Shuru
Apke Nagar Ki App…
जांच पूरी अब कार्यवाही का इंतजार, मामला त्योंथर पनासी माध्यमिक विद्यालय के वायरल वीडियो का, Beo इंद्रदेव सिंह ने दी जानकारी
Ishu kesharwani
जांच पूरी अब कार्यवाही का इंतजार, मामला त्योंथर पनासी माध्यमिक विद्यालय के वायरल वीडियो का, Beo इंद्रदेव सिंह ने दी जानकारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ishu kesharwani1
- Post by चन्दन भइया1
- Post by बुद्धसेन चौरसिया1
- *रील बनाना पड़ा भारी: निर्माणाधीन सड़क पर वीडियो वायरल युवती ने मांगी माफी* *कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार* *कौशाम्बी जनपद* सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में बनाई गई एक रील युवती के लिए परेशानी का कारण बन गई। मामला मूरतगंज क्षेत्र का है, जहां निर्माणाधीन रामगवन मार्ग पर वीडियो बनाकर अपलोड करने के बाद युवती चर्चा में आ गई बताया जा रहा है कि महगांव की रहने वाली बबली ने कुछ दिन पहले सड़क निर्माण स्थल पर दो रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई और ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि इस तरह की गतिविधि से दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है मामला तूल पकड़ने पर युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए चौकी मूरतगंज, थाना संदीपनघाट पहुंचकर लिखित माफी मांगी। उसने स्पष्ट किया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि निर्माणाधीन मार्ग पर इस तरह वीडियो बनाना गलत हो सकता है। साथ ही उसने बताया कि वीडियो बनाते समय वहां कोई वाहन मौजूद नहीं था और उसका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था युवती ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएगी और कानून का पालन करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by राजेश कुमार पत्रकार1
- कौशाम्बी- किरन पाल सुसाइड कांड का मामला। MLA पूजा पाल मृतका के घर पहुंची। परिजन को 2 लाख का चेक दिया। सपा पर अपराधियों को बचाने का लगाया आरोप। सपा पर दोगली राजनीति का आरोप। पाल समाज की बेटी को न्याय मिले- पूजा पाल। सपा का PDA का नारा खोखला- पूजा पाल। #Kaushambi | #KiranPalCase |1
- पुलिस व फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भरवारी (कौशाम्बी): कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के केशव नगर मोहल्ले में रविवार शाम घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर LPG गैस सिलेंडर खोल दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बड़कू सिंह पुत्र कमल सिंह का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पत्नी द्वारा शक जताने पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकालकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और गैस सिलेंडर खोल दिया, जिससे घर में गैस भर गई और मोहल्ले में बदबू फैलने लगी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112, भरवारी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक ने दरवाजा खोला और गैस सिलेंडर बंद किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- Post by Ishu kesharwani1