प्रेम ग्रुप ऑफ एजुकेशन में विधि-विधान से हुआ भगवान विश्वकर्मा का पूजन, हवन और आरती इगलास (अलीगढ़) ।प्रेम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, ताहरपुर, इगलास में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संस्थान की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सुरेशचंद्र (भगत जी), सचिव ऋषि चौधरी, निदेशक रवि चौधरी एवं मेनेजमेंट के सदस्य गौरव चौधरी, संदीप चौधरी एवं प्राचार्य मुकेश सारस्वत सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर डी.एल.एड./बीटीसी, डी.फार्मा/फार्मेसी एवं आई.टी.आई. विभाग के शिक्षक, प्रशिक्षु, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा जी को नमन करते हुए अपने कार्यक्षेत्र में सफलता, कौशल एवं निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। संस्था के अध्यक्ष सुरेशचंद्र (भगत जी) ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला, तकनीक एवं सृजन का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती हमें मेहनत, हुनर, अनुशासन, रचनात्मकता और अपने कार्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करने तथा मेहनत के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सचिव ऋषि चौधरी ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में कौशल एवं व्यावहारिक शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारपरक बनाना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। निदेशक रवि चौधरी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके अंदर सृजनात्मक सोच और कार्यकुशलता का विकास करती है। प्रेम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल, संस्कार एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राचार्य मुकेश सारस्वत ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की आराधना हमें अपने कर्म के प्रति ईमानदार एवं समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। विद्यार्थियों को अपने हुनर को पहचानकर उसे निखारना चाहिए और मेहनत के बल पर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। कार्यक्रम में आई.टी.आई. के प्रिंसिपल लालाराम बघेल, डी.एल.एड./बीटीसी विभाग की वरिष्ठ प्रवक्ता रंजना शर्मा, अवधेश यादव, डी.फार्मा/फार्मेसी विभाग के नितिश गौड़, डॉली वार्ष्णेय, दीपक कश्यप, देवेंद्र चौधरी सहित संस्थान के सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी की आरती की गई तथा सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी से संस्थान की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

- नगला जहरू में डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य समापन आज, 11 हजार के प्रथम पुरस्कार के लिए भिड़ेंगी फाइनल टीमें सासनी के निकटवर्ती गांव नगला जहरू में आयोजित चार दिवसीय डे-नाईट क्रिकेट व कबड्डी टूर्नामेंट का गुरुवार को खिताबी मुकाबले के साथ भव्य समापन होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने और विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए मुख्य अतिथियों का जमावड़ा रहेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग एक्सईएन सासनी अभिनव तिवारी, अखिल भारतीय जागृति सूर्यवंशी समाज के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक दयाशंकर सूर्यवंशी, और एच.एल. ग्लोबल स्कूल के निदेशक लक्ष्मण प्रसाद गोला मंचासीन थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मोरध्वज पाठक भी शिरकत करेंगे। यह पूरा आयोजन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता संजीव कुमार (भोला सूर्यवंशी), भारत समाचार के पत्रकार राहुल प्रकाश और समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली विजेता टीम को 11,000 रुपये का नगद प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, उपविजेता (द्वितीय स्थान) को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैचों को निष्पक्ष और अनुशासित ढंग से कराने में मैच रेफरी बिशंबर सिंह यादव, राजू चैधरी (अजरोई) और पप्पू सिंह नेता जी की सराहनीय भूमिका रही।4
- *जिला हाथरस में जीएमआर अधिकारी और कर्मचारियों ने मनाया विश्वकर्मा जयंती* *रिपोर्टर विजय देव* सादाबाद (हाथरस) आगरा स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड (जीएमआर)कंपनी के सभी एम्पलाई और अधिकारियों ने आज बहुत धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई. इस विशेष अवसर पर, कंपनी के सभी एम्पलाई ने अपनी मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा-अर्चना की और भगवान विश्वकर्मा से सफलता और समृद्धि की कामना की. इस समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जैसे, होशियार सर, शशिकांत सर,सुनील ओझा सर,यतेन्द्र सर, अमित सर, फ़ैज़ान सर और रवि सर. इन सभी ने इस आयोजन को बहुत खास बनाया. सभी एम्पलाई ने भी बहुत उत्साह से भाग लिया, जैसे नीरज, प्रेम, खेमेश, दिलीप, धर्मेंद्र, सचिन, ललित धनगर, विजय देव, मनीष, गुलशन, मनोज, रिजवान, उत्तम, मुकेश और अभिषेक लाइन मेन, समीर लाइन मेन. इस आयोजन में सभी एम्पलाई ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा को मिठाई का भोग लगाया और उनकी आरती की. इस दिन, सभी ने अपनी मेहनत और भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद को याद किया और उनकी कृपा के लिए आभार जताया. भगवान विश्वकर्मा, जो देवताओं के शिल्पकार हैं, इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने और उन्हें उनके जीवन में सफलता और खुशहाली प्राप्त करने की कामना की.4
- हाथरस में ऐतिहासिक दाऊजी महाराज दंगल का भव्य आयोजन | पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच 🤼 हाथरस में ऐतिहासिक दाऊजी महाराज दंगल का भव्य आयोजन | पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच हाथरस। 115वें द्वितीय प्रांतीय मेले के अवसर पर हाथरस में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। अखाड़े में देश-प्रदेश से पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने अखाड़े में पहुंचकर फाइनल मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। दंगल के दौरान मां हाथरस वाले दाऊजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती हमारी माटी की पहचान और प्राचीन खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दंगल के सफल आयोजन के लिए संयोजक विपुल गौड़ एवं पूरी आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी गईं। 📺 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और स्थानीय खबरों के लिए सलाम इंडिया 24 को सब्सक्राइब करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं। सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ। #Hathras #DaujiMaharaj #DaujiMaharajMela #Kushti #KushtiDangal #Wrestling #HathrasNews #Dangal #GroundReport #BreakingNews #SalamIndia24 #UPNews #ViralVideo1
