logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,धान की आवक से गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान मंडी परिसर में आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों से रास्ता बाधित, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जालौन के कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे से नगर के नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी में धान की फसल की भारी आवक के चलते ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने और उन्हें आड़े-तिरछे खड़ा कर देने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी परिसर में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रास्ते पर घंटों तक ट्रैक्टर खड़े रहने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में धान की खरीद और बिक्री के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई चालक अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़ के कारण छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। छात्राएं अपने निजी वाहनों से विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं विद्यालय का वाहन भी रास्ता बाधित होने के कारण अंदर तक नहीं आ पा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बताया कि इस समस्या से कई बार मंडी सचिव और मंडी चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मंडी में वाहनों की पार्किंग और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों के साथ-साथ विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

6 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
6 hrs ago

कोंच,धान की आवक से गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान मंडी परिसर में आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों से रास्ता बाधित, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जालौन के कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे से नगर के नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी में धान की फसल की भारी आवक के चलते ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने और उन्हें आड़े-तिरछे खड़ा कर देने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी परिसर में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रास्ते पर घंटों तक ट्रैक्टर खड़े रहने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में धान की खरीद और बिक्री के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई चालक अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़ के कारण छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। छात्राएं अपने निजी वाहनों से विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं विद्यालय का वाहन भी रास्ता बाधित होने के कारण अंदर तक नहीं आ पा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बताया कि इस समस्या से कई बार मंडी सचिव और मंडी चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मंडी में वाहनों की पार्किंग और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों के साथ-साथ विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,धान की आवक से गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान मंडी परिसर में आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों से रास्ता बाधित, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जालौन के कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे से नगर के नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी में धान की फसल की भारी आवक के चलते ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने और उन्हें आड़े-तिरछे खड़ा कर देने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी परिसर में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रास्ते पर घंटों तक ट्रैक्टर खड़े रहने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में धान की खरीद और बिक्री के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई चालक अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़ के कारण छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। छात्राएं अपने निजी वाहनों से विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं विद्यालय का वाहन भी रास्ता बाधित होने के कारण अंदर तक नहीं आ पा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बताया कि इस समस्या से कई बार मंडी सचिव और मंडी चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मंडी में वाहनों की पार्किंग और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों के साथ-साथ विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    कोंच,धान की आवक से गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान

मंडी परिसर में आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों से रास्ता बाधित, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
जालौन के कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे से नगर के नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी में धान की फसल की भारी आवक के चलते ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने और उन्हें आड़े-तिरछे खड़ा कर देने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी परिसर में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रास्ते पर घंटों तक ट्रैक्टर खड़े रहने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी में धान की खरीद और बिक्री के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई चालक अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़ के कारण छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। छात्राएं अपने निजी वाहनों से विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं विद्यालय का वाहन भी रास्ता बाधित होने के कारण अंदर तक नहीं आ पा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बताया कि इस समस्या से कई बार मंडी सचिव और मंडी चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मंडी में वाहनों की पार्किंग और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों के साथ-साथ विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
  • कोतवाली कालपी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पर फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य अभियुक्त को मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध असलहा जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार इत्यादि बरामद* * रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन यू पी पुलिस ने तत्काल इस प्रकरण को संज्ञान में लिया। आठ थानों की पुलिस और तीन क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सभी मौके पर पहुंचे और शाम से लेकर पूरी रात हम लोगों ने ऑपरेशन चलाया और सभी जगह छापेमारी की गई। जिसमें कुल तीन लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की गई। काफी समय तक गुमराह करते रहे, उसके बाद पूछताछ में सुबह लगभग नौ बजे के आसपास शव की बरामदगी उनकी निशानदेही पर हुई और उसके पश्चात इनको गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक सर्वेश है, एक आशीष है और केशव कटियार है।इनको गिरफ्तार करके रात में स्विफ्ट डिजायर बरामदगी के लिए हमारी पुलिस टीम जा रही थी, वहां रास्ते में जहाँ पर बरामदगी के लिए रुके थे वहां पर इन लोगों ने तमंचे पहले से छुपा रखे थे और इन लोगों ने तत्काल तमंचे अपने हाथ में लेकर पुलिस बल पर फायर किया। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। उनको तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। कुल तीन अभियुक्तों को इस प्रकार से हिरासत में ले लिया गया है। कार जो घटना में प्रयुक्त हुई थी उसको बरामद कर लिया गया है और इनके पास से आला कत्ल रक्त रंजित बरामद कर लिया गया है । एक जैक है जिससे चोट पहुंचाई गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचा, पाँच कारतूस मिले हैं। इस पूरे घटनाक्रम में *मोनू यादव* जो मुख्य अभियुक्त था, जिसने घटनाक्रम कराया था वो अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है और उसकी गिरफ्तारी पर मेरे द्वारा कल ही रात में *25,000 रुपये का पुरस्कार* घोषित कर दिया गया है इसमें जो घटना कराने में *इन्द्रजीत यादव* का हाथ था, इन्द्रजीत यादव का गयादीन अहिरवार से जमीन का विवाद है, लगभग 32 बीघे जमीन है जिस पर दोनों पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें ये इन्द्रजीत यादव है, इससे पूरा चैट बरामद हुआ है जो कि मोनू यादव का पिता अजय यादव है उसके फोन से प्रीवियस और उसके घटना के बाद के सभी व्हाट्सएप चैट बरामद हो गए हैं। इन्द्रजीत यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।अभी तक की जानकारी में आया है, यह घटना कांट्रेक्ट किलिंग थी और जो उसने पूछताछ में बताया है कि *10 लाख रुपये में उसने कॉन्ट्रैक्ट* दिया था। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    4
    कोतवाली कालपी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पर फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य अभियुक्त को मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध असलहा जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार इत्यादि बरामद*
*
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन यू पी 
पुलिस ने तत्काल इस प्रकरण को संज्ञान में लिया। आठ थानों की पुलिस और तीन क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सभी मौके पर पहुंचे और शाम से लेकर पूरी रात हम लोगों ने ऑपरेशन चलाया और सभी जगह छापेमारी की गई।
जिसमें कुल तीन लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की गई। काफी समय तक गुमराह करते रहे, उसके बाद पूछताछ में सुबह लगभग नौ बजे के आसपास शव की बरामदगी उनकी निशानदेही पर हुई और उसके पश्चात इनको गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक सर्वेश है, एक आशीष है और केशव  कटियार है।इनको गिरफ्तार करके रात में स्विफ्ट डिजायर बरामदगी के लिए हमारी पुलिस टीम जा रही थी, वहां रास्ते में जहाँ पर बरामदगी के लिए रुके थे वहां पर इन लोगों ने तमंचे पहले से छुपा रखे थे और इन लोगों ने तत्काल तमंचे अपने हाथ में लेकर पुलिस बल पर फायर किया। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। उनको तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।  कुल तीन अभियुक्तों को इस प्रकार से हिरासत में ले लिया गया है। कार जो घटना में प्रयुक्त हुई थी उसको बरामद कर लिया गया है और इनके पास से आला कत्ल रक्त रंजित बरामद कर लिया गया है । एक जैक है जिससे चोट पहुंचाई गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचा, पाँच कारतूस मिले हैं।  इस पूरे घटनाक्रम में *मोनू यादव* जो मुख्य अभियुक्त था, जिसने घटनाक्रम कराया था वो अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है और उसकी गिरफ्तारी पर मेरे द्वारा कल ही रात में *25,000 रुपये का पुरस्कार* घोषित कर दिया गया है इसमें जो घटना कराने में *इन्द्रजीत यादव* का हाथ था, इन्द्रजीत यादव का गयादीन अहिरवार से जमीन का विवाद है, लगभग 32 बीघे जमीन है जिस पर दोनों पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें ये इन्द्रजीत यादव है, इससे पूरा चैट बरामद हुआ है जो कि मोनू यादव का पिता अजय यादव है उसके फोन से प्रीवियस और उसके घटना के बाद के सभी व्हाट्सएप चैट बरामद हो गए हैं। इन्द्रजीत यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।अभी तक की जानकारी में आया है, यह घटना कांट्रेक्ट किलिंग थी और जो उसने पूछताछ में बताया है कि *10 लाख रुपये में उसने कॉन्ट्रैक्ट* दिया था।
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    user_केके श्रीवास्तव
    केके श्रीवास्तव
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धनतेरस पर व्यापारियों की नकदी बैंक तक पहुंचाएगी पुलिस, वाहन एजेंसियों पर भी सुरक्षा की मांग जालौन में पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा के मुद्दे, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित जालौन। आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जालौन कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश, नकदी की सुरक्षा तथा वाहन एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई। बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी लाल बाबू मिश्रा, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता (आइडिया मसाले वाले), पुष्पेंद्र यादव, प्रेम कुमार गुप्ता (कल्लू बजाज एजेंसी वाले), महेंद्र कुशवाहा एवं वीरेंद्र महाराज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री, शाम 7 बजे के बाद मिलेगा प्रवेश पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को देखते हुए बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापारियों का ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाला सामान सुबह 9 बजे तक बाजार में पहुंच जाना चाहिए। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शाम 7 बजे के बाद व्यापारी अपने ट्रांसपोर्ट का सामान दुकानों तक ले जा सकेंगे। उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अधिक नकदी होने पर बैंक तक पहुंचाने में पुलिस करेगी सहयोग बैठक में व्यापारियों की नकदी की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर यदि किसी व्यापारी के पास अधिक मात्रा में नकदी एकत्रित होती है और उसे बैंक तक पहुंचाने में सुरक्षा संबंधी समस्या आती है तो वह कोतवाली जालौन, कस्बा चौकी प्रभारी अथवा संबंधित हल्का प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे सकता है। उन्होंने बताया कि व्यापारी की सूचना पर आवश्यकतानुसार पुलिस कांस्टेबल तैनात कर नकदी को सुरक्षित बैंक तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें। वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात करने की उठी मांग बैठक में बजाज एजेंसी के मालिक प्रेम कुमार गुप्ता ने वाहन एजेंसियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग नकदी लेकर वाहन खरीदने के लिए एजेंसियों पर पहुंचते हैं। ऐसे में एजेंसी संचालकों एवं ग्राहकों के मन में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह से मांग की कि त्योहारों के दौरान वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाए, जिससे अधिक मात्रा में नकदी लेकर वाहन खरीदने आने वाले ग्राहकों एवं एजेंसी संचालकों को सुरक्षा मिल सके। प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान एजेंसियों पर नकदी का लेनदेन बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारी निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील सीओ अजय कुमार सिंह ने सभी व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने एवं घटना का जल्द खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। त्योहारों के दौरान बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने कोतवाली जालौन एवं नगर पालिका परिषद जालौन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
    2
    धनतेरस पर व्यापारियों की नकदी बैंक तक पहुंचाएगी पुलिस, वाहन एजेंसियों पर भी सुरक्षा की मांग

जालौन में पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा के मुद्दे, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
जालौन। आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जालौन कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश, नकदी की सुरक्षा तथा वाहन एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई।
बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी लाल बाबू मिश्रा, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता (आइडिया मसाले वाले), पुष्पेंद्र यादव, प्रेम कुमार गुप्ता (कल्लू बजाज एजेंसी वाले), महेंद्र कुशवाहा एवं वीरेंद्र महाराज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री, शाम 7 बजे के बाद मिलेगा प्रवेश
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को देखते हुए बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापारियों का ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाला सामान सुबह 9 बजे तक बाजार में पहुंच जाना चाहिए। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शाम 7 बजे के बाद व्यापारी अपने ट्रांसपोर्ट का सामान दुकानों तक ले जा सकेंगे।
उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
