृशक्ति #सनातनधर्म #हिंदूएकता #संगठन #कार्यकर्ता #पीलीभीत #Pilibhit #उत्तरप्रदेश #UPNews #LocalNews #PilibhitNews #BreakingNews #HindiNews1
- *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला। *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला।1
- पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबरपिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर1