logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही है। सुनामी ममता बनर्जी के उखड़ जाएंगे अब राजनीतिक सत्ता के परखच्चे। मुख्यमंत्री भजनलाल को पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद विरोधियों ने मोर्चा खोलना शुरू किया। पहला हमला बोला अशोक गहलोत ने फिर उसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा। जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी मैं सभी वकील बंद हो महिला और पुरुष का हृदय के अंतर्गत से आभार रखी है जिन्होंने कल राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में बहुत शांतिपूर्वक धैर्यता का परिचय दिया। और कोई भी झड़प नहीं हुई। उसके लिए मैं बार एसोसिएशन और सभी वकीलों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त करता हूं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और सभी वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने स्वयं की मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्वक पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाए।

2 hrs ago
user_Ramesh Gandhi
Ramesh Gandhi
Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही है। सुनामी ममता बनर्जी के उखड़ जाएंगे अब राजनीतिक सत्ता के परखच्चे। मुख्यमंत्री भजनलाल को पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद विरोधियों ने मोर्चा खोलना शुरू किया। पहला हमला बोला अशोक गहलोत ने फिर उसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा। जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी मैं सभी वकील बंद हो महिला और पुरुष का हृदय के अंतर्गत से आभार रखी है जिन्होंने कल राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में बहुत शांतिपूर्वक धैर्यता का परिचय दिया। और कोई भी झड़प नहीं हुई। उसके लिए मैं बार एसोसिएशन और सभी वकीलों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त करता हूं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और सभी वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने स्वयं की मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्वक पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जैन मंदिर और दो सूने मकान के ताले तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटने से वहां बड़ी वारदात टल गई। हालांकि सूने मकानो से चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े।
    1
    डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जैन मंदिर और दो सूने मकान के ताले तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटने से वहां बड़ी वारदात टल गई। हालांकि सूने मकानो से चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर। धम्बोला थाना पुलिस ने राखोडिया गांव के बिनौले में मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया इन्दिरा पत्नी कान्ति रोत निवासी राखोडिया गांव, रास्तापाल थाना धम्बोला ने रिपोर्ट दी कि वह गड़ा वाटेश्वर मेहमान गई हुई थी और उसका पति कान्ति रोत घर पर था। शाम करीब 8 बजे घर लौटने पर उसके भतीजे तकु उर्फ तेजपाल ने बताया कि राखोडिया प्राथमिक स्कूल के पास कान्ति रोत के साथ कांति पिता शिवा भगोरा निवासी माना तलाई तथा उसके साथियों सुरेश पिता मोहन रोत, भरत पिता मोहन रोत और एक अन्य युवक ने लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला तथा वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपियों में से सुरेश पिता मोहन रोत निवासी राखोडिया तथा कांति पिता शिवा भगोरा निवासी मानातलाई को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में शेष आरोपियों की तलाश और आगे की जांच में जुटी हुई है।
    1
    डूंगरपुर।
धम्बोला थाना पुलिस ने राखोडिया गांव के बिनौले में मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है।
पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया इन्दिरा पत्नी कान्ति रोत निवासी राखोडिया गांव, रास्तापाल थाना धम्बोला ने रिपोर्ट दी कि वह गड़ा वाटेश्वर मेहमान गई हुई थी और उसका पति कान्ति रोत घर पर था। शाम करीब 8 बजे घर लौटने पर उसके भतीजे तकु उर्फ तेजपाल ने बताया कि राखोडिया प्राथमिक स्कूल के पास कान्ति रोत के साथ कांति पिता शिवा भगोरा निवासी माना तलाई तथा उसके साथियों सुरेश पिता मोहन रोत, भरत पिता मोहन रोत और एक अन्य युवक ने लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला तथा वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपियों में से सुरेश पिता मोहन रोत निवासी राखोडिया तथा कांति पिता शिवा भगोरा निवासी मानातलाई को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है।