अधिक नकदी होने पर बैंक तक पहुंचाने में पुलिस करेगी सहयोग
बैठक में व्यापारियों की नकदी की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर यदि किसी व्यापारी के पास अधिक मात्रा में नकदी एकत्रित होती है और उसे बैंक तक पहुंचाने में सुरक्षा संबंधी समस्या आती है तो वह कोतवाली जालौन, कस्बा चौकी प्रभारी अथवा संबंधित हल्का प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे सकता है।
उन्होंने बताया कि व्यापारी की सूचना पर आवश्यकतानुसार पुलिस कांस्टेबल तैनात कर नकदी को सुरक्षित बैंक तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें।
वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात करने की उठी मांग
बैठक में  बजाज एजेंसी के मालिक प्रेम कुमार गुप्ता ने वाहन एजेंसियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग नकदी लेकर वाहन खरीदने के लिए एजेंसियों पर पहुंचते हैं। ऐसे में एजेंसी संचालकों एवं ग्राहकों के मन में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है।
उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह से मांग की कि त्योहारों के दौरान वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाए, जिससे अधिक मात्रा में नकदी लेकर वाहन खरीदने आने वाले ग्राहकों एवं एजेंसी संचालकों को सुरक्षा मिल सके।
प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान एजेंसियों पर नकदी का लेनदेन बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारी निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकेंगे।
सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील
सीओ अजय कुमार सिंह ने सभी व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने एवं घटना का जल्द खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलेगी।
उन्होंने व्यापारियों से त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश
बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। त्योहारों के दौरान बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने कोतवाली जालौन एवं नगर पालिका परिषद जालौन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें
    2
    स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें
स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें एंकर जालौन मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की दुर्दशा, आखिर कहां है नगर पालिका की कैटल कैचर टीम? जालौन। नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां एक तलैया में तीन गायों के फंसने से हड़कंप मच गया। वहीं नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय, बछड़े और नंदी सड़कों पर आवारा घूमते नजर आ रहे हैं। ये गोवंश कूड़े में पड़ी पॉलीथिन और गंदगी खाने को मजबूर हैं। नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमने से गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नंदी और बछड़े भी उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे घूम रहे गोवंश के सामने ठंड, भोजन और सुरक्षा का संकट और बढ़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने वाले आरआई (राजस्व निरीक्षक) और कैटल कैचर टीम आखिर इन गोवंश को गौशाला तक क्यों नहीं पहुंचा रहे हैं? क्या गौशाला केवल कागजों और नाम के लिए संचालित हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को सड़कों पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं दे रहे? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तलैया में फंसी गायों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जाए और नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गौशाला पहुंचाया जाए, ताकि ठंड में किसी और बेजुबान की जान न जाए। स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें एंकर जालौन मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की दुर्दशा, आखिर कहां है नगर पालिका की कैटल कैचर टीम? जालौन। नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां एक तलैया में तीन गायों के फंसने से हड़कंप मच गया। वहीं नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय, बछड़े और नंदी सड़कों पर आवारा घूमते नजर आ रहे हैं। ये गोवंश कूड़े में पड़ी पॉलीथिन और गंदगी खाने को मजबूर हैं। नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमने से गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नंदी और बछड़े भी उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे घूम रहे गोवंश के सामने ठंड, भोजन और सुरक्षा का संकट और बढ़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने वाले आरआई (राजस्व निरीक्षक) और कैटल कैचर टीम आखिर इन गोवंश को गौशाला तक क्यों नहीं पहुंचा रहे हैं? क्या गौशाला केवल कागजों और नाम के लिए संचालित हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को सड़कों पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं दे रहे? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तलैया में फंसी गायों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जाए और नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गौशाला पहुंचाया जाए, ताकि ठंड में किसी और बेजुबान की जान न जाए।
    2
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458




स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें

एंकर जालौन मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की दुर्दशा, आखिर कहां है नगर पालिका की कैटल कैचर टीम?
