Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ के मालपीथा निवासी गोलू राजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से सवाल किया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी ग्रामीण उनके बताए टीन शेड के बारे में सही जानकारी देगा, उसे ₹11,000 का इनाम दिया जाएगा। गोलू राजा के अनुसार, वर्ष 2019 में गोकुल समेले के घर के पास बने शासकीय चबूतरे पर विधायक निधि से एक टीन शेड बनवाया गया था। अब इसी टीन शेड की सही जानकारी जुटाने के लिए उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए यह अनोखा कदम उठाया है।
Jamil khan
टीकमगढ़ के मालपीथा निवासी गोलू राजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से सवाल किया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी ग्रामीण उनके बताए टीन शेड के बारे में सही जानकारी देगा, उसे ₹11,000 का इनाम दिया जाएगा। गोलू राजा के अनुसार, वर्ष 2019 में गोकुल समेले के घर के पास बने शासकीय चबूतरे पर विधायक निधि से एक टीन शेड बनवाया गया था। अब इसी टीन शेड की सही जानकारी जुटाने के लिए उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए यह अनोखा कदम उठाया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ में गली-गली, मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक खुले हुए हैं। इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कलेक्टर के आदेश मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई न करना विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है।1
- ललितपुर जनपद के मड़ावरा तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में रविवार शाम को एक काला नाग घुसने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि रविवार का दिन और शाम होने की वजह से अस्पताल में मरीजों की ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी, अन्यथा कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी। वार्ड के भीतर यह नाग एक छिपकली को निगले हुआ था, जिसके चलते उसका शरीर भारी हो गया था और वह चिकने टाइल्स के फर्श पर तेजी से भाग नहीं पा रहा था। इसी दौरान वार्ड में मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और मरीजों व कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचा और मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए उसने उक्त नाग को बाहर करने की काफी कोशिश की। हालांकि, इस कोशिश में घायल हो चुके नाग को आखिरकार मारना पड़ा। मारा गया सर्प जहरीला था अथवा संरक्षित प्रजाति का, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इमरजेंसी वार्ड से सटा हुआ एक खुला स्पेस है जहां वृक्षारोपण कराया गया है, जहां चहारदीवारी के उस पार से यह काला नाग शिकार की तलाश में वार्ड के भीतर घुस गया होगा।1
- ललितपुर के मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के इमरजेंसी वार्ड में रविवार शाम अचानक एक सांप निकल आने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। रविवार रात करीब 8 बजे वार्ड में सांप दिखाई देने के कारण कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड के अंदर घुसा यह काला सांप करीब डेढ़ फीट लंबा था, जिसने वहां मौजूद एक छिपकली को अपना शिकार बना लिया। इस दृश्य को देखते ही इलाज करा रहे मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मी बुरी तरह घबरा गए। इसकी सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने तत्परता दिखाते हुए डंडे की मदद से सांप को वार्ड से बाहर खदेड़ दिया, जहां ले जाने के बाद सांप को मार दिया गया। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। अस्पताल परिसर में काफी देर तक यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।1
- मध्य प्रदेश में नरोत्तम के भ्रष्टाचार की फाइलें जल्द ही खोली जाएंगी। इस भ्रष्टाचार को लेकर चुनाव के तुरंत बाद ही पूरा हिसाब किया जाएगा।1
- ललितपुर के मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड के अंदर एक जहरीला काला नाग दिखाई दिया। अचानक सांप निकलने की सूचना से मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह काला नाग वार्ड के भीतर एक छिपकली को निगल चुका था, जिसके कारण उसका शरीर भारी हो गया था और वह तेजी से भागने में असमर्थ था। इसी बीच लोगों की नजर उस पर पड़ी और शोर मच गया, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मौके पर पहुंचकर मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए तत्काल नाग को मार दिया। इस घटना के दौरान वार्ड में भर्ती कई मरीज और उनके तीमारदार डर के मारे बाहर निकल आए, हालांकि समय रहते सांप पर काबू पा लेने से कोई जनहानि या सर्पदंश की घटना नहीं हुई। मरीजों के परिजनों का कहना है कि बरसात के मौसम में अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ियां, घास और जलभराव की वजह से अक्सर जहरीले जीव निकल आते हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाए और झाड़ियों की कटाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- नौगांव थाना क्षेत्र के सिल्वर सिटी में रंजिश के चलते 55 वर्षीय महिला हरकुवंर की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मृतका का बेटा आरोपी पक्ष की बेटी को भगा ले गया था, और इसी रंजिश में हुई मारपीट के बाद परिजन हरकुवंर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतका के बेटे ने नौगांव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, महिला की हत्या के बाद शव को लेकर जिला अस्पताल में भारी तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने शव का पीएम कराने से मना कर दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल में कई थानों का भारी पुलिस बल पहुंच गया है।1