फिलहाल पुलिस मामले में शेष आरोपियों की तलाश और आगे की जांच में जुटी हुई है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • टूटी पाइपलाइन और खुले गड्ढों से जनता में भारी आक्रोश ​संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर में पिछले कई दिनों से चल रहा सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य अब आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। विभाग और ठेकेदार की घोर लापरवाही के चलते लालपुरा जामा मस्जिद के समीप पिछले कई दिनों से क्षेत्र की मुख्य पाइपलाइन टूट गई है, जिससे पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। इस कुप्रबंधन का खामियाजा न केवल राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि मूक पशुओं की जान पर भी बन आई है। - ​हादसे को दावत देता अधूरा कार्य ताजा मामला जामा मस्जिद के पास का है, जहाँ जलभराव और कीचड़ के कारण एक भारी-भरकम बैल गहरे गड्ढे में फंस गया। घंटों तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पशु तड़पता रहा, जिसे बाद में स्थानीय निवासियों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज कार्य की सुस्त गति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यहाँ हर पल किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। - ​जनता में भारी आक्रोश क्षेत्रवासियों ने सीवरेज विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्य पूर्ण नहीं किया गया और लीकेज की समस्या नहीं सुधारी गई, तो यहाँ कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। सड़कों पर खुले पड़े गड्ढे और कीचड़ ने राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर कर दिया है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन की यह उदासीनता किसी दिन बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर कब जागता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।
    4
    टूटी पाइपलाइन और खुले गड्ढों से जनता में भारी आक्रोश
​संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। शहर में पिछले कई दिनों से चल रहा सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य अब आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। विभाग और ठेकेदार की घोर लापरवाही के चलते लालपुरा जामा मस्जिद के समीप पिछले कई दिनों से क्षेत्र की मुख्य पाइपलाइन टूट गई है, जिससे पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। इस कुप्रबंधन का खामियाजा न केवल राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि मूक पशुओं की जान पर भी बन आई है।
- ​हादसे को दावत देता अधूरा कार्य
ताजा मामला जामा मस्जिद के पास का है, जहाँ जलभराव और कीचड़ के कारण एक भारी-भरकम बैल गहरे गड्ढे में फंस गया। घंटों तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पशु तड़पता रहा, जिसे बाद में स्थानीय निवासियों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज कार्य की सुस्त गति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यहाँ हर पल किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है।
- ​जनता में भारी आक्रोश
क्षेत्रवासियों ने सीवरेज विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्य पूर्ण नहीं किया गया और लीकेज की समस्या नहीं सुधारी गई, तो यहाँ कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। सड़कों पर खुले पड़े गड्ढे और कीचड़ ने राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर कर दिया है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन की यह उदासीनता किसी दिन बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर कब जागता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति ने कर दिया नया निर्माण ,7लाख की लागत से बनाया था एनीकट,10माह में टूटा,ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में 10 माह पूर्व बनाया ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट टूट गया है ।जिससे ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है वही कहा कि पुराने बने एनीकट पर नया निर्माण कार्य कर राशि का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाया है । साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में रमण नाथु के खेत के पास एमजेएसए 2.0 के तहत 7लाख की लागत से एनीकट का निर्माण करवाया गया था ।जिस कार्य को 11जनवरी 25 को प्रारंभ कर 14जून 25को पूर्ण कर दिया गया था। यह एनीकट 10माह में जीर्ण शीर्ण हो चुका है ।जिसे लेकर काश्तकारों ने विरोध जताया है । वही कहा कि यहा पूर्व में ग्राम पंचायत काब्जा ग्राम के द्वारा 1995 से 2000 के बीच एनीकट बनाया गया था । झरियाना ग्राम पंचायत बनने के बाद इसी पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति द्वारा रिपेयरिंग कर सात लाख की राशि उठाने के आरोप भी लगाए है। काश्तकारों ने इस मामले की जांच कर एनीकट को दुरुस्त करने की मांग की है । इधर पंचायत समिति के सहायक अभियंता द्वारा बेतुका बयान दिया गया और कहा कि अतिवृष्टि से टूट गया होगा ।ठीक करवा देंगे । हनुमान सिंह राठौड़ कार्यकारी अधिकारी डुंगरपुर _मुझे जानकारी में नहीं है ।जांच करवा लेते है।