जालौन। नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां एक तलैया में तीन गायों के फंसने से हड़कंप मच गया। वहीं नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय, बछड़े और नंदी सड़कों पर आवारा घूमते नजर आ रहे हैं। ये गोवंश कूड़े में पड़ी पॉलीथिन और गंदगी खाने को मजबूर हैं।
नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमने से गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नंदी और बछड़े भी उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ चुके हैं।
अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे घूम रहे गोवंश के सामने ठंड, भोजन और सुरक्षा का संकट और बढ़ सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने वाले आरआई (राजस्व निरीक्षक) और कैटल कैचर टीम आखिर इन गोवंश को गौशाला तक क्यों नहीं पहुंचा रहे हैं?
क्या गौशाला केवल कागजों और नाम के लिए संचालित हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को सड़कों पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं दे रहे?
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तलैया में फंसी गायों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जाए और नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गौशाला पहुंचाया जाए, ताकि ठंड में किसी और बेजुबान की जान न जाए।
स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458
स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें
एंकर जालौन मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की दुर्दशा, आखिर कहां है नगर पालिका की कैटल कैचर टीम?
जालौन। नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां एक तलैया में तीन गायों के फंसने से हड़कंप मच गया। वहीं नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय, बछड़े और नंदी सड़कों पर आवारा घूमते नजर आ रहे हैं। ये गोवंश कूड़े में पड़ी पॉलीथिन और गंदगी खाने को मजबूर हैं।
नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमने से गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नंदी और बछड़े भी उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ चुके हैं।
अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे घूम रहे गोवंश के सामने ठंड, भोजन और सुरक्षा का संकट और बढ़ सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने वाले आरआई (राजस्व निरीक्षक) और कैटल कैचर टीम आखिर इन गोवंश को गौशाला तक क्यों नहीं पहुंचा रहे हैं?
क्या गौशाला केवल कागजों और नाम के लिए संचालित हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को सड़कों पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं दे रहे?
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तलैया में फंसी गायों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जाए और नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गौशाला पहुंचाया जाए, ताकि ठंड में किसी और बेजुबान की जान न जाए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दो पक्षों में चले जमकर लात घुसे वीडियो हुआ वायरल झांसी का है मामला
    1
    दो पक्षों में चले जमकर लात घुसे वीडियो हुआ वायरल झांसी का है मामला
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम पर आयुष विभाग ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच जालौन। जनपद जालौन के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अमिटा, जनपद जालौन के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। चिकित्सकीय टीम द्वारा सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर भी निःशुल्क जांचा गया।आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में आयोजित इस शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला। रिपोर्ट: पुनीत पांडे, जालौन।
    4
    शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम पर आयुष विभाग ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच
जालौन। जनपद जालौन के प्रसिद्ध
शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अमिटा, जनपद जालौन के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। चिकित्सकीय टीम द्वारा सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर भी निःशुल्क जांचा गया।आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में आयोजित इस शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला।
रिपोर्ट: पुनीत पांडे, जालौन।
