logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री रामनवमी पुजा समिति,इंदरवा के द्वारा मंगला जुलूस की तैयारी सुनील कुमार जिला वयूरो चीफ कोडरमा -आज 24 मार्च 26 को श्री रामनवमी पुजा समिति,इंदरवा के बैनर तले रामनवमी पुजा को लेकर रामनवमी पुजा समिति द्वारा मंगला जूलुस निकाला गया जो पुरे इंदरवा बस्ती के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए, पुनः इंदरवा श्री रामनवमी पुजा समिति मंदिर प्रांगण में पहुंच कर हनुमान चालीसा पाठ करते हुए आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दिलीप यादव, सचिव देव चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव, पुर्व अध्यक्ष अनिल यादव, विक्रम सिंह, रवि कुमार, आनंद शर्मा, किशोर यादव,जय यादव, राहुल यादव, रौशन सिंह,वंटी सिंह, रंजीत राम,श्रवण कुमार, विशाल यादव, संदीप यादव, विजय बरणवाल, सिंधु कुमार,शौभित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Sunil Kumar journalist
Sunil Kumar journalist
Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
2 hrs ago

श्री रामनवमी पुजा समिति,इंदरवा के द्वारा मंगला जुलूस की तैयारी सुनील कुमार जिला वयूरो चीफ कोडरमा -आज 24 मार्च 26 को श्री रामनवमी पुजा समिति,इंदरवा के बैनर तले रामनवमी पुजा को लेकर रामनवमी पुजा समिति द्वारा मंगला जूलुस निकाला गया जो पुरे इंदरवा बस्ती के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए, पुनः इंदरवा श्री रामनवमी पुजा समिति मंदिर प्रांगण में पहुंच कर हनुमान चालीसा पाठ करते हुए आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दिलीप यादव, सचिव देव चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव, पुर्व अध्यक्ष अनिल यादव, विक्रम सिंह, रवि कुमार, आनंद शर्मा, किशोर यादव,जय यादव, राहुल यादव, रौशन सिंह,वंटी सिंह, रंजीत राम,श्रवण कुमार, विशाल यादव, संदीप यादव, विजय बरणवाल, सिंधु कुमार,शौभित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Sunil Kumar journalist
    1
    Post by Sunil Kumar journalist
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • नवादा जिला के फतेहपुर खेल मैदान में आज आवाज टुडे फाउंडेशन के तरफ से मैच खेला जरहा था तो आज फाइनल मुकाबला था नवादा बनाम पचरुखी के बीच तो नवादा के टीम ने फाइनल मुकाबला में जीत घोषित की और सेकंड विनर रहे पचरुखी के टीम विजेता 51 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया फस्ट विजेता को एक लाख दस हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया
    1
    नवादा जिला के फतेहपुर खेल मैदान में  आज आवाज टुडे फाउंडेशन के तरफ से मैच खेला जरहा था तो आज फाइनल मुकाबला था नवादा बनाम पचरुखी के बीच तो नवादा के टीम ने फाइनल मुकाबला में जीत घोषित की और सेकंड विनर रहे पचरुखी के टीम विजेता  51 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया फस्ट विजेता को एक लाख दस हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by News Of Nawada
    1
    Post by News Of Nawada
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    5 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन श्रीराम नवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने को लेकर सोमवार को अनुमंडल सभागार रजौली में एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित इस बैठक में रजौली अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों से एसडीओ ने शोभायात्रा निकालने को लेकर विस्तृत चर्चाएं की। एसडीओ एवं एसडीपीओ ने एक-एक कर सभी लोगों से शोभायात्रा निकालने को लेकर जानकारी ली एवं पुलिस-प्रशासन का सहयोग लेने की बात कही। आयोजित इस शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा कि अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे तरीके से निकालें। शोभायात्रा निकालने के लिए सभी प्रखंड के कमेटी के लोग को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर को रखना अनिवार्य है ताकि जुलूस निकालने के दौरान कोई परेशानियों का सामना करना ना पड़े। रजौली में निकलने वाली श्रीराम नवमी की विराट शोभायात्रा को लेकर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर 12 से रजौली में विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुराने ही रूट चार्ट के तहत निकलने वाली शोभायात्रा में इस बार भी भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। वहीं अकबरपुर में 27 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा शाम 4 बजे से निकलेगी। जो पूरे अकबरपुर बाजार घूमते हुए रात के 9 बजे शोभायात्रा समाप्त होगी। अकबरपुर में बीच बाजार स्थित मस्जिद के पास सीसीटीवी एवं लाइट की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की जाएगी। मेसकौर प्रखंड में 28 मार्च को रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। एसडीओ ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में सावधानी पूर्वक कला का प्रदर्शन करें। शोभायात्रा में शक्ति का प्रदर्शन नहीं करना है। शक्ति प्रदर्शन से लोगों की भावना को ठेस पहुंचती है। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से निकलने वाली श्रीराम नवमी की शोभायात्रा को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त संख्या मौजूद रहेगी और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें। किसी भी तरह की अफवाह होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। साथ ही उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में हुड़दंग करने वाले एवं असामाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीओ संजीव कुमार झा, जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ धन्नू, नवीन कंधवे, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव चंदन सेठ, पवन पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, संदीप वर्मा, दिलीप कुमार, सफीर उद्दीन, अवधेश यादव, गौतम तांती, पीयूष रंजन, निशांत रॉयल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    4
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
श्रीराम नवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने को लेकर सोमवार को अनुमंडल सभागार रजौली में एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित इस बैठक में रजौली अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों से एसडीओ ने शोभायात्रा निकालने को लेकर विस्तृत चर्चाएं की। एसडीओ एवं एसडीपीओ ने एक-एक कर सभी लोगों से शोभायात्रा निकालने को लेकर जानकारी ली एवं पुलिस-प्रशासन का सहयोग लेने की बात कही। 
आयोजित इस शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा कि अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे तरीके से निकालें। शोभायात्रा निकालने के लिए सभी प्रखंड के कमेटी के लोग को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर को रखना अनिवार्य है ताकि जुलूस निकालने के दौरान कोई परेशानियों का सामना करना ना पड़े। 
रजौली में निकलने वाली श्रीराम नवमी की विराट शोभायात्रा को लेकर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर 12 से रजौली में विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुराने ही रूट चार्ट के तहत निकलने वाली शोभायात्रा में इस बार भी भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। 
वहीं अकबरपुर में 27 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा शाम 4 बजे से निकलेगी। जो पूरे अकबरपुर बाजार घूमते हुए रात के 9 बजे शोभायात्रा समाप्त होगी। अकबरपुर में बीच बाजार स्थित मस्जिद के पास सीसीटीवी एवं लाइट की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की जाएगी। मेसकौर प्रखंड में 28 मार्च को रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 
एसडीओ ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में सावधानी पूर्वक कला का प्रदर्शन करें। शोभायात्रा में शक्ति का प्रदर्शन नहीं करना है। शक्ति प्रदर्शन से लोगों की भावना को ठेस पहुंचती है। 
एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से निकलने वाली श्रीराम नवमी की शोभायात्रा को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त संख्या मौजूद रहेगी और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें। किसी भी तरह की अफवाह होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। साथ ही उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में हुड़दंग करने वाले एवं असामाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर बीडीओ संजीव कुमार झा, जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ धन्नू, नवीन कंधवे, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव चंदन सेठ, पवन पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, संदीप वर्मा, दिलीप कुमार, सफीर उद्दीन, अवधेश यादव, गौतम तांती, पीयूष रंजन, निशांत रॉयल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by News fatafat 24
    1
    Post by News fatafat 24
    user_News fatafat 24
    News fatafat 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.