    3
    पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति ने कर दिया नया निर्माण ,7लाख की लागत से बनाया था एनीकट,10माह में टूटा,ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट
साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में 10 माह पूर्व बनाया ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट टूट गया है  ।जिससे ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है वही कहा कि पुराने बने एनीकट पर नया निर्माण कार्य कर राशि का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाया है ।
साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में रमण नाथु के खेत के पास एमजेएसए 2.0 के तहत 7लाख की लागत से एनीकट का निर्माण करवाया गया था ।जिस कार्य को 11जनवरी 25 को प्रारंभ कर 14जून 25को पूर्ण कर दिया गया था। यह एनीकट 10माह में जीर्ण शीर्ण हो चुका है ।जिसे लेकर काश्तकारों ने विरोध जताया है । वही कहा कि यहा पूर्व में  ग्राम पंचायत काब्जा ग्राम के द्वारा 1995 से 2000 के बीच एनीकट बनाया गया था । झरियाना ग्राम पंचायत बनने के बाद इसी पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति द्वारा रिपेयरिंग कर सात लाख की राशि उठाने के आरोप भी लगाए है। काश्तकारों ने इस मामले की जांच कर एनीकट को दुरुस्त करने की मांग की है । इधर पंचायत समिति के सहायक अभियंता द्वारा बेतुका बयान दिया गया और कहा कि अतिवृष्टि से टूट गया होगा ।ठीक करवा देंगे ।
हनुमान सिंह राठौड़ कार्यकारी अधिकारी डुंगरपुर _मुझे जानकारी में नहीं है ।जांच करवा लेते है।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के राखोडिया गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना 20 अप्रैल की है, जब राखोडिया निवासी इन्दिरा अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पति कान्ति रोत के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने प्राथमिक स्कूल के पास मारपीट की। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे कान्ति रोत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश पुत्र मोहन रोत और कांति पुत्र शिवा भगोरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि “मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।” पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मामूली विवाद का यह गंभीर परिणाम समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है।
    1
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के राखोडिया गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है।
घटना 20 अप्रैल की है, जब राखोडिया निवासी इन्दिरा अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पति कान्ति रोत के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने प्राथमिक स्कूल के पास मारपीट की। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे कान्ति रोत की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश पुत्र मोहन रोत और कांति पुत्र शिवा भगोरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि 
“मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।”
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मामूली विवाद का यह गंभीर परिणाम समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अप्रेल माह/जिला देवी डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपखण्ड क्षेत्र छोटी सरवन की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा, ग्राम पंचायत का किया निरशन किया। अपने क्षेत्र के सभी वायरल वीडियोज के लिए स्टार्ट ऐप (शुरू ऐप) डाउनलोड करें 👇🏻
    1
    अप्रेल माह/जिला देवी डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपखण्ड क्षेत्र छोटी सरवन की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा, ग्राम पंचायत का किया निरशन किया।
अपने क्षेत्र के सभी वायरल वीडियोज के लिए स्टार्ट ऐप (शुरू ऐप) डाउनलोड करें 👇🏻
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 14वे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 14वे दिन आसपुर ब्लॉक के राशन डीलरो ने कलेक्ट्रेट के बहार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
    1
    डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 14वे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 14वे दिन आसपुर ब्लॉक के राशन डीलरो ने कलेक्ट्रेट के बहार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • डूंगरपुर।जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रामसागड़ा थानाधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता अभियान के तहत थाना पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को गेसू का वागा, वीरपुर गांव में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब पाई गई। पुलिस ने वाहन चालक मेघरोज निवासी दीपसिंह पुत्र बालूसिंह चौहान तथा पंचाल सात फली ईसरी निवासी जिग्नेश पुत्र रमणभाई कलासुआ को परिवहन संबंधी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार सहित अवैध शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