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोंच,दीपावली नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक ने पकड़ी रफ्तार, मिट्टी के दीयों से जगमगाने लगी उम्मीद जालौन के कोंच में दिन सोमवार की सुबह आधुनिकता की चकाचौंध भले ही दीपावली पर रोशनी का अंदाज बदल रही हो, लेकिन मिट्टी के दीयों का पारंपरिक महत्व आज भी बरकरार है। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही कुम्हार परिवारों के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। नगर के गांधी नगर मोहल्ले में इन दिनों कुम्हार परिवार दिन-रात मिट्टी को आकार देकर दीये और पारंपरिक बर्तन तैयार करने में जुटे हैं। चाक पर घूमती मिट्टी के साथ इन परिवारों की उम्मीदें भी आकार ले रही हैं। गांधी नगर में करीब 30 वर्षों से कुम्हार परिवार मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। दीपावली का त्योहार इनके लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है। इन दिनों कहीं छोटे-बड़े दीये तैयार किए जा रहे हैं तो कहीं चाय के कुल्हड़ (भाड़) और अन्य पारंपरिक बर्तन बनाए जा रहे हैं। तैयार दीयों को बाजार तक पहुंचाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। स्थानीय कुम्हार रविकांत प्रजापति, राजेश बाबू, शिवकुमार, दिनेश, परमसुख, हरिश्चंद्र, रामदास और घनश्याम ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि सात-आठ साल पहले तक मिट्टी के दीयों और बर्तनों की बाजार में अच्छी मांग रहती थी। इससे उनके परिवारों का रोजगार बेहतर तरीके से चलता था, लेकिन समय के साथ लोगों की पसंद बदल गई है। अब दीपावली पर प्लास्टिक के सजावटी सामान और विदेशी झालरों व इलेक्ट्रॉनिक लाइटों का चलन बढ़ने से मिट्टी के दीयों की बिक्री में काफी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि पुश्तैनी कारोबार होने के कारण आज भी वे चाक चला रहे हैं। दीयों के साथ कुल्हड़ और अन्य मिट्टी के सामान बनाकर किसी तरह इस परंपरागत रोजगार को जिंदा रखे हुए हैं। कुम्हार परिवारों का कहना है कि यदि प्रशासन स्थानीय स्तर पर चिकनी मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दे तो उनकी उत्पादन लागत कम होगी और कारोबार को सहारा मिल सकेगा। कुम्हारों ने तहसील प्रशासन से मिट्टी उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल बढ़े और लोग स्वदेशी परंपरा को अपनाएं तो न केवल दीपावली की असली संस्कृति कायम रहेगी, बल्कि उनके परिवारों की रोजी-रोटी को भी मजबूती मिलेगी।
    1
    कोंच,दीपावली नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक ने पकड़ी रफ्तार, मिट्टी के दीयों से जगमगाने लगी उम्मीद
जालौन के कोंच में दिन सोमवार की सुबह आधुनिकता की चकाचौंध भले ही दीपावली पर रोशनी का अंदाज बदल रही हो, लेकिन मिट्टी के दीयों का पारंपरिक महत्व आज भी बरकरार है। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही कुम्हार परिवारों के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। नगर के गांधी नगर मोहल्ले में इन दिनों कुम्हार परिवार दिन-रात मिट्टी को आकार देकर दीये और पारंपरिक बर्तन तैयार करने में जुटे हैं। चाक पर घूमती मिट्टी के साथ इन परिवारों की उम्मीदें भी आकार ले रही हैं।
गांधी नगर में करीब 30 वर्षों से कुम्हार परिवार मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। दीपावली का त्योहार इनके लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है। इन दिनों कहीं छोटे-बड़े दीये तैयार किए जा रहे हैं तो कहीं चाय के कुल्हड़ (भाड़) और अन्य पारंपरिक बर्तन बनाए जा रहे हैं। तैयार दीयों को बाजार तक पहुंचाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
स्थानीय कुम्हार रविकांत प्रजापति, राजेश बाबू, शिवकुमार, दिनेश, परमसुख, हरिश्चंद्र, रामदास और घनश्याम ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि सात-आठ साल पहले तक मिट्टी के दीयों और बर्तनों की बाजार में अच्छी मांग रहती थी। इससे उनके परिवारों का रोजगार बेहतर तरीके से चलता था, लेकिन समय के साथ लोगों की पसंद बदल गई है। अब दीपावली पर प्लास्टिक के सजावटी सामान और विदेशी झालरों व इलेक्ट्रॉनिक लाइटों का चलन बढ़ने से मिट्टी के दीयों की बिक्री में काफी गिरावट आई है।
उन्होंने बताया कि पुश्तैनी कारोबार होने के कारण आज भी वे चाक चला रहे हैं। दीयों के साथ कुल्हड़ और अन्य मिट्टी के सामान बनाकर किसी तरह इस परंपरागत रोजगार को जिंदा रखे हुए हैं। कुम्हार परिवारों का कहना है कि यदि प्रशासन स्थानीय स्तर पर चिकनी मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दे तो उनकी उत्पादन लागत कम होगी और कारोबार को सहारा मिल सकेगा।
कुम्हारों ने तहसील प्रशासन से मिट्टी उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल बढ़े और लोग स्वदेशी परंपरा को अपनाएं तो न केवल दीपावली की असली संस्कृति कायम रहेगी, बल्कि उनके परिवारों की रोजी-रोटी को भी मजबूती मिलेगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.