- PM के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महिला अस्पताल में 7 बेड के नए वार्ड, बागला में रक्तदान शिविर और 18 बेड की नई इमरजेंसी का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आज प्रभारी मंत्री / मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने हाथरस में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तीन बड़े कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। *मुख्य बिंदु:* *1. महिला अस्पताल में 7 बेड के नवीन वार्ड का उद्घाटन:* मंत्री जी ने जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर वार्ड का उद्घाटन किया और भर्ती महिलाओं को फल वितरित किए। इस वार्ड में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन के बाद देखभाल की सुविधा मिलेगी। DM श्री अतुल वत्स ने बताया कि जनपद में प्रतिमाह लगभग 400 हाई रिस्क गर्भवती चिन्हित होती हैं, जिनमें 200 को दवाओं/आयरन सुक्रोज/FCM से उपचारित किया जाता है और 200 का सिजेरियन किया जाता है। पहले महिला अस्पताल में 30-35 सिजेरियन होते थे, अब नए वार्ड से क्षमता बढ़कर प्रतिमाह 100 सिजेरियन हो सकेगी। उद्घाटन के समय 4 सिजेरियन मरीज भर्ती थीं। CMO डॉ. वेद प्रकाश ने मंत्री जी से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक निश्चेतक की तैनाती का अनुरोध किया। *2. बागला अस्पताल में रक्तदान शिविर:* मंत्री जी ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। 50 यूनिट का लक्ष्य, उद्घाटन तक 12 यूनिट रक्तदान हो चुका था। ब्लड बैंक में 825 यूनिट क्षमता है और रक्त 5 वर्ष तक सुरक्षित रखा जा सकता है। *3. 18 बेड की नई इमरजेंसी का निरीक्षण:* बागला में पहले 6 बेड की इमरजेंसी थी, अब 18 बेड की नई इमरजेंसी बनी है। मेडिकल स्टाफ के लिए अलग कक्ष भी बनाया गया है। मंत्री जी ने भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। इस अवसर पर विधायक सदर अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, DM अतुल वत्स, SP चिरंजीव नाथ सिन्हा, CDO पी.एन. दीक्षित, CMO डॉ. वेद प्रकाश, CMS डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. दिनेश सक्सेना सहित अधिकारी मौजूद रहे।4
- हाथरस: ग्राम वनगढ़ सासनी में समाज के बंधुओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। हाथरस: ग्राम वनगढ़ सासनी में समाज के बंधुओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र कुशवाहा ने की। इस दौरान आगामी हाथरस दाऊजी मेला के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।1
- मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से 1 अभियुक्त घायल जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन पर दिनांक 14/15 सितंबर 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि नगला इमलिया मे अरविंद व उसके कुछ अन्य साथी वादी के घर पर आकर गाली गलौच व हवाई फायरिंग करते हुए भाग गये हैं। उक्त सूचना के सम्बन्ध मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 4 पुलिस टीमों का गठन किया था। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु SOG एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीमों को सूचना प्राप्त हुई कि नगला इमलिया मे फायरिंग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर SOG टीम व कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी तो लखन गेस्ट हाऊस के पास से बोझिया को जाने वाले बम्बे के पास अंडरपास पर अभियुक्त अरविंद से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अरविंद को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। तथा 3 अन्य अभियुक्त उमेश, दिनेश उर्फ दिन्ना व संजय को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 4 तमंचा, 3 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर एवं घटना मे प्रयुक्त 2 बाइक बरामद बरामद हुई हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- सासनी बिजलीघर पर धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, एक्सईएन और एसडीओ ने की पूजा-अर्चना सासनी कस्बा स्थित मुख्य बिजलीघर परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष पूजा-अर्चना कर देश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ सुचारू विद्युत आपूर्ति की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी (एसडीओ) आशीष रत्न ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मशीनों, औजारों और विद्युत उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।श्रम, कौशल और नवाचार का प्रतीक है यह पवर्रू एसडीओपूजा के उपरांत उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एक्सईएन अभिनव तिवारी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का पहला इंजीनियर और वास्तुकला का देवता माना जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि निर्माण केवल भौतिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भी होता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, और आज का दिन तकनीकी कौशल व नवाचार के प्रति समर्पण को दोहराने का है। समारोह के दौरान एक्सियन अभिनव तिवारी ,एसडीओ आशीष रत्न, जेई अमित कुमार, लाइनमैन, मुनेश कुमार, लाइनमैन योगेंद्र सिंह, व समस्त लाइन मैन मुनेंद्र चैधरी, वासुदेव, योगेंद्र, विपिन, यतेंद्र कुमार, शकील, आशीष, धर्मेंद्र, शिवाजी और अंकित सहित बिजलीघर के तमाम लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।4
- बेजुबान कुत्ते को पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना का वीडियो हुआ वायरल.... हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में कुत्ते को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिटाई से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों में आक्रोश है। गौसेवक दिव्यांश शर्मा ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1