    1
    डूंगरपुर।जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
रामसागड़ा थानाधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता अभियान के तहत थाना पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को गेसू का वागा, वीरपुर गांव में नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब पाई गई। पुलिस ने वाहन चालक मेघरोज निवासी दीपसिंह पुत्र बालूसिंह चौहान तथा पंचाल सात फली ईसरी निवासी जिग्नेश पुत्र रमणभाई कलासुआ को परिवहन संबंधी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कार सहित अवैध शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में पिछले साल खरीफ फसल 2025 का किसानों का मुआवजा राशि ( फसल खराबा) 23.59 करोड़ रुपए जिले के 77 हजार किसानों का भुगतान करना बाकी है जो सरकार के जयपुर वित्त विभाग में E C S नहीं करने से रुका हुआ है भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने पिछले माह के आखिरी सप्ताह में जिला कलेक्टर साहब अंकित कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर साहब दिनेश धाकड़ से चर्चा कर कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकार से मांग की गई थी कि डूंगरपुर जिले के किसानों की खरीफ फसल का फसल खराबा की राशी 50% किसानों को अभी सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है वो जल्द जारी करवाई जाए। लेकिन अभी तक सरकार ने जारी नहीं किया है किसान संघ ने खरीफ फसल 2025 में जिले के सभी गावो के किसानों के फसल का 50 से 70% फसल खराबा दर्ज कराकर जिला कलेक्टर साहब के माध्यम से सरकार तक रिपोर्ट पहुंचाई गई है अतः आज किसान संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर नए जिला कलेक्टर साहब एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री से मांग करता है कि जिले के बाकी किसानों की फसल खराबा राशी जल्द जारी कर किसानों को राहत प्रदान करे। जब पिछले साल सितंबर अक्टूबर माह बारिश की अतिवृष्टि से किसानों के खेतों सोयाबीन व धान की फसल खराब हो कर सड़ रही थी तब सरकार ने किसानों को जल्द राहत पैकेज देने के लिए मुख्यमंत्री जी के आदेश पर विधायकों, प्रभारी मंत्रीयो एवं सचिवों ने किसानों के खेतों में सर्वे कर सरकार को जल्द मुआवजा राशि देने के लिए रिपोर्ट दी गई है उसके बाद भी आज दिन तक किसान मुआवजा राशि के लिए इंतजार कर रहा है जल्द किसानों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन किसान संघ के नेतृत्व में जिले के किसानों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
    1
    डूंगरपुर जिले में पिछले साल खरीफ फसल 2025 का किसानों का मुआवजा राशि ( फसल खराबा) 23.59 करोड़ रुपए जिले के 77 हजार किसानों का भुगतान करना बाकी है जो सरकार के जयपुर वित्त विभाग में E C S नहीं करने से रुका हुआ है भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने पिछले माह के आखिरी सप्ताह में  जिला कलेक्टर साहब अंकित कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर साहब दिनेश धाकड़ से चर्चा कर कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर  सरकार से मांग की गई थी कि डूंगरपुर जिले के किसानों की खरीफ फसल का फसल खराबा की राशी 50% किसानों को अभी सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है वो जल्द जारी करवाई जाए। लेकिन अभी तक सरकार ने जारी नहीं किया है किसान संघ ने खरीफ फसल 2025 में जिले के सभी गावो के किसानों के फसल का 50 से 70% फसल खराबा दर्ज कराकर जिला कलेक्टर साहब के माध्यम से सरकार तक रिपोर्ट पहुंचाई गई है अतः आज किसान संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर नए जिला कलेक्टर साहब एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री से मांग करता है कि जिले के बाकी किसानों की फसल खराबा राशी जल्द जारी कर किसानों को राहत प्रदान करे। जब पिछले साल सितंबर अक्टूबर माह बारिश की अतिवृष्टि से किसानों के खेतों सोयाबीन व धान की फसल खराब हो कर सड़ रही थी तब सरकार ने किसानों को जल्द राहत पैकेज देने के लिए मुख्यमंत्री जी के आदेश पर विधायकों, प्रभारी मंत्रीयो एवं सचिवों ने  किसानों के खेतों में सर्वे कर सरकार को जल्द मुआवजा राशि देने के लिए रिपोर्ट दी गई है उसके बाद भी आज दिन तक किसान मुआवजा राशि के लिए इंतजार कर रहा है जल्द किसानों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन किसान संघ के नेतृत्व में जिले के किसानों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.