एटा में दर्दनाक हादसा: दावत से लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर मौत शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दावत खाकर अपने घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखवीर उर्फ बंसल (31 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम चुरथरा, थाना अवागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखवीर दावत से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक की तलाश की जा रही है।
एटा में दर्दनाक हादसा: दावत से लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर मौत शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दावत खाकर अपने घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान
सुखवीर उर्फ बंसल (31 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम चुरथरा, थाना अवागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखवीर दावत से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। वहीं घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक की तलाश की जा रही है।
- *प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकार एकता जिन्दाबाद* प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे पत्रकार साथी सुघर सिंह को उसके साथ हो रहे उत्पीड़न पर उसकी शिकायत नहीं सुने जाने से क्षुब्ध होकर वह आज पत्रकारों के बीच फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में आत्मदाह करने वाला था। जहां पुलिस प्रशासन ने उसकी मांग को गंभीरता से लेकर उसे इस दिन पुलिस की आजादी पर कलंक लगाने से पूर्व उसे आत्मदाह करने से बचा लिया। तथा उसके विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जहां हमारे जैसे सभी सीनियर पत्रकार साथी जनपद के कर्मठ एस एस पी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव का इस अवसर पर हार्दिक बधाई देते है। और आशा करते हैं कि सही कलम चलाने वाले पत्रकारों के प्रति पुलिस उत्पीड़न करने से पूर्व उसकी निष्पक्ष जांच हो आज पुलिस व राजनीतिक उत्पीड़न से कई पत्रकार साथियों के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। जिसकी हम लोग निंदा करते हैं इस अवसर पर सभी साथियों से आग्रह है कि हम लोग सभी मतभेद भुलाकर एक साथ रहे और साथियों के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न में उसका साथ दें पत्रकार संविधान का चौथा स्तंभ है हमें अपने अधिकारों को पहचानना है। पत्रकार एकता जिंदाबाद1
- *प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकार एकता जिन्दाबाद* प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे पत्रकार साथी सुघर सिंह को उसके साथ हो रहे उत्पीड़न पर उसकी शिकायत नहीं सुने जाने से क्षुब्ध होकर वह आज पत्रकारों के बीच फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में आत्मदाह करने वाला था। जहां पुलिस प्रशासन ने उसकी मांग को गंभीरता से लेकर उसे इस दिन पुलिस की आजादी पर कलंक लगाने से पूर्व उसे आत्मदाह करने से बचा लिया। तथा उसके विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जहां हमारे जैसे सभी सीनियर पत्रकार साथी जनपद के कर्मठ एस एस पी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव का इस अवसर पर हार्दिक बधाई देते है। और आशा करते हैं कि सही कलम चलाने वाले पत्रकारों के प्रति पुलिस उत्पीड़न करने से पूर्व उसकी निष्पक्ष जांच हो आज पुलिस व राजनीतिक उत्पीड़न से कई पत्रकार साथियों के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। जिसकी हम लोग निंदा करते हैं इस अवसर पर सभी साथियों से आग्रह है कि हम लोग सभी मतभेद भुलाकर एक साथ रहे और साथियों के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न में उसका साथ दें पत्रकार संविधान का चौथा स्तंभ है हमें अपने अधिकारों को पहचानना है। पत्रकार एकता जिंदाबाद रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा2
- Post by PK Crime Story1
- इटावा:-हिस्ट्रीशीटर और दबंग खनन माफिया ने जमीनी बंटवारे को लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग - वीडियो वायरल ताबड़तोड़ फायरिंग कर दबंगों ने पुलिस महकमे को खुली चुनौती दी। स्थानीय लोगों में भय का माहौल -कानून व्यवस्था को खुली चुनौती, अवैध पिस्टल और देशी तमंचे से दिनदहाड़े फायरिंग होने से स्थानीय लोगों में मची भगदड़, मौके से दबंग भागने में हुए कामयाब,पुलिस दबंगों की तलाश में जुटी, थाना इकदिल ग्राम मानिकपुर भीखन का पूरा मामला।1
- Post by Urvashi singh3
- Post by Rohit Kumar3
- *इटावा1
- Post by PK Crime Story1